Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वृश्चिक राशि 2016 : परिवार, व्यापार, नौकरी, धन, सेहत और रिश्ते

Advertiesment
हमें फॉलो करें वृश्चिक राशि 2016 : परिवार, व्यापार, नौकरी, धन, सेहत और रिश्ते
webdunia

पं. अशोक पँवार 'मयंक'

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू।
 
नववर्ष के प्रवेश में शनि, गुरु, राहु व केतु का महत्वपूर्ण स्थान होता है। दूसरे शब्दों में वर्ष को प्रभावित करने वाले ग्रहों में इनकी अहम भूमिका होती है। इस वर्ष शनि की स्थिति वृश्चिक में और गुरु सिंह में हैं। राहु और केतु 31 जनवरी तक अपने वर्तमान स्थान पर रहने के बाद राहु सिंह में तथा केतु कुंभ में प्रवेश कर जाएंगे।

आइए जानते हैं कि आपके लिए नया साल कैसा रहेगा? प्रस्तुत वर्षफल वार्षिक गोचर ग्रहों पर आधारित है।

 
 
 

वर्ष 2016 और वृश्चिक राशि की पारिवारिक स्थिति
 
इस वर्ष पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। भाई-बहन और ईष्ट मित्रों से प्रसन्नता रहेगी। वर्ष के कुछ दिनों में आपको उतार-चढ़ाव भी झेलने पड़ सकते हैं लेकिन गुरु के कन्या राशि पर आने से पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी। माता के साथ संबंधों में खटास रहेगी। हमेशा कुछ-न-कुछ विवाद होने की संभावना है। पिता के साथ ठीक इसके विपरीत होगा। पिता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। संतान से खुशी मिलेगी। यदि वैवाहिक जीवन में आप खुशियों को लाना चाहते हैं तो जीवनसाथी के साथ सामंजस्य स्थापित करने की कोशिश करें। समय सुखद रहेगा।
 
 


वर्ष 2016 और वृश्चिक राशि वालों का स्वास्थ्य
 
आलसीपन के कारण आपकी दिनचर्या प्रभावित हो सकती है। काम को आगे टालने के बारे में सोचेंगे। स्वभाव चिड़चिड़ा हो सकता है, इसे जितना जल्दी हो सके, त्यागने का प्रयास करें। हृदय और पेट संबंधी कुछ परेशानी हो सकती है। पैर में भी दर्द हो सकता है अत: सेहत के प्रति थोड़ा सजग रहें।


 

 
वर्ष 2016 और वृश्चिक राशि की आर्थिक स्थिति 
 
इस समय अपनी जमा-पूंजी के प्रति पूरी सावधानी बरतना होगी। गुरु कन्या में होकर राहु से अलग होगा, तब इसके बाद आप किसी भी प्रकार का निवेश कर सकते हैं। निश्चित तौर पर लाभ होगा, इसमें कोई संदेह नहीं है। शेयर बाजार से लाभ होने की संभावना है, इसमें अपनी सहभागिता बनाए रखें। यदि बृहस्पति की अंतरदशा या महादशा चल रही है तो उत्तम धन की प्राप्ति हो सकती है। अगस्त बाद समय आपके लिए श्रेष्ठ होने वाला है।
 
 


वर्ष 2016 वृश्चिक नौकरीपेशा के लिए
 
गोचर से राहु का 10वें भाव में होना और गुरु के साथ इसकी युति परेशानियों का कारण बन सकती है। कार्यस्थल पर सभी गलत कार्यों के लिए आपकी हठधर्मिता जिम्मेदार होगी। अगस्त तक अपने गुस्से पर काबू रखें वरना इसके सुखद परिणाम नहीं मिलेंगे। किसी वरिष्ठ के साथ वाद-विवाद होने की संभावना है अत: इस प्रकार के विवादों से बचने के लिए अपने स्तर पर पूरी तरह से एहतियात बरतें। 
 
 


वर्ष 2016 और वृश्चिक राशि का व्यापार-व्यवसाय 
 
इस वर्ष व्यापार-व्यवसाय में आप अच्छे लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। छोटे व्यवसाय से आपको बेहतर मुनाफा मिलेगा इसलिए इस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। इस वर्ष भाग्य आपकी पूरी तरह से सहायता करने वाला है। दोस्तों और चाहने वालों की मदद से आपके कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे हालांकि इसके बावजूद वर्ष के कुछ दिनों में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। व्यापारिक भागीदारों के साथ तर्क-वितर्क हो सकता है। वे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। कुल मिलाकर इस वर्ष आपको पूरी तरह से सतर्क रहने की आवश्यकता है।
 
 


वर्ष 2016 और वृश्चिक राशि का रोमांस
 
प्रेम-संबंधों के मामलों में यह वर्ष प्रसन्नतादायक है। अपने रिश्तों को बनाए रखने के लिए एक-दूसरे को समझने की कोशिश करें और सूझ-बूझ से काम लें। हालांकि ऐसा भी समय आ सकता है, जब आपसी बातचीत बंद हो सकती है। चाहे कुछ भी हो, आपसी मतभेदों को दूर करने की कोशिश करें। हालांकि अगस्त के बाद अनुकूल हो जाएगा और आप एक-दूसरे के साथ लगाव महसूस करेंगे।
 
 

वर्ष 2016 : वृश्चिक राशि के अचूक उपाय 
 
अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय
 
किसी भी परेशानियों से बचने के लिए हनुमान चालीसा का नित्य प्रति पाठ करें। 
 
अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखें और लोगों से ईर्ष्या करने से परहेज करें। 
 
खड़े मसूर सवा पाव लाल कपड़े में किसी मंदिर में चढ़ाएं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi