Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वर्ष 2015 में कैसी होगी आपकी सेहत

हमें फॉलो करें वर्ष 2015 में कैसी होगी आपकी सेहत

पं. उमेश दीक्षित

2015 में कैसी रहेगा स्वास्थ्य, पढ़ें 12 राशियां 



 
मेष राशि- इस वर्ष उदर संबंधी व्याधि जैसे अपच, रक्तचाप, एलर्जी इत्यादि से कष्ट रहेगा। कमर-घुटने व टखने में दर्द रह सकता है। धूल-धुएं तथा गरिष्ठ पदार्थों के सेवन से बचें। 
 
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ तथा मृत्युंजय मंत्र 'ॐ हौं जूं स:' का जप करें।
 
 
webdunia


 


वृषभ राशि- नेत्र व्याधि, गठिया, कमर तथा घुटने में दर्द, सिरदर्द आदि हो सकते हैं। दिनचर्या की अव्यवस्था रोग का कारक रहेगी।
 
उपाय- नित्य टहलें, व्यायाम करें, गरिष्ठ भोजन का त्याग तथा श्री दुर्गाजी के किसी मंत्र का जप करें।
 
 
webdunia


 


मिथुन राशि- इस वर्ष फेफड़े संबंधी रोग, जुकाम, नजला, दमा, खांसी, गर्दन आदि में दर्द की आशंका है। 
 
उपाय- दिनचर्या व्यवस्थित रखें। धूल-धुएं से बचें। गणेशजी के किसी मंत्र का जप करें।
 

 
webdunia


 


कर्क राशि- इस वर्ष साधारण तथा स्वस्थता रहेगी। एनिमिया व पेट से जुड़ी बीमारी की आशंका हो सकती है।
 
उपाय- तेल, मिर्ची, आलू इत्यादि का सेवन न करें। भोजन में 3 घंटे का अंतर रखें तथा शिवार्चन करें।
 

 
webdunia


 


सिंह राशि- चोट इत्यादि से फ्रेक्चर, मोच इत्यादि तथा पित्त-वात संबंधी रोग हो सकते हैं। जोड़ों में तकलीफ तथा अपच-गैस इत्यादि का कारण अनियमितता होते हैं, ध्यान रखें।
 
उपाय- हनुमानार्चन शुभ रहेगा।
 
 
webdunia


 


कन्या राशि-  इस वर्ष रक्तचाप, डायबिटीज तथा वात-पित्त विकार हो सकते हैं। पेट की बीमारी तथा भोजन की एलर्जी हो सकती है।
 
उपाय- नियमित जीवन ही स्वास्थ्य है तथा मृत्युंजय मंत्र 'ॐ हौं जूं स:' का जप करें।
 
 
webdunia


 


तुला राशि- कंधे, कमर व जोड़ों की तकलीफ हो सकती है। डायबिटीज के रोगी अपना ध्यान रखें, तकलीफ बढ़ सकती है। मंदाग्नि, अपच व अन्य उदर व्याधि के लिए खान-पान जिम्मेदार है तथा अन्य रोग की जड़ भी यही है। 
 
उपाय- हनुमान चालीसा के पाठ नित्य करें।
 
 
webdunia


 


वृश्चिक राशि- नेत्र पीड़ा, डायबिटीज, वातज रोग तथा फेफड़े के रोग, रक्त की कमी आदि की समस्या हो सकती है।
 
उपाय- हरी रेशेदार सब्जियां खाएं, व्यायाम करें, हनुमान चालीसा के पाठ करें तथा नित्य मीठा जल पीपल में चढ़ाएं। 
 

 
webdunia


 


धनु राशि- गठिया, रक्ताल्पता, एलर्जी तथा स्त्री जातकों को स्त्री रोग की परेशानी हो सकती है।
 
उपाय- दिनचर्या व्यवस्‍थित रखें, टहलें तथा डॉक्टरी सलाह समय-समय पर लें। गुरुवार व्रत तथा पूजन एवं पीली वस्तुएं दान करें।

 
 
webdunia


 


मकर राशि- दुर्घटनादि से बचें। उदर संबंधी रोग जैसे मंदाग्नि, अपच, अनिद्रा इत्यादि की तकलीफ रह सकती है।
 
उपाय- सुबह जल्दी उठें, टहलें तथा रेशेदार भोजन करें। महामृत्युंजय की नित्य एक माला करें।
 

 
webdunia


 


कुंभ राशि- ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हृदयाघात आदि की आशंका है। कंधे, गर्दन में चोट, मोच का भय है। उदर विकार संभव है।
 
उपाय- डॉक्टरी सलाह लें। कार्य की अधिकता से स्वास्थ्य को अनदेखा न करें। शनिदेव के मंत्र जपें- 'ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:'।
 


 
webdunia


 


मीन राशि- फेफड़े संबंधी रोग सिर उठा सकते हैं। उदर व मूत्र विकार, हृदय संबंधी रोग को नजरअंदाज न करें।
 
उपाय- 'ॐ हौं जूं स:' के नित्य जप करें तथा शिवजी पर दूध मिला जल चढ़ाएं। खान-पान का ध्यान रखें।


 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi