Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

देश के लिए क्या लेकर आ रहा है साल 2017

Advertiesment
हमें फॉलो करें देश के सितारे
webdunia

पं. अशोक पँवार 'मयंक'

शनि 26 जनवरी से मंगल की राशि वृश्चिक को त्यागकर धनु में आ रहे हैं इससे भारत देश के हालात में सुधार आएगा। अभी तक की समस्याओं से राहत मिलेगी। गुरु कन्या में 12 सितंबर तक रहेगा फिर तुला में वर्षभर रहेगा। गुरु कन्या में रहने से आर्थिक हालातों में आश्चर्यजनक सुधार होगा और यह उन्नतिभरा साल रहेगा। बाहरी संबंधों से लाभजनक स्थिति रहेगी। 
वर्तमान में राहु सिंह में चतुर्थ भाव पर भ्रमण कर रहा है,जो जनता की परेशानियों का सबब बनेगा लेकिन परेशानियां ज्यादा दिनों तक नहीं रहेंगी।10 सितंबर से राहु कर्क पर आएगा, इस स्थिति में शत्रुपक्ष प्रभावहीन होंगे। धनु का शनि राजनीति में सुधार लाएगा। राजनीतिज्ञों की वाणी में बदलाव की स्थिति नजर आएगी, जो अनुकूल होगी। देश की संसद में महत्वपूर्ण फैसले भी होंगे।

बेरोजगारी दूर करने हेतु फिर भी कुछ बदलाव नजर नहीं आएगा। दुश्मनों की चाल नाकाम होगी। बाहरी संबंधों में सुधार होकर राजनीतिक लाभ नजर आएगा। जनता से संबंधित कार्य सितंबर बाद देखने को मिलेंगे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

घर और ग्रह जानिए संकटों का रहस्य और समाधान