Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जानिए, धनु राशि का संपूर्ण वार्षिक भविष्यफल

Advertiesment
हमें फॉलो करें जानिए, धनु राशि का संपूर्ण वार्षिक भविष्यफल

आचार्य डॉ. संजय

धनु राशि : वार्षिक भविष्यफल 2015 


 
धनु राशि के जातकों पर शनि की साढे़साती चल रही है जो पूरे साल रहेगी, अत: स्वास्थ्य संबंधी मामलों में सचेत रहना होगा। चोट आदि लगने का भय भी बना रहेगा। बाएं पैर में चोट लगने की संभावना ज्यादा रहेगी। मई में पेट संबंधी समस्या हो सकती है।
 
इस राशि वालों को गृहक्लेश से मुक्ति मिलेगी। मामूली तनाव हो सकते हैं। संतान के प्रति सचेत रहना होगा। कभी-कभी विचार परिवार विरोधी भी हो सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। 
 
नौकरीपेशा जातकों को संघर्ष करना होगा। अपने मन की बात किसी को न बताएं। विदेश जाने वालों को सफलता प्राप्त होगी किंतु कागजी कार्यवाही में देर लग सकती है। नौकरी परिवर्तन के लिए उचित समय नहीं है। 
 
व्यापार-व्यवसाय वाले जातकों को उद्योग चलाने या नई यूनिट लगवाने वालों को बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। हनुमानजी को हर मंगलवार को तेल का दीपक लगाएं। इस उपाय से अटका हुआ धन प्राप्त होने के योग बन सकते हैं।

ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें। 

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi