Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वृश्चिक राशि 2016 : नए साल के नए सितारे, पढ़ें भविष्यफल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Scorpio Rashifal 2016
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

वृश्चिक राशि : जानिए सन् 2016 का वार्षिक भविष्यफल


 
वृश्चिक राशि- शनि महाराज की कृपा इस वर्ष कम रहेगी। दूसरे ग्रह मदद करेंगे। नई जवाबदारी निभाना पड़ेगी। नए उपक्रम में ध्यान बंटेगा, जो लाभकारी रहेंगे। बाहरी मदद नहीं मिलेगी। साख व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी आदि में महत्वपूर्ण कार्य संभालना पड़ेंगे। वर्ष के मध्य से अंत तक बाधाएं, परेशानी सामने आएंगी। उन्नति के अवसर हाथ से निकलेंगे।
 
धन-संपत्ति- जमा-पूंजी कम हो सकती है। बड़े खर्च सामने आएंगे। अचल संपत्ति की खरीदी संभव है। कारखाने, मकान, भूमि के खरीदने की प्रबलता बनेगी। वर्षांत में फालतू खर्च बढ़ेंगे। कार्य की वृद्धि रुकेगी।
 

शेष जानकारी पढ़ें अगले पृष्ठ पर... 
 
 


घर-परिवार- मांगलिक कार्यों, संतानादि के कार्यों में शुभता रहेगी। गृहस्थी के विभाजन की आशंका बनेगी। वरिष्ठजनों की आय बढ़ेगी। संतान प्राप्ति‍ होगी।
 
यात्रा-तबादला- वर्ष के पूर्वार्द्ध में महत्वपूर्ण यात्रा होने की संभावना है। वर्षांत में विदेश यात्रा हो सकती है। प्रतिकूल तबादले की संभावना नहीं बनती है।
 
परीक्षा-प्रतियोगिता- शोध प्रबंध, उच्च शिक्षा, इतिहास शिल्पादि में विशेष सफलता मिलेगी।
 
स्वास्थ्य- पेट के रोग, स्त्री रोग, रक्तचाप व एलर्जी आदि की आशंका है। 
 
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी व शनि महाराज की उपासना, चींटी व मछली आदि को चुगाना कष्ट कम करेगा। देवी उपासना शुभ रहेगी।



Share this Story:

Follow Webdunia Hindi