Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वार्षिक भविष्यफल 2018 : जानिए कर्क राशि के लिए क्या लाया है नया साल

हमें फॉलो करें वार्षिक भविष्यफल 2018 : जानिए कर्क राशि के लिए क्या लाया है नया साल
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

कर्क राशि-
 
मेहनत‍ अधिक होगी। कारोबारी व्यय होगा जिसके परिणाम बाद में मिलेंगे। जोखिम लेकर कार्य करने की आदत पर नियंत्रण रखें अन्यथा परेशानी होगी। प्रतिस्पर्धा में अनावश्यक साहस न करें। पूंजी की व्यवस्था में प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। वर्ष के मध्य में कच्चा माल या साधन की कमी महसूस होगी।
 
धन-संपत्ति- संपत्ति की मरम्मत, नवीनीकरण या खरीदी पर व्यय होगा। वर्ष के आरंभ में तथा मध्य के पश्चात मनोनुकूल स्थिति रहेगी। नई संपत्ति प्राप्त होगी। बड़ों की सलाह काम आएगी। जल्दबाजी न करें।
 
घर-परिवार- जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। परिवार में संपत्ति को लेकर सामंजस्य नहीं बैठेगा। मांगलिक कार्य होंगे।
 
स्वास्थ्‍य- चिंता तथा तनाव की वजह से रक्तचाप, अनिद्रा, पेट संबंधी रोग तथा पैरों में तकलीफ हो सकती है।
 
परीक्षा-प्रतियोगिता- करियर में बदलाव संभव है। उच्च शिक्षा में सफलता के लिए अधिक प्रयास करना पड़ेंगे। बुद्धि कौशल बढ़ेगा।
 
यात्रा-प्रवास-तबादला- किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से कार्य होंगे। स्थान परिवर्तन संभव है। हवाई यात्रा व तीर्थदर्शन संभव है।
 
धार्मिक कार्य- यदि दीक्षा न मिली हो तो इस वर्ष मिलने के योग हैं। राहु की शांति करवाएं। शिव मंत्र जपने से राहत मिलेगी। अपंगों की सहायता लाभ देगी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इतना प्राचीन है हिंदू धर्म जानेंगे तो रह जाएंगे हैरान