Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वार्षिक भविष्यफल 2014: कैसा रहेगा नया साल

नववर्ष 2014 : 12 राशियों का भविष्यफल

हमें फॉलो करें वार्षिक भविष्यफल 2014: कैसा रहेगा नया साल
webdunia

- पं. प्रेमकुमार शर्मा

मेष (21 मार्च से 20 अप्रैल):-

यह कहना गलत नहीं होगा कि साल 2014 में सुख, सौभाग्य और समृद्धि पाने के लिए आपको खुद पर भरोसा करना होगा। मिश्रित गतिविधियों में प्रतिकूल परिस्थतियों का सामना करने के साथ-साथ आप यादगार लम्हे भी गुजार पाएंगे। शारीरिक तंदुरूस्ती बनी रहेगी, फिर भी मन में अस्वस्थता या किसी रोग को लेकर उथल-पुथल मची रहेगी।

आहार और रोज के खान-पान को नियमित बनाए रखने की सलाह माननी होगी। आर्थिक स्थिति में बदलाव के संकेत हैं। धनागमन होगा और पूंजी-निवेश की योजनाएं भी बनेंगी। आय के साधन, आपके रहन-सहन में परिवर्तन आने की संभावना है।

कारोबार हो या फिर नौकरी, आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। दूसरे के भरोसे कामकाज छोड़ने से नुकसान हो सकता है। कर्मभाव को सक्रिय बनाए रखना होगा। घर-परिवार में सबकुछ कुशल-मंगल बना रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद तभी मिलेगा जब आप उनका ख्याल रखेंगे। साल के अंतिम कुछ माह में किसी मांगलिक आयोजन की संभावना है।

webdunia
FILE


दांपत्य-जीवन हो या प्रेमी-युगलों का आपसी समर्पण, मुस्कुराने और गाने-गुनगुनाने के दिन आने वाले हैं। यदि आपको लगता है कि आपके रोमांस में फीकेपन का दौर चल रहा है, तो उसमें अप्रत्याशित बदलाव आ सकता है। केवल संवाद से काम नहीं चलेगा, बल्कि तरक्की चाहते हैं तो यात्राएं भी करनी पड़ेगी। कारोबारी यात्राएं अधिक होंगी, परिवार संग भी पर्यटन के लिए जाना संभव हो सकता है। जमीन-जायदाद की सुरक्षा हो या फिर नई प्रोपर्टी बनाने के लिए किया गया प्रयास, इनमें आपको सफलता मिलेगी। नया मकान भी संभव है।

भाग्यशाली अंकः 18
भाग्यशाली रंगः मेहरून

webdunia
FILE


वृषभ (21 अप्रैल से 20 मई): -

वर्ष 2014 का स्वागत करें और इस कामना के साथ कार्यक्षेत्र में जुट जाएं कि सबकुछ अच्छा होने वाला है। अर्थात आप पूरे साल संभावनाओं से भरे रहेंगे। जो बोएंगे उसी के अनुरूप काटेंगे। प्रयत्न, पहचान और पहुंच के लिए की गई पहल कारगर साबित होगी। इस साल आपकी सेहत अच्छी रहेगी, फिर भी कुछ डॉक्टरी जांच की जरूरत पड़ सकती है। मौसमी बीमारियां आपको अस्वस्थ बना सकती हैं। भोजन और रहन-सहन पर ध्यान बनाए रखना होगा।

आपकी आर्थिक स्थिति में गतिशीलता बनी रहेगी, लेकिन इसमें आपके मनोनुकूल और अधिक मजबूती की संभावना कम है। वैसे आय-व्यय का संतुलन बना रहेगा। प्रोफेशन पर ध्यान देकर आर्थिक मामले में सुधार ला सकते हैं। आप चाहे जिस प्रोफेशन में हो उसमें अप्रत्याशित सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है।

फायदेमंद काम के मनोनुकूल अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में स्थानांतरण के साथ तरक्की मिल सकती है। पारिवारिक मोर्चे पर आपको बहुत ही फूंक-फूंककर कदम रखने की जरूरत है। विशेषकर संबंधों में खटास आने की आशंका है, तो नकारात्मक घटनाओं के बादल मंडराते रहेंगे।

webdunia
FILE


प्रेम में समर्पण एकतरफा नहीं हो सकता है, इसकी अनुभूति होगी और आपका रोमांस सरस होने के साथ-साथ परवान चढ़ता महसूस होगा। प्रेमी-युगलों के लिए प्रणय और परिणय के लिए बेहतरीन मौके आने वाले हैं। छोटी-बड़ी यात्राओं के आपको तैयार रहना होगा, जो अचानक करनी पड़ सकती है। अधिकतर यात्राएं प्रोफेशन या परिवार के लिए होंगी। जमीन-जायदाद को लेकर ज्यादा जोड़-तोड़ करने से कोई लाभ नहीं मिल सकता है। जो है उसी को कायम रखने और संतोष करते हुए साल गुजर जाएगा।

भाग्यशाली अंकः 7

भाग्यशाली रंगः मेहरून


webdunia
FILE


मिथुन (21 मई से 21 जून):-

बहुत ही अच्छा और रोमांचकारी गुजरने वाले साल में भाग्योदय की संभावना है। दो और दो पांच वाली स्थितयां बन सकती हैं। कुछ नतीजों पर न केवल आपको नाज होगा, बल्कि आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा।

पूरे साल आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। वैसे अस्वस्थता की किसी लंबी समस्या को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। जीवनशैली को संयमित कर संतुलित भोजन से सेहत संबंधी सुधार संभव हो जाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति में मिलाजुला परिणाम आएगा। आमदनी के साथ-साथ खर्च का सिलसिला चलता रहेगा। बैंक बैलेंस भले ही नहीं बढ़े, लेकिन पैसे के बिना कोई काम नहीं रूकेगा।

यदि आप थोड़ा-सा प्रयास करें तो प्रोफेशन और अधिक लाभकारी बन सकता है। कार्यक्षेत्र में एकाग्रता बढ़ेगी और आप अपनी योग्यता को साबित कर दिखाएंगे। इस सिलसिले में बदलाव के बजाय स्थायित्व की ओर ध्यान देना होगा। घर-परिवार के सदस्यों की तरफ से आपको न तो कोई शिकायत मिलेगी और न ही आप उनके प्रति जिम्मेदारियों के निर्वाह में पीछे हटेंगे। आपसी संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

webdunia
FILE


दांपत्य जीवन में उठा-पटक जैसी परिस्थितियां बन सकती हैं। रोमांस में रूखापन आ सकता है। आपसी विश्वास में संदेह की सेंध लगने से बचाना होगा, तो अनैतिकता की कालिख से बचना होगा। वर्ष के मध्य में कुछ जरूरी, लेकिन साल के अंतिम तिमाही में कुछ अवांछित यात्राएं हो सकती हैं।

अनचाही यात्राओं से तनाव में आ सकते हैं। मकान बनवाने, घर या फिर कोई प्लॉट की खरीद के लिए साल के तीसरे हिस्से में अवसर मिल सकता है। हालांकि इस ओर आप फरवरी या मार्च में ही पहल कर सकते हैं।

भाग्यशाली अंकः 18

भाग्यशाली रंगः पीला


webdunia
FILE


कर्क (22 जून से 23 जुलाई):-

अच्छे को बहुत अच्छा बनाने की चाहत में इस साल आप हर क्षेत्र में प्रयास जारी रखेंगे, लेकिन बहुत कुछ आर्थिक, पारिवारिक और सामिजिक परिस्थितियों पर भी निर्भर करता है। वैचारिकता में बदलाव के साथ-साथ व्यवहारिकता पर भी नजर टिकाए रखनी होगी। साल के कुछ दिन आपके स्वास्थ्य के नाम रह सकता है, जब आप अनायास कह उठेंगे कि आज बहुत कमजोरी है।

सेहत संबंधी उतार-चढ़ाव बना रहेगा, हालांकि आप किसी बीमारी की चपेट में नहीं आने वाले हैं। इस साल के शुरुआती कुछ माह में धनागमन होगा, लेकिन बाद में इसमें रूकावट आने और बढ़े हुए खर्च को लेकर चिंता बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति डांवाडोल रह सकती है। वैसे आय के साधन पूर्ववत बने रहेंगे। बढ़ती देनदारी को कम करने के लिए बेहतर होगा कि अभी से ही वित्तीय प्रबंधन पर ध्यान दें।

धन-संपदा को बढ़ाने की चाहत में प्रोपर्टी पर आपकी नजर जरूर बनी है, लेकिन आप इस क्षेत्र में बहुत कुछ नहीं कर पाएंगे। वैसे घर के निर्माण या खरीद की योजना बना सकते हैं।

नौकरी या कारोबार, इनमें मिलेजुले परिणाम आएंगे। योजनाएं बनेंगी, उसके शुरू होने में अभी और देर लग सकती है। जो चल रहा है, उसमें सक्रिय बने रहने की जरूरत है। नए कार्य में हाथ डालने से आप उलझ सकते हैं। घर-परिवार के मोर्चे पर सामान्य स्थिति बनी रहेगी। थोड़ी जिम्मेदारी बढ़ सकती है, जो आर्थिक तंगी की बजह से अधूरी रह सकती हैं।

webdunia
FILE


भूले-बिसरे रिश्तेदारों से मिलना संभव हो पाएगा। दांपत्य-जीवन में प्यार का इजहार उतना ही मायने रखता है, जितना जीवनसाथी पर किया गया विश्वास। भावनात्मक समर्थन के आदान-प्रदान से आप रोमांस को सरस बना लेंगे। प्रेमी-युगलों के लिए प्रेम-प्रदर्शन का मिलाजुला समय है। कारोबारी परिस्थितियों के आगे आपको यात्रा करने की मजबूरी होगी, लेकिन यह उद्देश्यपूर्ण साबित होगा। यात्राएं कर आप खुद को तरोताजा और चिंतामुक्त महसूस करेंगे। इसी दौरान किसी धार्मिक स्थल की यात्रा से आंतरिक खुशी मिलेगी।

भाग्यशाली अंकः 7

भाग्यशाली रंगः चांदी जैसा स्लेटी


webdunia
FILE


सिंह (24 जुलाई से 22 अगस्त):-

वर्ष 2014 तेजी से बदलने वाली गतिविधियों से भरा रहने वाला है, जिससे कई उम्मीदों के पूरा होने का सपना पूरा हो सकता है। अगर आपकी गाड़ी सरपट दौड़ लगाने को बेताब है, तो इसे बेकाबू होने से बचा कर भी रखना होगा। फिर भी खुली हवा में सांस लेने के बेहतरीन मौके सहजता से मिलेंगे। सेहत बहुत ही अच्छी और आंतरिक ऊर्जा से भरी रहेगी। शारीरिक तंदुरूस्ती बनी रहेगी। न रोग की चिंता और न ही अस्वस्थता की। आनंदित करने वाला स्वस्थ जीवन-यापन संभव है।

आमदनी और खर्च के अनुसार बहुत ही संतुष्ट रहेंगे। न केवल आय बढ़ेगी, बल्कि धनागमन भी सतत जारी रहेगा। पूंजी-निवेश की योजना बना सकते हैं। बैंक-बैलेंस बढ़ेगा। यही एक मोर्चा है, जहां आपको मेहनत करनी पड़ेगी और सहकर्मियों पर नजर रखनी होगी। वैसे उनका साथ मिलेगा। नौकरी में स्थानांतरण के योग बने हुए हैं।

घरेलू मोर्चे पर परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा समय गुजारने के मौके मिलेंगे। अतिथियों का आना-जाना बना रहेगा, तो आपका परिवार के रिश्तेदारों से मिलना-जुलना संभव हो पाएगा। परिवार में कोई शुभ आयोजन संभव है।

webdunia
FILE


आपकी जीवनशैली में रोमांस के मायने भले ही बदल जाएं, लेकिन जीवनसाथी के लिए नहीं। आपके द्वारा भावनाओं की अनदेखी हो सकती है और इससे प्रेम की मधुरता में फीकापन आ सकता है। कुछ जरूरी तो कुछ गैर जरूरी यात्राओं का सिलसिला बना रहेगा। अधिकतर यात्राएं प्रोफेशन के सिलसिले में होंगी। नया घर, जमीन का कोई प्लॉट या फिर वाहन आदि की खरीद के लिए यह साल अच्छा साबित होगा। पुश्तैनी जमीन-जायदाद पर भी आपकी मुहर लग सकती है।

भाग्यशाली अंकः 5

भाग्यशाली रंगः मोतिया


webdunia
FILE


कन्या (23 अगस्त से 22 सितंबर):-

संभावनाओं से भरे वर्ष 2014 में आपको अपने मन की मुरादें पूरी करने के कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। भाग्य का भी साथ मिलेगा। कई बार अप्रत्याशित घटनाएं आपको विचलित कर सकती हैं, फिर भी अमंगल की आशंका नहीं है। सेहत के मामले सहजता रहेगी, लेकिन थोड़ी-बहुत मौसमी रोगों या भागदौड़ की वजह से थकान या सुस्ती से प्रभावित रह सकते हैं।

संतुलित आहार सेवन के साथ-साथ योग आदि के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा। मांसाहारियों के लिए शाकाहार पसंदीदा भोजन बनेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन साल के मध्य आते-आते इसमें सुधार हो सकता है।

धनागमन के क्रम में अटका हुआ पैसा मिल सकता है। साथ ही कुछ अनावश्यक खर्च भी हो सकता है। अपने कारोबार को गंभीरता से लें, वरना इसकी वजह से आय में गिरावट आ सकती है। कोई नया काम शुरू कर पाना संभव नहीं हो पाएगा। साल के दूसरे हिस्से में बदलाव आ सकता है।

पारिवारिक सदस्यों के साथ हंसी-खुशी के दिन गुजारने के मौके मिलेंगे। बुजुर्ग सदस्य का सहयोग मिलेगा। संतान की पढ़ाई में सफलता आपको आंतरिक खुशियों से भर देगा। अनैतिकता रहित आकर्षण आपमें सुखद रोमांस से भर सकता है। जीवनसाथी की मनोभवनाओं का अंदाजा लगाते हुआ उपहारों का अदान-प्रदान संभव हो पाएगा, जो आपके प्रेम की प्रगाढ़ता और आपसी विश्वास को बढ़ा देगा।

webdunia
FILE


यात्रा के संदर्भ में आपको कुछ कड़वाहट झेलनी पड़ सकती है। निजी वाहन से की गई यात्रा आशंकाओं से घिरी हो सकती है, आपको अवांछित यात्राएं भी करनी पड़ेगी। जमीन-जायदाद के बारे में नए सिरे से विचार-विमर्श करेंगे। नए मकान की खरीद में इसके जानकार से मदद मिलेगी और अच्छा सौदा पट जाएगा।

भाग्यशाली अंकः 18

भाग्यशाली रंगः गुलाबी रंग


webdunia
FILE


तुला (23 सितंबर से 23 अक्टूबर):-

संभावनाओं के साथ सुविधाओं को बढ़ाने वाले इस साल में आप भाग्य को सहयोग के साकार रूप में महसूस करेंगे। अप्रत्याशित घटनाएं आपके हित में होंगी और इस साल आप कोई एक नया काम अवश्य शुरू कर लेंगे। सेहत को लेकर आपमें निश्चिंतता बनेगी, जो पूरे साल बनी रहेगी। न केवल अस्वस्थता, बल्कि आप कर्मभाव से भी भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी ऊर्जा देखने लायक होगी।

पाचन-तंत्र में अच्छी सक्रियता बनी रहेगी। वित्तीय स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे और इस संबंध में आपका प्रोफेशन मददगार साबित हो सकता है। वैसे आय-व्यय में संतुलन बने रहने की संभावना है। खर्च पर नियंत्रण कर पाना मुश्किल हो सकता है।

इस साल वैसे अवसर मिल सकते हैं, जिससे आप खुद को भाग्यशाली समझेंगे। भाग्य का आपकी मेहनत के साथ गजब का संतुलन बनेगा और आपकी करियर को और अधिक ऊंची उड़ान मिलेगी। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। घर-परिवार की सुख-शांति में खलल पड़ने की आशंका है।

webdunia
FILE


साल के पहले तिहाई में पारिवारिक सदस्यों के बीच तनाव भरा माहौल रहेगा। बुजुर्गों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। हालांकि अतिथियों के आगमन से माहौल में बदलाव आ सकता है। दांपत्य जीवन हो या फिर प्रेमी-युगलों के बीच पल्लवित होती प्रेम की संवेदनाएं, उनमें सहज भाव बना रहेगा। मधुर संबंध कायम रखने में रोमांस की अहमियत को पहचानेंगे और इसकी बदौलत खुद को भाग्यशाली बना लेंगे।

जीवन में महत्वपूर्ण और उपयोगी स्थान बना चुकी यात्राओं से बच पाना मुश्किल होगा। कुछ कारोबारी तो कुछ पारिवारिक यात्राएं संपन्न होंगी। विदेश की यात्रा भी हो सकती है। धन-संपदा अर्जित करने से लेकर प्रॉपर्टी को संभालने के सिलसिले में इस साल आपको निराशा मिल सकती है। मनपसंद प्रॉपर्टी हाथ से निकल सकती है, या फिर पुश्तैनी जमीन-जायदाद को लेकर कानूनी विवाद खड़ा हो सकता है।

भाग्यशाली अंकः 2

भाग्यशाली रंगः मोतिया


webdunia
FILE


वृश्चिक (24 अक्टूबर से 21 नवंबर) :-

वर्ष 2014 का शायद ही कोई माह ऐसा गुजरे जिसमें आपको खुशियां मनाने के मौके न मिले। खुश रहना और विकट से विकट परिस्थितियों को भी सुखद बना देना कोई आपसे सीखे। यही आपके जीवन में सौभाग्य के मौके भी लाता है। आप जैसा चाहेंगे स्वास्थ्य वैसा ही रहेगा।

आपकी जीवन-शैली में सेहत का बदलाव होता रहता है। इसको आप रोगों के कारण अस्वस्थता के नजरिये से नहीं, बल्कि संतुलित भोजन और रोजमर्रा के कामकाज के तौर पर आकलन करें। इस साल यदि आप अपनी आर्थिक स्थिति में व्यापक सुधार लाना चाहते हैं, तो पूंजी-निवेश या बचत के दूसरे तरीके को अपनाना होगा। आमदनी का सिलसिला बना रहेगा। साथ ही खर्च को रोकना आसान नहीं होगा।

प्रोफेशन में बहुत ही बेहतर संभावनाओं के साथ अपने मनपसंद कामकाज की ओर अग्रसर होने के मौके मिलने वाले हैं। करियर को ऊंची उड़ान मिल सकती है। तरक्की की बनने वाली राहो में अच्छी राह को चुनना आपके विवेक पर निर्भर है। पारिवारिक सदस्यों के संबंधों को उनकी जरूरतों के आधार पर समझकर ही आप घर में खुशियों को फैला सकते हैं, इस बारे में गहरा अनुभव मिलेगा।

हर रिश्ता कुछ कहता है- इसे गांठ बांधकर रिश्ते-नाते को महत्व दें। दांपत्य जीवन में असहजता का कारण तलाशना होगा। संदेह की भावना आपके मन को पीड़ित बना सकती है। अनैतिकता के बोध से भी आप प्रेम की मधुरता में कमी महसूस कर सकते हैं। साल के मध्य में बहुत ही रोमांचक यात्राओं का दौर आ सकता है।

webdunia
FILE


इस दौरान कुछ महत्वपूर्ण लाभ मिल सकता है। प्रोफेशन और प्रॉपर्टी के संदर्भ में की गई यात्राएं सफल होंगी। जमीन-जायदाद को लेकर ज्यादा माथा-पच्ची करने से पारिवारिक उलझनें बढ़ सकती हैं। प्रॉपर्टी बनाने के लिए शांत दिमाग से और सुझाव को अपनाते हुए निर्णय लेना सही होगा।

भाग्यशाली अंकः 22

भाग्यशाली रंगः आसमानी नीला


webdunia
FILE


धनु (22 नवंबर से 21 दिसंबर):-

अच्छी सोच और सक्षमता के साथ आप इस साल कई पड़ावों पर विजयी नजर आ सकते हैं, बशर्ते पारिवारिक स्तर पर मनोविज्ञान और सामाजिक रूप में मानवीयता को उतना ही तरजीह दें जितना महत्व खुद को देते हैं। दूसरों की नजर में श्रेष्ठ बनने के मौके मिलेंगे। आप खुद को सौभाग्यशाली समझ सकते हैं, क्योंकि स्वास्थ्य संबंधी कोई शिकायत नहीं रहेगी। दुरूस्त पाचन-तंत्र अगर खान-पान पर अंकुश नहीं लगाएगा, तो शारीरिक मांसपेशियों में ताकत बनी रहने और मानसिक-संतुलन कायम होने से आप कार्यक्षेत्र में ऊर्जान्वित महसूस करेंगे।

सामान्य आर्थिक स्थिति को वर्ष के शुरुआत में ही कार्यों की प्राथमिकता के आधार पर संतुलित बनाना होगा, अन्यथा वर्ष के मध्य आते-आते आय-व्यय का संतुलन बिगड़ सकता है। हालांकि धनागमन की उम्मीद बनी रहेगी। अपना कोई बिजनेस हो या नौकरी कार्यक्षेत्र में मन लगा रहेगा।

नई योजनाओं को लेकर मित्रों से विचार-विमर्श होगा और संभव है। साल की पहली तिमाही गुजरते ही किस नए कार्य की शुरुआत हो सकती है। घर-परिवार के मोर्चे पर पारिवारिक सदस्यों को महत्व नहीं देने का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। रिश्ते-नातेदारों की शिकायतें सुननी पड़ सकती है और कुछ संबंध में खटास आने की भी आशंका है। वैसे आप नाजुक संबंधों की टूटी डोर बांधने में सफल रहेंगे।

दांपत्य जीवन में प्रेम-प्रदर्शन जितना निजी बना रहे उतना ही अच्छा है। साथ ही इसकी तुलना कर अपने प्रेम की मधुरता का आकलन करना भी सही नहीं माना जा सकता है। इसकी अच्छी समझ को रखने के कारण ही आपके रोमांस में सरसता बनी रहेगी।

webdunia
FILE


रोजमर्रा की रहन-सहन के साथ यात्राओं को उतना ही महत्व दें जितनी आपको जरूरत है। वैसे बात-बात पर की जाने वाली यात्राओं से आप नुकसान उठा सकते हैं। इस साल लंबी यात्रा ज्यादा करनी पड़ सकती है। प्रॉपर्टी के मामले में शुरुआती तीन-चार माह का समय खराब रहेगा, क्योंकि आप चाहकर भी मकान या प्लाट की खरीद-बिक्री नहीं कर पाएंगे। हालांकि वाहन खरीदी जा सकती है। या फिर मकान की मरम्मती का काम शुरू हो सकता है।

भाग्यशाली अंकः 17

भाग्यशाली रंगः सफेद


webdunia
FILE


मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी) :-

इस साल मिलेजुले नतीजे पर ही संतोष करना पड़ेगा, ऐसा पूरी तरह से कहना ठीक नहीं होगा, क्योंकि थोड़ी-सी सितारों से मिली किस्मत और आपका प्रयास बेहतरीन नतीजे भी दे सकता है। कुछ नया करना चाहें तो उसके लिए मौके मिल सकते हैं। सेहत बहुत अच्छी रहेगी। किसी तरह की शारीरिक अस्वस्थता नहीं रहेगी।

आर्थिक स्थिति में मजबूति आएगी। साथ ही धनागमन भी होगा। संभव है कुछ अटके हुए पैसे भी मिल जाएं। पूंजी निवेश के लिए भी उपयुक्त समय है। बैंक-बैलेंस बढ़ेगा। आप चाहे जिस प्रोफेशन में हैं, उनमें ज्यादा बदलाव की संभावना कम है, लेकिन कार्यक्षेत्र में जमकर मेहनत करनी होगी। नए कार्य की शुरुआत के लिए पहल कर सकते हैं।

पारिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा। जीवनयापन में आधुनिक रहन-सहन की ओर ध्यान देंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा और उनकी देखभाल पर ध्यान देंगे। रिश्तेदारी में आना-जाना भी होगा। इस साल आपके दांपत्य जीवन में खुशियों के कई मौके आने वाले हैं। इस बात को लेकर साथ ही आपको खुश होना चाहिए। रोमांस में सरसता बनी रहेगी और जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।

webdunia
FILE


कामकाज हो या फिर घर-परिवार का कोई मसला उससे निपटने के लिए आपको कुछ बेवजह यात्राएं करनी पड़ेंगी। यही एक पक्ष है, जिससे आप तंग आ सकते हैं। अर्थात नहीं चाहते हुए भी यात्राएं करनी पड़ सकती है। इस दौरान आने वाली मुश्किलों से आप तनाव में आ सकते हैं। निजी वाहन प्रयोग से बचना होगा। जमीन-जायदाद के लिए अच्छा समय है, लेकिन लाभकारी तभी साबित हो सकता है, जब आप पूरी तरह से छानबीन कर कदम बढ़ाएं।

भाग्यशाली अंकः 3

भाग्यशाली रंगः पीच


webdunia
FILE


कुंभ (20 जनवरी से 18 फरवरी):-

यह साल आपकी परीक्षा लेगा। कदम-कदम पर आपके धैर्य और योग्यता की परख होगी। इनमें सफल हो गए तो फिर आप बड़ी से बड़ी बाधाओं को पार कर लेंगे। यह कहें कि आत्मविश्वास और लक्ष्य साधने की नीति से ही आपकी जीत संभव हो पाएगी। शारीरिक तंदुरूस्ती बनी रहेगी। न थकान और न ही किसी तरह की बीमारी की आशंका सताएगी। निर्भिकता के साथ कार्यक्षेत्र में डटे रह सकते हैं।

केवल संतुलित आहार और व्यवस्थित रहन-सहन पर ध्यान देना होगा। धनागमन तो होता रहेगा, साथ ही आपका खर्च भी होगा। कहीं ऐसा न हो कि इनका संतुलन बिगड़ जाए। अनावश्यक खर्च को रोकना होगा। बैंक बैलेंस पर नजर रखनी होगी। एटीएम या क्रेडिट कार्ड के धुंआधार इस्तेमाल से बचना होगा। जमीन-जायदाद को लेकर बनाई गई योजना पर इस साल जानकारों से सलाह लेकर कार्य शुरू कर सकते हैं। समय अनुकूल आ चुका है।

