Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मूलांक 8 : सेहत के सितारे कमजोर रहेंगे 2017 में

हमें फॉलो करें मूलांक 8 : सेहत के सितारे कमजोर रहेंगे 2017 में
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

जिनका जन्म 8, 17 व 26 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 8 माना जाता है। इस अंक का अधिष्ठाता ग्रह शनि है। इस वर्ष परिश्रम अधिक व लाभ कम तथा जीवन में उथल-पुथल वाला होगा। बनते काम बिगड़ सकते हैं। दोस्त, दुश्मन बन सकते हैं। संपत्ति, वाहनादि की मरम्मत पर व्यय की अधिकता से तनाव रहेगा। घर-बाहर सभी तरफ से असहयोग मिलेगा। धैर्य व विवेक का साथ रखें। मनोनुकूल परिस्थितियां नहीं रहेंगी। असंतोष रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद रह सकते हैं।

नौकरी में पदोन्नति रुक सकती है। अनुकूल तबादला नहीं होगा। घर से दूर जा सकते हैं। संतान की चिंता रहेगी। धार्मिक कट्टरता आड़े आएगी, क्योंकि स्वभाव रहस्यमयी होता है व दूसरे लोग समझ नहीं पाते। अत: अपना पक्ष ठीक तरह रखें, लाभ होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जिन लोगों से सहानुभूति रखते हैं, वे ही प्रतिरोध करेंगे। स्वास्थ्य में जिगर की खराबी, अंतड़ियों के रोग, पित्त विकार, रक्त विकार, गठिया रोग से पीड़ा संभव है। खान-पान का ध्यान रखें। साझेदारी में मतभेद होंगे। चोट व दुर्घटना से बचें। मूलांक 8 के सेहत के सितारे कमजोर रहेंगे साल 2017 में।  
 
शुभ तारीखें- 8, 17, 26 तथा मध्यम 3, 5, 7 आदि।
 
शुभ‍ दिन- शनिवार, रविवार तथा सोमवार।
 
शुभ रंग- काला, नीला, गहरा स्लेटी रंग।
 
शुभ रत्न- एमथिस्ट, नीलम।
 
इस अंक को परालौकिक, भौतिक तथा आध्यात्मिक शक्तियों का सहयोग मिलता है जिससे कट्टरपन, सनकीपन तथा अपने रहस्यमय व्यक्तित्व की वजह से लोग इन्हें समझ नहीं पाते। अत: लोग दूर रहते हैं, अकेलापन महसूस होता है। अत: इन बातों पर ध्यान देना आवश्यक है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मूलांक 7 के लिए 2017 में होगी सुख-समृद्धि की बरसात