Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Education Horoscope 2020: शिक्षा और छात्रों के लिए कैसा रहेगा साल 2020, पढ़ें अपनी राशि

हमें फॉलो करें Education Horoscope 2020: शिक्षा और छात्रों के लिए कैसा रहेगा साल 2020, पढ़ें अपनी राशि
मेष राशिफल 2020 के अनुसार शिक्षा
 
मेष राशिफल 2020 के अनुसार यह वर्ष आपके उच्च शिक्षा के लिए बेहतरीन रह सकता है और बहुत समय से यदि उच्च शिक्षा को लेकर आप कोई प्रयास कर रहे हैं तो उसमें इस वर्ष पूर्ण रूप से सफलता मिल सकती है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आप बहुत अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं और इस हेतु यदि विदेश जाने के इच्छुक हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिल सकती है। विशेष रूप से जनवरी से मार्च तक जुलाई से मध्य नवंबर तक का समय आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दौरान आपको विदेशी कॉलेजों में दाखिला प्राप्त हो सकता है। अत: इस समय का पूरा लाभ उठाएं और पूर्ण प्रयास करें।

 
विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष यूं तो मिश्रित परिणाम देने वाला सिद्ध होगा, परंतु अधिकांश रूप से आपके लिए अच्छा ही सिद्ध होगा। यदि आप इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, चिकित्सा विज्ञान, विधि तथा कानून, फैशन डिजाइनिंग, इंटीरियर डेकोरेशन जैसे विषयों के साथ पढ़ाई कर रहे हैं तो यह साल विशेष रूप से आपके लिए फायदेमंद सिद्ध हो सकता है।
 
मेष राशि से संबंधित युवा, जो किसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हैं उन्हें और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी तभी उनकी मनचाही मुराद पूरी हो सकती है। फरवरी से मार्च, जून से जुलाई तथा सितंबर माह आपके लिए बेहद अनुकूल सिद्ध होंगे और इस दौरान आप को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

 
अप्रैल, अगस्त तथा मध्य दिसंबर अधिक अनुकूल नहीं होंगे और इस दौरान आपको शिक्षा संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वर्ष के प्रारंभ में आपके नवम भाव में 5 ग्रहों की युति विभिन्न विषयों में आपकी सफलता की ओर इंगित करती है। इसलिए मन लगाकर पढ़ाई करें और निश्चिंत रहें, क्योंकि सफलता आपको मिलकर ही रहेगी।

वृषभ राशिफल 2020 के अनुसार शिक्षा
 
वृषभ राशिफल 2020 के अनुसार वृषभ राशि के विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष अनेक सौगातें लेकर आ सकता है, हालांकि बीच में अनेक अवसर ऐसे भी आएंगे, जब उनका अपनी शिक्षा के प्रति मोहभंग होगा और एकाग्रता की कमी से जूझना भी पड़ सकता है। लेकिन इस सबके बावजूद यह वर्ष शिक्षा की प्रगति की दिशा में एक अच्छा वर्ष साबित होगा।
 
 
मार्च से जून अंत तक का समय और उसके बाद नवंबर से दिसंबर तक का समय काफी बेहतर रहेगा। इस दौरान न केवल आपकी शिक्षा के मार्ग में आ रहीं बाधाएं दूर हो जाएंगी बल्कि आप विदेशी यूनिवर्सिटी में भी शिक्षा प्राप्त कर पाएंगे। इसके अतिरिक्त अनेक लोगों की उच्च शिक्षा की अभिलाषा भी पूरी होगी। लेकिन क्योंकि बृहस्पति मकर राशि का होगा इसलिए उन्हें अनेक चुनौतियों का सामना भी करना होगा और इन चुनौतियों से लड़कर ही उन्हें सफलता प्राप्त होगी।
 
 
वर्ष की शुरुआत अगस्त का महीना विशेष रूप से ध्यान देने योग्य होगा, क्योंकि इस दौरान आपको विशेष रूप से शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की रुकावटों का सामना करना पड़ेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे विद्यार्थियों को फरवरी के महीने में विशेष सफलता प्राप्त हो सकती है। इसके अतिरिक्त नवंबर का महीना भी उनके लिए काफी अच्छा सिद्ध हो सकता है। यदि आप प्रतिस्पर्द्धी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको पूरे समय कड़ी मेहनत करनी होगी। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के मार्ग में बाधाएं उत्पन्न तो जरूर होंगी, लेकिन आपकी मेहनत रंग भी जरूर लाएगी।
 
 
मध्य अप्रैल से मई के बीच शिक्षा हेतु विदेशगमन की संभावना दिखाई देती है। अत: यदि आप इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं तो आप अपने प्रयास जारी रखें, सफलता अवश्य मिलेगी। इस वर्ष आपको अपने अध्यापकों से अच्छे संबंध बनाकर रखने होंगे, क्योंकि ऐसी संभावना है कि वे आपसे नाराज हो जाएं और उसका प्रभाव आपको शिक्षा के क्षेत्र में परेशानियों में डाल दे।
 
वृषभ राशिफल 2020 के अनुसार इंजीनियरिंग, मेडिकल और कानून की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को इस वर्ष विशेष रूप से सफलता मिल सकती है। हालांकि इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट और बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई कर रहे लोगों को कठिन मेहनत करके ही सफलता प्राप्त होगी।

 
मिथुन राशिफल 2020 के अनुसार शिक्षा
 
मिथुन राशिफल 2020 के अनुसार मिथुन राशि के विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष सामान्य रहने की संभावना है। आपको अपनी ओर से प्रयास जारी रखनी चाहिए और मेहनत करते रहना चाहिए। संभवत: परिणाम आपके अनुकूल प्राप्त होने में कुछ कठिनाई हो सकती है, लेकिन अत्यंत परिश्रम करने के उपरांत सफलता मिलना भी तय है इसलिए पीछे न हटें।
 
राशिफल 2020 के अनुसार मिथुन राशि के लोगों को यदि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करनी है तो उसके लिए निरंतर कड़ी मेहनत करना आवश्यक है। हालांकि जो लोग प्रोफेशनल कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, उनके लिए यह वर्ष काफी बेहतर है सकता है और उनकी मेहनत रंग लाएगी। उन्हें मनचाहे कॉलेज अथवा कोर्स में एडमिशन मिलने की संभावना दिखाई दे रही है।

 
वर्ष की शुरुआत विद्यार्थियों के लिए काफी बेहतर रहेगी और मार्च के अंत तक आप काफी अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। हालांकि उसके बाद आपको अनेक चुनौतियों से गुजरना होगा, जैसे एकाग्रता की कमी, अध्ययन में अरुचि, स्वास्थ्य समस्याएं और मानसिक व्याकुलता आदि। इसके बाद नवंबर से दिसंबर तक का समय काफी अच्छा जाएगा और इस दौरान आप काफी हद तक अपने आप को एक अच्छे कलेवर में पाएंगे और शिक्षा के क्षेत्र में जबरदस्त प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए आपको दृढ़ इच्छाशक्ति और मनोबल की आवश्यकता होगी, जो आपको कठिन समय में भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा।

 
मिथुन राशि 2020 के अनुसार उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत लोगों को अभी थोड़ा प्रयास और जारी रखना होगा तथा प्रतीक्षा करनी होगी, क्योंकि फिलहाल उनके लिए अधिक अच्छा अवसर दिखाई नहीं दे रहा है। लेकिन हिम्मत हारने की बिलकुल भी आवश्यकता नहीं है, क्योंकि मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती। जनवरी-फरवरी और मार्च इन 3 महीनों में आप विदेश जाकर पढ़ाई करने के सपने को सच कर सकते हैं।
 
यदि संक्षेप में कहें तो यह वर्ष मुख्य रूप से अपनी कमजोरियों पर विजय प्राप्त करके आगे बढ़ने का है। आपको अपने मजबूत और कमजोर दोनों पक्षों का निर्धारण करना चाहिए और समय के अनुसार मेहनत करनी चाहिए। कुल मिलाकर मेहनती लोगों को सफलता मिलेगी तथा कई बार आपको अच्छे समय का इंतजार करना पड़ेगा।
 

कर्क राशिफल 2020 के अनुसार शिक्षा
 
कर्क राशिफल 2020 के अनुसार कर्क राशि के विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष कड़ी मेहनत करने की ओर इशारा कर रहा है। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं और उसमें सफलता पाना चाहते हैं तो यह निश्चित मानिए कि आपको कठिन परिश्रम करना ही होगा और केवल और केवल अपने लक्ष्य को केंद्रित करके पढ़ाई करनी होगी तभी आप सफलता की अपेक्षा कर सकते हैं।
 
उच्च शिक्षा की कामना करने वाले विद्यार्थियों को उनकी महत्वाकांक्षा के अनुरूप कुछ कम ही सफलता मिल सकती है लेकिन उन्हें हिम्मत नहीं हारनी है और कर्म करने हैं।


जो लोग कोई व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए अप्रैल से जुलाई तक का समय सामान्य रूप से शुभ रह सकता है। इसके अतिरिक्त जनवरी से लेकर अगस्त तक के समय के दौरान आप अपनी शिक्षा में कुछ अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे।


इसके बाद का समय कम अनुकूल होगा इसलिए आपको चाहिए कि समय का पूरा सदुपयोग करें।
 

 
सिंह राशिफल 2020 के अनुसार शिक्षा
 
सिंह राशिफल 2020 के अनुसार सिंह राशि के विद्यार्थियों के लिए काफी सफलतादायक सिद्ध होने की अच्छी संभावना है। आपको प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी और आपका मनोबल काफी बढ़ा हुआ रहेगा। वर्ष की शुरुआत काफी अच्छी रहेगी और मार्च के अंत तक आप अपनी शिक्षा में काफी हद तक अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे और सफल रहेंगे।
 
 
इसके बाद जून के अंत तक के समय में आपकी शिक्षा में कुछ बदलाव आएंगे और जो लोग उच्च शिक्षा हेतु विदेश जाना चाहते हैं, उनकी यह इच्छा इस दौरान पूरी हो सकती है। इसके बाद यानी कि जुलाई की शुरुआत से नवंबर के अंतिम सप्ताह तक पुन: शिक्षा के लिए बेहतरीन समय रहेगा और आप अच्छी उपलब्धियां प्राप्त करेंगे।
 
सिंह राशि 2020 के अनुसार सिंह राशि के ऐसे लोग जो इलेक्ट्रॉनिक्स, हार्डवेयर, विधि तथा कानून (लॉ), सोशल सर्विस, कंपनी सेक्रेट्री तथा सेवा प्रदाता क्षेत्र की पढ़ाई में लगे हुए हैं, उन्हें इस वर्ष बहुत सफलता मिलने की संभावना है। वास्तव में यह वर्ष सिंह राशि के लोगों के विद्यार्थियों के लिए स्वर्णिम वर्षों में से एक सिद्ध होगा।

 
कन्या राशिफल 2020 के अनुसार शिक्षा
 
कन्या राशिफल 2020 के अनुसार कन्या राशि के विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष उपलब्धियों को दर्शा रहा है। यह वर्ष छात्रों के लिए काफी शुभ रहने वाला है और आपको अपनी शिक्षा के दम पर आगे बढ़ने के लिए सफलता प्राप्ति का मार्ग दिखाएगी। जो तुरंत शिक्षा समाप्त कर उत्तीर्ण हुए हैं, उन्हें नौकरी मिलने की अच्छी संभावना दिखाई देती है।

 
सितंबर महीने में विदेश जाकर पढ़ाई करने वाले छात्रों की मुराद पूरी होने की संभावना है। इस वर्ष आप पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन तो करेंगे लेकिन बीच बीच में कुछ रुकावटें भी आती रहेंगी इसलिए आपको स्वयं को अपनी उच्चतम सीमा तक मेहनत करने के लिए तैयार करना होगा।
 
कन्या राशि 2020 के अनुसार कन्या राशि के लोग अप्रैल से जुलाई के मध्य में शिक्षा के क्षेत्र में बेहद अच्छा प्रदर्शन करेंगे और यह अवधि उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए मार्ग प्रशस्त करेगी। इस दौरान विद्यार्थी अपने अध्ययन के प्रति विशिष्ट रुचि विकसित करेंगे और अपने लक्ष्यों और उद्देश्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे।


इस वर्ष प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे विद्यार्थियों को अचानक से सफलता प्राप्त होने की संभावना बन रही है। इसलिए अपने लक्ष्य के प्रति केंद्रित रहे और मन लगाकर मेहनत करें।

तुला राशिफल 2020 के अनुसार शिक्षा
 
 
तुला राशिफल 2020 के अनुसार तुला राशि के विद्यार्थियों के लिए अनुकूल होगा और न ही अधिक प्रतिकूल। समय आपका काफी हद तक साथ देगा लेकिन आपका स्वयं का आलस आपको परेशान कर सकता है, इसलिए आलस्य का त्याग सबसे पहले कर दें तभी सफलता हाथ लगेगी। आपका मन पढ़ाई में लगेगा लेकिन लक्ष्य के प्रति केंद्रित न होना आपकी परेशानी का कारण बन सकता है और इसके कारण आपकी पढ़ाई में समस्याएं आ सकती हैं।
 
तुला राशि 2020 के अनुसार यदि आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और कहीं नौकरी करना चाहते हैं तो आपको काफी मेहनत करनी होगी तथा चुनौतियों का डटकर सामना करना होगा, क्योंकि मेहनत के बाद ही सफलता मिलने की संभावना दिखाई देती है इसलिए मेहनत के लिए तैयार रहें।
 
 
30 जून से 20 नवंबर के बीच का समय उच्च शिक्षा के लिए काफी अच्छा रह सकता है और इस दौरान आपको उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है। मध्य मई से सितंबर मध्य के बीच आप शिक्षा के संदर्भ में विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं।

संक्षेप में यह वर्ष आपको अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित कर रहा है इसलिए मेहनत कीजिए और आगे बढ़िए।


 
वृश्चिक राशिफल 2020 के अनुसार शिक्षा
 
वृश्चिक राशिफल 2020 के अनुसार वृश्चिक राशि के विद्यार्थियों के लिए कुछ संघर्ष के बाद सफलतादायक रहने की संभावना है। तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में लगे लोगों के लिए काफी अच्छा वर्ष रहेगा और उन्हें उत्तम परिणामों की प्राप्ति होगी।


इसके अतिरिक्त जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं में हाथ आजमाना चाहते हैं, उनमें भी काफी लोगों को सफलता की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन मेहनत के बिना कुछ भी आसान नहीं होगा इसलिए कमर कसकर मेहनत करने के लिए तैयार हो जाएं।
 
वृश्चिक राशि 2020 के अनुसार 30 मार्च से 30 जून के बीच उच्च शिक्षा इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों के लिए काफी बेहतर परिणाम देने वाला समय होगा और इस दौरान उन्हें उच्च शिक्षा में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

कानून, अध्यापन, फाइनेंस की पढ़ाई कर रहे छात्रों को काफी अच्छे मौके मिलेंगे और उन्हें अनुकूल सफलता मिलेगी। इस वर्ष आप अपनी पढ़ाई में अधिक मन लगाएंगे और उसका नतीजा आपको अवश्य मिलेगा।


धनु राशिफल 2020 के अनुसार शिक्षा
 
 
धनु राशिफल 2020 के अनुसार विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष मिश्रित परिणाम देगा। जनवरी से मार्च के अंत तक का समय काफी अच्छा रहेगा और यह समय आपकी शिक्षा और उच्च शिक्षा दोनों में सफलता दिलाने में सक्षम होगा। आप अपनी शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा मुकाम प्राप्त करेंगे और अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। आपका मन सहज रूप से शिक्षा के प्रति झुकाव महसूस करेगा।
 
1 अप्रैल से 30 जून का समय थोड़ा-सा चुनौतीदायक हो सकता है और इस दौरान आपको अधिक मेहनत करनी होगी लेकिन इसके बाद मध्य नवंबर तक आप अपने कलेवर में वापस आ जाएंगे और शिक्षा के क्षेत्र में स्वयं को अग्रणी बनाने का प्रयास करेंगे।

 
धनु राशि 2020 के अनुसार जो लोग प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं उनके लिए यह साल उपलब्धियों से भरा रह सकता है। इसके अतिरिक्त आप उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए किसी उच्च मान्यता वाले संस्थान में प्रवेश ले पाने में सक्षम होंगे। इस वर्ष आपकी गिनती विद्वान विद्यार्थियों के रूप में होगी जिन्हें हर कोई सराहना देगा।
 
जो लोग अभी अभी अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें नौकरी पाने के अच्छे अवसर मिलेंगे और मध्य सितंबर के बाद आपको प्रतियोगी परीक्षाओं में जबरदस्त सफलता हाथ लग सकती है। इस सबको ध्यान में रखते हुए पूरे मनोयोग से पढ़ाई के प्रति समर्पित होकर एकाग्रचित्त रहें और अध्ययन करें।
मकर राशिफल 2020 के अनुसार शिक्षा
 
 
मकर राशिफल 2020 के अनुसार विद्यार्थियों के लिए यह साल कुछ अनुकूल, तो कुछ प्रतिकूल परिणाम लेकर आएगा। हालांकि एक विद्यार्थी को सदैव ही अध्ययनशील और मेहनती रहना चाहिए और आपको भी ऐसा करना होगा। 30 मार्च से 30 जून के बीच का समय आप की शिक्षा के लिए काफी बेहतर रहेगा, केवल सामान्य शिक्षा ही नहीं अपितु उच्च शिक्षा के जातकों को भी लाभ होगा।
 
आपकी बुद्धि का विकास होगा और ज्ञान अर्जन करने की क्षमता में वृद्धि होगी तथा आप नई-नई चीजें सीखना पसंद करेंगे। प्रतिस्पर्धी परीक्षा के लिए जो लोग तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए साल शुभ रहेगा और सितंबर के मध्य तक का समय प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको सफलता देने वाला सिद्ध हो सकता है, इसलिए इस समय का बेहतर लाभ उठाएं और मेहनत करें तथा एकाग्रता के साथ अपने लक्ष्य की तैयारी करें।
 
मकर राशि 2020 के अनुसार 6ठे घर का राहु आपकी बहुत मदद करेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंकों से आपको विजय दिलाएगा। विदेशी विश्वविद्यालय में दाखिला लेने वालों को भी सफलता मिल सकती है। हालांकि मध्य सितंबर के बाद जब राहु का गोचर पंचम भाव में होगा तो उस समय शिक्षा में कुछ व्यवधान लेकर आएगा और आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

लेकिन 20 नवंबर के बाद गुरु बृहस्पति पुन: लग्न भाव में आएंगे और पंचम भाव को दृष्टि देंगे जिससे कि छोटी-मोटी समस्याएं दूर हो जाएंगी और शिक्षा में थोड़ा सुधार होगा। लेकिन आपको मेहनत तो करनी ही होगी इसलिए उसके प्रति समर्पित रहें।
कुंभ राशिफल 2020 के अनुसार शिक्षा
 
 
कुंभ राशिफल 2020 के अनुसार वर्ष की शुरुआत विद्यार्थियों के लिए अधिक अनुकूल नहीं है इसलिए आपको अधिक मेहनत करने के लिए तैयार रहना चाहिए। मध्य सितंबर तक राहु का गोचर पंचम भाव में रहने से शिक्षा के क्षेत्र में आपको रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है।

 
हालांकि 30 मार्च से 30 जून के बीच गुरु और शनि के प्रभाव के कारण प्रतिस्पर्धी परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को अच्छी सफलता हाथ लग सकती है। इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए साल विशेष रूप से उपलब्ध ही वाला सिद्ध होगा, हालांकि तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
 
कुंभ राशि 2020 के अनुसार जो लोग विदेश में शिक्षा पाना चाहते हैं, उनके लिए वर्ष के मध्य का समय अनुकूल रहने की संभावना दिखाई देती है। मध्य सितंबर के बाद जब राहु का गोचर आपके चतुर्थ भाव में होगा तब शिक्षा के क्षेत्र में आ रही समस्याएं खुद-ब-खुद दूर हो जाएंगी और आप राहत की सांस लेंगे।
 
इसके बाद की अवधि आपकी शिक्षा के लिए काफी आसान हो जाएगी और आपको किसी भी प्रकार की परेशानी में नहीं पड़ना पड़ेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में शॉर्टकट अपनाने से बचना चाहिए और अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा करके आगे बढ़ना चाहिए तभी उन्हें अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी।


 
मीन राशिफल 2020 के अनुसार शिक्षा
 
मीन राशिफल 2020 के अनुसार यह साल मीन राशि के विद्यार्थियों के लिए काफी हद तक उपलब्धि प्रदान करने वाला रहेगा। यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हैं तो वर्ष की शुरुआत से 30 मार्च और उसके बाद 30 जून से 20 नवंबर तक का समय आपके लिए काफी अनुकूल रहेगा और इस दौरान आपको आशा अनुरूप परिणामों की प्राप्ति होगी।
 
मीन राशि 2020 के अनुसार जनवरी से 30 मार्च तक और 30 जून से 20 नवंबर तक का समय प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए काफी अनुकूल रहेगा, वहीं दूसरी ओर 30 मार्च से 30 जून का समय सामान्य विषयों के विद्यार्थियों के लिए काफी बेहतर रहेगा। वर्ष के मध्य में उच्च शिक्षा के लिए छात्र सफलता अर्जित करेंगे और उन्हें मनचाहे संस्थानों में प्रवेश मिल जाएगा।
 
हालांकि इसी दौरान 14 मई से 13 सितंबर के बीच मिश्रित परिणामों की प्राप्ति होगी, क्योंकि विद्यार्थियों का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने से उनकी शिक्षा पर असर पड़ सकता है। सिविल इंजीनियरिंग, कानून, सामाजिक विषय, समाजसेवा तथा गूढ़ आध्यात्मिक विषयों के शिक्षा लेने वाले विद्यार्थियों के लिए वर्ष काफी उन्नतिदायक रहेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Planet transit in 2020 : साल 2020 में कौन से ग्रह बदलेंगे अपना घर, क्या होगा आप पर असर