Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

2015 : जानिए, 12 राशियों की आर्थिक स्थिति

Advertiesment
हमें फॉलो करें Horoscope for 2015
webdunia

पं. अशोक पँवार 'मयंक'

वर्षारंभ में ग्रहों की स्थिति अनुकूल हो तो पूरा साल उत्तम व्यतीत होता है। वर्षारंभ में 12 राशियों की आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी, जानते हैं-



 
 
मेष राशि वालों के लिए एकादश भाव में वक्री गुरु होकर लग्न का स्वामी उच्च का दशम भाव में है। स्वप्रयत्नों से आर्थिक प्रगति कर पाने में समर्थ होंगे। अगर इस वर्ष आप पुखराज धारण करते हैं तो अच्छी प्रगति कर पाएंगे।




ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें। 

 
 
webdunia


 


वृषभ राशि वालों के लिए आय भाव एकादश में गुरु की राशि मीन का स्वामी पराक्रम में है।लग्नेश शुक्र की स्थिति मित्र राशि मकर में है। आय के साधनों में वृद्धि होगी। भाग्य भी साथ देगा।
 
 
webdunia


 


मिथुन राशि वालों के लिए एकादश यानी आय भाव का स्वामी मंगल अष्टम भाव में उच्च का है।  एकादश भाव पर स्वदृष्टि होने से लाभ के अवसर आएंगे। परिश्रम करना होगा। पन्ना पहनने से लाभ होगा।
 
 
webdunia


 


कर्क राशि वालों के लिए एकादश भाव का स्वामी शुक्र सप्तम भाव में शनि की राशि मकर का है। दैनिक व्यवसाय व अपने जीवनसाथी से लाभदायक स्थिति रहेगी।
 
 
webdunia


 


सिंह राशि वालों के लिए एकादश भाव का स्वामी बुध पंचम भाव में व लग्न का स्वामी भी साथ है।  अपने विवेक के इस्तेमाल से आर्थिक उन्नति कर पाने में समर्थ होंगे।
 
 
webdunia


 


कन्या राशि वालों के लिए एकादश भाव में कर्क राशि का स्वामी चन्द्रमा अष्टम भाव में है।  अष्टमेश मंगल उच्च का पंचम भाव में है। आर्थिक प्रगति प्रयासों से उत्तम रहेगी। चन्द्र जिस राशि पर हो, उस राशि के स्वामी की स्थितिनुसार लाभ रहता है।
 
 
webdunia


 


तुला राशि वालों के लिए एकादश भाव का स्वामी सूर्य तृतीय भाव में गुरु की राशि धनु में है। धनु राशि का स्वामी उच्च का होकर वक्री दशम भाव में है। परिश्रम द्वारा व्यापार-व्यवसाय व नौकरी से आर्थिक लाभ ठीक रहेगा।
 
 
webdunia


 


वृश्चिक राशि वालों के लिए एकादश भाव का स्वामी बुध द्वितीय भाव में गुरु की शत्रु राशि पर है। लग्न का स्वामी मंगल उच्च का होकर पराक्रम में है। आपको अपने परिश्रम के द्वारा लाभ रहेगा। साझेदारी में सावधानी रखें।
 
 
webdunia


 


धनु राशि वालों के लिए शुक्र की राशि तुला एकादश भाव में है। लग्न का स्वामी गुरु वक्री होकर अष्टम में है अत: आय तो होगी, पर परिश्रम अधिक करना होगा।
 
 
webdunia


 


मकर राशि वालों के लिए एकादश भाव का स्वामी मंगल उच्च का होकर लग्न में है। लग्नेश शनि एकादश भाव में मंगल की राशि वृश्चिक में राशि परिवर्तन राजयोग बना रहा है। आर्थिक मामलों में स्थिति अति उत्तम रहेगी।
 
 
webdunia


 


कुंभ राशि वालों के लिए एकादश भाव धनु राशि का स्वामी गुरु षष्ट भाव में वक्री और उच्च का है।  कठिनाइयों द्वारा सफलता मिलेगी।
 

 
webdunia

 


मीन राशि वालों के लिए एकादश भाव में मकर का स्वामी शनि नवम यानी भाग्य भाव में है। नवम भाव का स्वामी उच्च का होकर एकादश भाव में राशि परिवर्तन राजयोग बना रहा है। अत: लाभदायक स्थिति रहेगी। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi