Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मकर राशिवालों के लिए कैसा रहेगा 2014

मकर राशि : वार्षिक भविष्यफल 2014

हमें फॉलो करें मकर राशिवालों के लिए कैसा रहेगा 2014
- आचार्य डॉ. संजय

FILE

वार्षिक भविष्यफल 2014 : कैसा रहेगा मकर राशिवालों के लिए 2014


मकर राशि के जातक उदार तथा दूसरों के प्रति सहानुभूति रखते हैं। प्राय: संकोची होते हैं। स्वयं को परिस्थितियों के अनुसार ढाल लेते हैं। परिश्रमी होते हैं लेकिन मनचाहा परिणाम मिलने में समय लगता है।



परिवार : पारिवारिक मामलों में यह वर्ष मिश्रित फलदायी रहेगा। वर्ष के पहले भाग में केतु और बृहस्पति दोनों का गोचर अनुकूल न होने के कारण घरेलू व पारिवारिक जीवन में कुछ विसंगतियां रह सकती हैं। विवाद करने से बचें। वर्ष के दूसरे भाग में परिवार में कोई मांगलिक कार्य होने के भी योग बनेंगे। निकट संबंधी के बारे में कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। मित्रों और हितैषियों से सहयोग मिलेगा।



स्वास्थ्य : स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष साधारण रहेगा। शारीरिक ऊर्जा क्षीण होगी। उदर विकार परेशान कर सकते हैं। खान-पान पर संयम रखना श्रेयस्कर होगा। लेकिन वर्ष का दूसरा भाग अनुकूलता लिए हुए है। मौसमजनित बीमारियों को छोड़कर कोई विशेष बीमारी होने के योग नहीं हैं।



प्रेम : प्रेम प्रसंगों के लिए वर्ष का पहला भाग अधिक अनुकूल नहीं है। प्रेम प्रसंगों के मामले में सावधानी से काम लें। संबंधों में दरार आ सकती है। लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में अनुकूल फल मिलेंगे। प्रेम प्रगाढ़ होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह प्रस्ताव मिलेंगे।


कार्यक्षेत्र-रोजगार : बृहस्पति का गोचर अनुकूल न होने के कारण परिणाम देर से प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय उत्तम है। पदोन्नति संभव है। व्यवसायी नए उद्यम शुरू करेंगे। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। लेकिन बहुत से कामों को एक साथ करने की प्रवृत्ति से बचना होगा।


धन-संपत्ति : आर्थिक मामलों के लिए वर्ष अच्छा है। पैसों को लेकर परेशानी नहीं होगी। हालांकि धन के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय के माध्यम से भी धनार्जन करेंगे। आमदनी में बढोत्तरी के प्रबल योग बने हुए हैं। लेकिन किसी बडे़ निवेश के मामले में सचेत रहें।


विद्या : विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष सामान्यतय: अनुकूल रहेगा। हालांकि साल के पहले भाग में कुछ कठिनाइयां रहेंगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। किसी भाषा विशेष को सीखने के लिए समय उत्तम है। विदेशों में पढ़ाई करने वालों के लिए भी समय शुभ रहेगा

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi