Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कुंभ राशिवालों के लिए कैसा रहेगा 2014

कुंभ राशि : वार्षिक भविष्यफल 2014

हमें फॉलो करें कुंभ राशिवालों के लिए कैसा रहेगा 2014
- आचार्य डॉ. संज
FILE

वार्षिक भविष्यफल 2014 : कैसा रहेगा कुंभ राशिवालों के लिए 2014


कुंभ राशि के जातक दार्शनिक, उदार होते हैं। आकर्षक और व्यवहार कुशल होने से मित्र जल्दी बनाते हैं। लेकिन सबके सामने अपनी प्रतिभा को व्यक्त करने में शरमाते हैं।



परिवार : वर्ष का प्रथम भाग अनुकूल रहेगा। परिवार में सुख और शान्ति बनी रहेगी। परिवारजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। घर परिवार में शुभ कृत्य का आयोजन होगा। लेकिन साल के दूसरे भाग में केतु की उपस्थिति दूसरे भाव में होने व बृहस्पति के छठे भाव में होने के कारण परिजन के स्वास्थ्य के कारण चिंता रह सकती है।


स्वास्थ्य : वर्ष के प्रथम भाग में बृहस्पति पंचम भाग में होने से बृहस्पति की दृष्टि लग्न पर होगी। फलस्वरूप स्वास्थ्य के लिहाज से वर्ष का प्रथम भाग अनुकूल है। लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में चिंता से परेशानी हो सकती है। वाहनादि सावधानी से चलाएं। खान पान पर भी संयम रखें।



प्रेम-दांपत्य : प्रेम प्रसंगों के लिए यह वर्ष शुभ फलदायी और अनुकूल रहेगा। विवाह संबंध किसी उच्च कुलीन या धनवान घर में हो सकता है। नए प्रेम संबंधों के लिए भी समय अनुकूल है। विवाह योग्य जातकों के सगाई और विवाह होने के योग भी बन रहे हैं। लेकिन प्रियजन से विवाद करने से बचें।


कार्यक्षेत्र-रोजगार : यह वर्ष अनुकूल रहेगा। विशेषकर साल के पहले भाग में व्यापार में बदलाव या नौकरी की पदोन्नति की संभावना है। सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में भी लाभ होगा। लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में काम विलंब से पूरे होंगे। इस अवधि में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।


धन-संपत्ति : वर्ष के पहले भाग में व्यापार-व्यवसाय के माध्यम से अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। कहीं से अचानक कोई बडा़ लाभ भी हो सकता है। वर्ष के दूसरे भाग में यदि आपके पास कोई पुराना कर्ज है तो उससे छुटकारा पा सकते हैं। यात्राओं से जुडी़ नौकरी करने वालों के लिए भी धनार्जन करने का समय है। लेकिन जमीन जायदाद के मामलों में बहुत ही सावधानी से निवेश करें।


विद्या : विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा। विशेषकर साल के पहले भाग में आप इस वर्ष बुद्धिजीवियों की संगति में रहेंगे। अध्ययन से जुडे़ मामलों में सही निर्णय लेंगे। वर्ष के दूसरे भाग में यदि किसी प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षा में भाग ले रहे है तो उसमें सफलता मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं।


हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi