Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

साल 2017 : देश-विदेश के लिए कितनी हलचल लेकर आ रहा है

Advertiesment
साल 2017
2017 को राजनीति की नजर से देखना है तो यह जानना जरूरी है कि राहु कहां और किस स्थिति में है क्योंकि राहु राज्य और राजनीति का प्रमुख ग्रह है। इस वर्ष की कुंडली में जो राहु की स्थिति है उससे विश्व भर की राजनीति में खासी हलचल रहेगी। भारत में सरकार व विरोधी पक्ष के मध्य टकराहट बनी रहेगी। देश की उन्नति पर इसका व्यापक असर होगा। 
अमेरिका की स्थिति ठीक नहीं रहेगी। आर्थिक परेशानी का डर पूरे विश्व में दिखाई देगा। मुस्लिम देशों की राजनीति पर संकट का वर्ष रहेगा, विशेषकर पाकिस्तान व ईरान में आतंकी दुख का कारण बनेंगे। 
 
इग्लैंड, चीन, इंडोनेशिया, बांग्लादेश व श्रीलंका की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा व यह देश उन्नति करेंगे। ऑस्ट्रेलिया, जापान व रूस में तकनीकी उन्नति एवं विज्ञान के क्षेत्र में अच्छी उन्नति होगी। भारत में महिलाओं की स्थिति में सुधार होगा व आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विश्व में भारत अपना उच्च स्थान कायम करने में कामयाब रहेगा, परंतु मध्यम व निम्न वर्ग की आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं होगा, यह वर्ष उनके लिए तकलीफ वाला रहेगा। 
 
कृषि में विश्वस्तर पर सुधार होगा जिसमें भारत की स्थिति बहुत मजबूत होगी। व्यापार के लिए ठीक रहेगा। बेरोजगार वर्ग को नौकरी में सफलता मिलेगी एवं नए तकनीक के रास्ते खुलेंगे। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में उन्नति होगी, साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में नए सोपान नजर आने से विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। 
 
आतंकवाद पर धीरे-धीरे नियंत्रण होगा व विश्व के देश इस समस्या का मिलकर सामना करेंगे। कहीं-कहीं प्राकृतिक प्रकोप रहेगा। इस वर्ष की कुंडली को बादल की चाल से देखें तो वर्षा अच्छी रहेगी। इंडोनेशिया, जापान, ईरान, इराक में प्राकृतिक प्रकोप की आशंकाएं हो सकती हैं। खरीफ की फसल अच्छी रहेगी, रबी की फसल सामान्य रहेगी, जैद फसल में नुकसान हो सकता है। शीतलहर में वृद्धि होगी। 

webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

23 दिसंबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि