Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राजनेताओं के लिए नया साल, जानिए राशि अनुसार अपना हाल

Advertiesment
Horoscope 2017
2017 शनि प्रधान वर्ष होने से इस साल शनि का प्रभाव शनि की कुंडली में स्थिति अनुसार रहेगा। जिन राजनेताओं की पत्रिका में शनि की स्थिति शुभ होगी, उन्हें शुभ परिणाम मिलेंगे व अशुभ प्रभाव में हुए तो संकट के बादल मंडराते नजर आएंगे। वृश्चिक राशि पर शनि की वर्तमान स्थिति 26 जनवरी तक रहेगी, फिर शनि धनु राशि पर ढाई साल रहेंगे। अभी जिन राजनेताओं को शनि, दशम, चतुर्थ, अष्टम भाव से गोचरीय भ्रमण कर रहा है, उन्हें सावधानीपूर्वक चलना होगा। 
26 जनवरी के बाद शनि की स्थिति धनु पर आएगी। इस समय शनि की साढ़े साती वृश्चिक, धनु, मकर राशि पर रहेगी।  26 जनवरी से तुला राशि पर से शनि की साढ़ेसाती उतर जाएगी। 
 
तुला वालों को पिछले समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। वृश्चिक राशि वालों को सावधानी से चलना होगा। धनु वालों के लिए हानि के योग नहीं हैं। 
 
कुंभ राशि वालों के लिए लाभप्रद रहेगा। 
 
वृषभ राशि वालों के लिए राजयोग बनकर यह साल लाभप्रद रहेगा। 
 
मिथुन, कन्या राशि वालों के लिए भी शुभ संकेत हैं। आपके कार्य में आ रही परेशानियां दूर होंगी। जिन्हें ऐसा लगता है कि कोई बाधा सता रही है उन्हें कच्ची जमीन पर प्रति शनिवार को तिल का तेल 1 चम्मच गिराना चाहिए इससे  शनि का शुभ फल मिलेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

2017 : क्या लाया है नया साल युवा साथियों के लिए