Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मीन राशि 2016 : परिवार, व्यापार, नौकरी, धन, सेहत और रिश्ते

Advertiesment
Pisces 2016 Horoscope
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
 

 
 
नववर्ष के प्रवेश में शनि, गुरु, राहु व केतु का महत्वपूर्ण स्थान होता है। वर्ष को प्रभावित करने वाले ग्रहों में इनकी भूमिका खास होती है इस वर्ष शनि की स्थिति वृश्चिक में और गुरु सिंह में हैं। राहु और केतु 31 जनवरी तक अपने वर्तमान स्थान पर रहने के बाद राहु सिंह में तथा केतु कुंभ में प्रवेश कर जाएंगे। आपके लिए नया साल कैसा रहेगा? यह वर्षफल वार्षिक गोचर ग्रहों पर आधारित है।

अगले पेज पर पढ़ें पारिवारिक स्थिति... 
 
 
 

वर्ष 2016 और मीन राशि की पारिवारिक स्थिति
 
 इस वर्ष में गृहस्थ जीवन में आपको कुछ परेशानी हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित करने के आपके प्रयास विफल हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में अगस्त के बाद स्थिरता आएगी। माता के साथ संबंधों में मधुरता रहेगी, लेकिन पिता के साथ मतभेद हो सकता है। इस समय आपके लिए यही बेहतर होगा कि अन्य लोगों की बातों को आप ध्यान से सुनें और अपनी बातों को दूसरे पर थोपने की कोशिश न करें। 

अगले पेज पर पढ़ें आपका स्वास्थ्य...
 

 
वर्ष 2016 और मीन राशि वालों का स्वास्थ्य 
 
बृहस्पति की महादशा से गुजर रहे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानी हो सकती है। आंत, लिवर, किडनी और रक्त संबंधित समस्या हो सकती है। खान-पान के प्रति सजग रहें और सीमित मात्रा में आहार लें। नियमित रूप से व्यायाम लाभदायक रहेगा अन्यथा निश्चित तौर पर सेहत एक बड़ी चिंता का कारण बन सकती है।
 
अगले पेज पर पढ़ें आपकी आर्थिक स्थिति...
 
 

 
वर्ष 2016 और मीन राशि की आर्थिक स्थिति
 
यह वर्ष आपके लिए आर्थिक रूप से उत्तम रहने वाला है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप फिजूल पैसे खर्च करने की योजना बना लें। अनावश्यक रूप से पैसे खर्च करने से बचें। धनलाभ तो होता रहेगा लेकिन आपको थोड़ी सतर्कता बरतनी चाहिए, क्योंकि आपके साथ नुकसान होने की आशंका है। वैसे आप इस वर्ष कुछ नया सामान भी खरीदेंगे और पैसों की बचत भी करने में कामयाब रहेंगे।
 
अगले पेज पर पढ़ें नौकरीपेशा के लिए कैसा रहेगा यह वर्ष... 
 
 


वर्ष 2016 मीन नौकरीपेशा के लिए
 
वर्ष की शुरुआत में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन समय के साथ स्थितियों में सुधार होगा। इस वर्ष सफलता के कई मौके आएंगे, बस आपको वक्त का लाभ लेना आना चाहिए। बेरोजगार को रोजगार मिल सकता है। जो नौकरी छोड़ना चाहते हैं वह तब तक पुरानी नौकरी न छोड़ें जब तक नई नहीं मिल जाए। 
 
अगले पेज पर पढ़ें आपका व्यापार-व्यवसाय 
 
 

वर्ष 2016 और मीन राशि का व्यापार-व्यवसाय
 
जो लोग व्यापार-व्यवसाय से जुड़े हैं उनको इस वर्ष अच्छा लाभ प्राप्त होगा, लेकिन इसके लिए कुछ समय इंतजार करना होगा। नए व्यापारियों से आपका संपर्क बनेगा। उनके साथ काम करके आप एक नए मुकाम को प्राप्त करेंगे। वैसे यह वर्ष पूरी तरह से आपके अनुकूल है, लेकिन आंख मूंदकर भी न चलें। शनि की दशा जिन्हें चल रही है, वे इस वर्ष अच्छा लाभ पाने वाले हो सकते हैं। 
 
अगले पेज पर पढ़ें आपका रोमांस...
 


वर्ष 2016 और मीन राशि का रोमांस
 
जिनका दिल प्यार के लिए धड़क रहा है, वे लोग अगस्त तक अपने दिल को थामकर रखें। अगस्त के मध्य तक किसी खास के प्रति अपनी भावनाओं को प्रकट न करें। ऐसा भी हो सकता है कि किसी गलतफहमी के कारण उस इंसान के प्रति आपकी रुचि समाप्त हो जाए। किसी को बेकार में चोट पहुंचाना ठीक नहीं है अतः किसी प्रकार की जल्दबाजी न करें।
 
अगले पेज पर पढ़ें वर्ष 2016 के अचूक उपाय... 

 


वर्ष 2016 : मीन राशि के अचूक उपाय 
 
उत्तम लाभ के लिए आप शनिवार के दिन तिल का तेल कच्ची जमीन पर 1 चम्मच गिराएं। 
 
बूढ़ों को अन्नदान से भी जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। 
 
इसके अलावा काला कंबल और जरूरतमंदों को नीले वस्त्र देना आपके लिए हितकर होगा।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi