Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वार्षिक भविष्यफल 2018 : जानिए कुंभ राशि के लिए क्या लाया है नया साल

हमें फॉलो करें वार्षिक भविष्यफल 2018 : जानिए कुंभ राशि के लिए क्या लाया है नया साल
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

कुंभ राशि-
 
लंबित कार्यों के पूर्ण होने तथा नई योजनाएं फलीभूत होने से लाभ में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक होगा। भाग्य व पुरुषार्थ का मिला-जुला फल मिलेगा। नई शाखाएं या नया उपक्रम प्रारंभ कर पाएंगे। कुछ स्थिति के अनुरूप फेरबदल होगा। साख बनाएं रखने के लिए विशेष प्रयत्न करना होंगे। नौकरी में सम्मान व तरक्की मिलेंगे।
 
धन-संपत्ति- मौजूदा संपत्ति के सुधार व नई संपत्ति प्राप्ति के योग हैं। इन पर व्यय होगा। मशीनरी के नवीनीकरण पर समय व व्यय दोनों लगेंगे। जमा-पूंजी में वृद्धि होगी। आय के कई नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं।
 
घर-परिवार- घर में छोटे-बड़े मांगलिक कार्य होंगे। किसी बड़ी चिंता से छुटकारा मिलेगा। वर्ष के मध्य में कुछ तनाव व मतभेद हो सकते हैं। परिवार की चिंता रहेगी। 
 
स्वास्थ्‍य- खानपान में अनियमितता से पेट संबंधी रोग तथा वृद्धावस्थाजन्य बीमारी उभर सकती है। हड्डी की टूट-फूट से बचना होगा। व्यायाम-योग लाभ देंगे।
 
परीक्षा-प्रतियोगिता- करियर की दृष्टि से विशेष उपलब्धि हासिल होगी। अपने ही क्षेत्र में उन्नति होगी। उच्च शिक्षा के लिए सुविधा मिलेगी। प्रतिद्वंद्वी पीछे रहेंगे।
 
यात्रा-प्रवास-तबादला- इस वर्ष कारोबारी तथा मनोरंजक यात्राएं बार-बार होंगी। साधारणतया नौकरी में तबादला नहीं होगा। उन्नति होगी। जलयात्रा तथा हवाई यात्राएं होंगी।
 
धार्मिक कार्य- अध्यात्म में रुचि रहेगी। स्वाध्याय होगा। ब्रह्म के प्रति आस्‍था बढ़ेगी। सद्गुरु की प्राप्ति के योग हैं। दान-पुण्य से शांति मिलेगी। किसी आराधना में सिद्धि प्राप्ति होगी।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

12 दिसंबर 2017 का राशिफल और उपाय...