इस साल आप खुद को खुशकिस्मत मान सकते हैं, क्योंकि आपकी तरक्की होने वाली है। कारोबार में मुनाफा भले ही अधिक नहीं हों, लेकिन इस क्षेत्र में बेहतर संभावनाएं बनने वाली हैं। नए अनुबंध के लिए तैयार रहें। घर-परिवार के मोर्चे पर आपकी कद्र बढ़ेगी। साथ ही सामाजिक मान-मर्यादा मिलने का असर परिवार के सदस्यों पर भी होगा।

webdunia
FILE


आपकी उपलब्धि से परिवार में लोग प्रभावित होंगे और घर में खुशनुमा माहौल बनेगा। मांगलिक आयोजन हो सकता है। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। जीवनसाथी के संग घूमने-फिरने का कार्यक्रम बना सकते हैं यह आपके रोमांस को बढ़ा देगा। प्रेमी-युगल दांपत्य-सूत्र में बंधने का प्रयास करेंगे तो इसमें वे सफल हो सकते हैं। चाहे जैसी भी यात्रा करें, वह उपयोगी और मानिसिक संतुष्टि प्रदान करने वाली होगी। तीर्थ स्थल या मनोरंजक स्थानों की भी यात्रा हो सकती है।

भाग्यशाली अंकः 1

भाग्यशाली रंगः सुनहला भूरा


webdunia
FILE


मीन (19 फरवरी से 20 मार्च):-

इस साल को आप मिलेजुले से कहीं बेहतर नतीजे देने वाला मानकर अपनी सक्रियता को बढ़ा लें। जो भी परिणाम आए उसे सहर्ष अपनाने और भूल-चूक से हुए नुकसान से सीख लेने की प्रवृति कायम रखकर ही आगे बढ़ते रहेंगे। भाग्य का भी साथ मिलेगा। तेजी से बदलती परिस्थितियों के कारण आपके स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव होता रहेगा।

हालांकि कोई वैसी अस्वस्थता के शिकार नहीं होंगे, जिससे कि आपको लंबे डॉक्टरी जांच या इलाज के दौर से गुजरना पड़े। इस साल आपकी वित्तीय स्थिति अनुकूल रहेगी। यह कहें कि आमदनी के अनुरूप आप अपने खर्च और जरूरतों की पूर्ति कर पाने में सक्षम रहेंगे।

कुछ बचत भी कर लेंगे और पिछले ऋण से मुक्ति मिल जाएगी। अच्छे कारोबार और करियर की संभावना बनी रहेगी है। अनुबंध के आधार पर कोई वैसा कार्य मिलने वाला है, जिसके पूरा होने पर मोटा मुनाफा मिल सकता है। नौकरी में स्थानांतरण के योग बने हुए हैं।

घर-परिवार का पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। अतिथियों का आना-जाना लगा रहेगा और आपका भी परिवार समेत रिश्तेदारी में जाना होगा। दांपत्य जीवन में तनाव का माहौल आपके रोमांस के मिजाज को बिगाड़ सकता है।

webdunia
FILE


बेवजह वैचारिक मतभेद में पड़कर प्रेम की मधुरता पर धूल पड़ सकती है। प्रेमियों को फूंक-फूंककर कदम रखना होगा। सुखद और उद्देश्पूर्ण यात्राएं संपन्न होंगी। हालांकि कुछ अवांछित यात्राएं भी करनी पड़ सकती है, जो आपको शारीरिक और मानसिक दोनो रूपों में अस्वस्थ बना सकती है।

इस साल आप प्रॉपर्टी को सहेजने या इसमें कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, लेकिन इसमें सफलता कितनी मिल पाएगी इसका पता साल के अंतिम कुछ माह में ही चल पाएगा। नया मकान खरीदने का योग बना हुआ है।

भाग्यशाली अंकः 18

भाग्यशाली रंगः गाढ़ा लाल

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi