Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Career Horoscope 2021: 12 राशियों के लिए कैसा होगा करियर, जानिए यहां

हमें फॉलो करें Career Horoscope 2021: 12 राशियों के लिए कैसा होगा करियर, जानिए यहां
बीता वर्ष कई तरह की सीख लेकर आया। रोजगार, कारोबार और करियर को लेकर कई तरह के अनचाहे बदलाव भी हमने देखे हैं। जान‍ते हैं कि नया साल 2021, 12 राशियों के करियर के लिए क्या लेकर आ रहा है।   
 
मेष राशि
 
करियर के लिए कैसा होगा साल 2021 
नौकरी-पेशा वाले जातकों के लिए साल की शुरुआत मजबूती से होगी। आप मन लगाकर अपना काम करेंगे, जिससे आपकी गिनती संस्थान के मजबूत स्तंभ में हो सकती है। आपके काम की प्रशंसा भी होगी यानी यह समय नौकरी के लिए बढ़िया रहेगा। जो लोग व्यापार करते हैं उनके लिए साल की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन फरवरी से लेकर दिसंबर तक का समय सामान्यतः बेहतरीन परिणाम देने वाला साबित होगा। साल के मध्य में विदेशी संपर्कों से भी अच्छा लाभ होगा।
वृषभ राशि
 
करियर के लिए कैसा होगा साल 2021 
साल 2021 में वृषभ राशि के नौकरी-पेशा जातकों के लिए नौकरी में ट्रांसफर के योग बनेंगे। आपकी छवि भी मजबूत होगी और आपके काम में तरक्की भी मिलेगी। यह समय आपके लिए उन्नति का समय होगा, इसलिए आप जितना इस समय का सदुपयोग करेंगे, आपके लिए शुभफलदायक रहेगा। 
 
वृषभ राशि के लिए साल 2021 नौकरी के हिसाब से अच्छा रहेगा। वर्ष के मध्य भाग में आपको थोड़ा सा ध्यान रखना होगा, क्योंकि आपके कुछ विरोधी सक्रिय होकर आप की छवि को बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। दिसंबर के महीने में थोड़ा सावधान रहें, क्योंकि आपकी ही कोई गलती आपको परेशानी में डाल सकती है। 2021 की शुरुआत वृषभ राशि के व्यापारियों के लिए अच्छी रहेगी। विदेशी व्यापार से आपको ज्यादा फायदा होगा और आपके कुछ नए संपर्क भी बनेंगे, व्यापार में वृद्धि होगी। फरवरी से लेकर अप्रैल तक का समय थोड़ा सा कमजोर रहेगा। 
मिथुन राशि 
 
करियर के लिए कैसा होगा साल 2021
आपके लिए 2021 नौकरी में कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आप नौकरी में अपनी तरफ से श्रेष्ठ कर पाने में सफल रहेंगे। 2021 का मध्य भाग आपकी नौकरी के लिए अच्छा रहेगा। आपको इस समय में नौकरी बदलने का विचार त्याग देना चाहिए। साल के अंतिम महीनों में यात्रा के योग बनेंगे, जो काम के सिलसिले में होंगी और यह यात्रा लाभदायक भी होगी। अगर आप बड़ा कारोबार करते हैं तो यह समय ज्यादा अनुकूल नहीं रहेगा, इसलिए सावधानी जरूरी है। यदि आप छोटा और निजी व्यापार करते हैं, तो साल काफी अच्छा रहेगा। 
कर्क राशि
 
करियर के लिए कैसा होगा साल 2021
कर्क राशि के नौकरी-पेशा जातकों के लिए 2021 की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहेगी और अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही पदभार में भी वृद्धि होगी। इस समय आपको अति आत्मविश्वास से बचना होगा, नहीं तो यह स्थिति आपके विरुद्ध जा सकती है। साल का मध्य भाग सामान्य रहेगा, लेकिन साल के अंतिम तीन महीनों में आपको जबरदस्त प्रदर्शन और कार्यकुशलता के चलते काफी अच्छे परिणाम मिलेंगे। आप मजबूती के साथ अपना काम करेंगे, इससे आपकी पहचान बनेगी। बॉस आपके व्यक्तित्व को सराहेंगे। यदि आप व्यापार करते हैं, तो यह साल वृद्धि देने वाला साबित होगा। आपको मान-सम्मान की प्राप्ति भी होगी और सपनों के अनुसार लाभ होगा। कोई अवॉर्ड आपका इंतजार कर रहा है। 
सिंह राशि 
 
करियर के लिए कैसा होगा साल 2021 
सिंह राशि के नौकरी-पेशा जातकों के लिए 2021 अनुकूल है और उन्हें मेहनत का बढ़िया फल मिलेगा, काम को टालने की आदत से बचें, यह आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। साल के शुरुआती महीने आपकी नौकरी के लिए बहुत ही कमाल के हैं। उसके बाद साल का मध्य भाग सामान्य है, लेकिन साल का अंतिम हिस्सा आपको थोड़ा डिस्टर्ब कर सकता है, पर आप आत्मविश्वास के बल पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब होंगे। व्यापार के नजरिए से साल का मध्य भाग अधिक अच्छा है। व्यापारी लोगों के लिए शुरुआती महीने कच्चे लग रहे हैं, कोरोना काल में अगर आपका कारोबार प्रभावित हुआ है तो ये महीने उसे संभालने में लगेंगे ले‍किन आपकी राशि कहती है कि आप साल के अंत तक मजबूत होकर निखरेंगे। 
कन्या राशि
 
करियर के लिए कैसा होगा साल 2021 
साल 2021 में नौकरी-पेशा वालों की आमदनी अच्छी होगी। पूरे वर्ष सफलता के समाचार आपको मिलते रहेंगे, इसलिए अपने काम पर पूरा ध्यान बनाए रखें और मेहनत करें। खासतौर पर फरवरी, मई-जून और सितंबर से अक्टूबर का समय नौकरी में उतार-चढ़ाव वाला समय साबित होगा। कन्या राशि के वे जातक जो बड़े कारोबार करते हैं उन्हें यह साल आर्थिक रूप से और मजबूत बनाएगा। कई योजनाएं क्रियान्वित होकर आपके पक्ष में रहेंगी। कई सौदे अच्छे होंगे। 2021 के मध्य में छोटे व्यापारी को मजबूत होंगे, कुछ नए अवसर भी प्राप्त होंगे, इसलिए इनका सदुपयोग करें। साल के अंतिम महीने भी काफी अच्छे रहने वाले हैं।
तुला राशि 
 
करियर के लिए कैसा होगा साल 2021
नौकरीपेशा जातकों के लिए साल के बीच के महीने शुभ फलदायक लग रहे हैं। आरंभ में आप परेशान रह सकते हैं। ऑफिस की तनातनी और कार्यभार से निराशा आ सकती है लेकिन साल के मध्य में खूब अच्छे परिणाम मिलेंगे। काम में आपका मन लगेगा। आपको प्रशंसा मिलेगी, बल्कि पदभार में भी बदलाव होगा। प्रमोशन होने के योग बनेंगे। आप कारोबार करते हैं तो 2021 सामान्य तौर पर फलदायक साबित होगा। छोटे व्यापारी को संभलने में वक्त लगेगा। जिनके पास नौकरी नहीं है उन्हें इस साल मनचाही सफलता तो नहीं मिल सकेगी लेकिन निराश न हों साल के मध्य में जो नौकरी मिले वही हाथ में लें और आगे की तैयारी करें। जाते हुए साल में आशा के अनुसार सफलता के संकेत मिल रहे हैं। 
वृश्चिक राशि 
 
करियर के लिए कैसा होगा साल 2021
साल 2021 में आपको नौकरी में पूरा सम्मान मिलेगा और आपके समर्पण और लगन की तारीफ होगी। नई और अच्छी नौकरी का ऑफर भी आ सकता है। मार्च से अप्रैल के मध्य में थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि इस समय जॉब में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। जून से जुलाई के मध्य नौकरी जाने का खतरा रह सकता है, इसलिए संयम और सावधानी बरतें। नवंबर के महीने में विदेश जाने के योग बनेंगे। वृश्चिक राशि के वे जातक जो व्यापार करते हैं उन्हें यह साल मनचाही तरक्की देगा। 2021 का मध्य भाग कारोबार के लिए कमजोर रहेगा, लेकिन अंतिम महीने भरपूर खुशियों का संकेत दे रहे हैं। 
धनु राशि
 
करियर के लिए कैसा होगा साल 2021 
धनु राशि के नौकरी-पेशा लोगों के लिए 2021 की शुरुआत मनमाफिक रहने वाली है। आपको अपने काम का रिटर्न अच्छा मिलेगा। मान-सम्मान भी मिलेगा। मई और जून के बीच तथा उसके बाद अगस्त के महीने में थोड़ी सावधानी बरतें, क्योंकि इस समय नौकरी से संबंधित कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। आप साहसी हैं, यह साल आपके साहस से ही शानदार बनेगा। यदि आप कोई व्यापार करते हैं, तो 2021 की शुरुआत अच्छी होगी। व्यापार बढ़ाने में साझेदार की मदद मिलेगी। साल के आरंभ में पूंजी निवेश करने से बचें, क्योंकि यह नुकसानदायक हो सकता है। छोटे कारोबारियों के लिए यह साल उम्मीद की किरण बनकर आ रहा है। आपका काम सही गति पकड़ेगा। बड़े व्यापारी भी इस साल खुश रहेंगे कुछ अच्छी डील उनको मोटा फायदा दे सकती है। 
मकर राशि
 
करियर के लिए कैसा होगा साल 2021
साल 2021 की शुरुआत नौकरी-पेशा के लिए फायदे का सौदा लेकर आएगी। काम के प्रति लगन बढ़ेगी। आपकी छवि एक कर्मठ अधिकारी की बनेगी। यदि आप व्यापार करते हैं, तो यह समय आपके व्यापार को सोच-समझकर आगे बढ़ाने का रहेगा। व्यापार से लाभ लेने के लिए 2021 का शुरुआती समय और मई से जुलाई तक का समय अच्छा रहेगा। इस समय में आपको धन की आवक होगी और अनेक प्रकार से आपको फायदे मिलेंगे। दिसंबर का महीना बहुत सी सौगात देकर जाएगा। विद्यार्थियों के लिए 2021 बहुत ही अनुकूल रहेगा। आपको व्यसनों से बचना होगा। शिक्षा के क्षेत्र में उजली राह आपका इंतजार कर रही है। 
कुंभ राशि
 
करियर के लिए कैसा होगा साल 2021
नौकरी में आप अपनी अच्छी कार्यकुशलता से अच्छा प्रदर्शन कर पाने में कामयाब होंगे। वरिष्ठ अधिकारी प्रसन्न होंगे। आपकी छवि मजबूत होगी। 
 
जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें यह साल थोड़ा इंतजार कराएगा। नौकरी-पेशा लोगों के लिए साल के मध्य तनावपूर्ण होंगे। आप पर टारगेट अचीव करने का दबाव होगा, लेकिन साल के अंत तक आप राहत की स्थिति में होंगे। कुंभ राशि के वे जातक जो व्यापार करते हैं, उन्हें 2021 के पहले महीने से ही अच्छे ऑर्डर मिलने शुरू हो जाएंगे और आपका व्यापार आगे बढ़ेगा। बिजनेस की रफ्तार बढ़ेगी, लेकिन अप्रैल से जुलाई के महीने थोड़े कमजोर रहने वाले हैं, इसलिए इस दौरान थोड़ा सा ध्यान रखें। 
मीन राशि
 
करियर के लिए कैसा होगा साल 2021
साल 2021 की शुरुआत में ही काम का बोझ बढ़ जाएगा। मार्च तक काम को लेकर मारामारी रहेगी। अप्रैल से सितारे थोड़े पक्ष में आएंगे। अगस्त से फिर तनाव के योग बन रहे हैं। आपको काम में मन लगाना होगा। नौकरी-पेशा वालों को अपने अधिकारी से संबंधों को लेकर गंभीर रहना होगा। आ‍पकी छवि को लेकर लगातार भ्रम की स्थिति बनी है। अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखें। काम को कुशलता से करें। साल के अंत तक हालात बदलेंगे। प्रमोशन तो होगा, लेकिन मनमाफिक नहीं होगा। जो लोग व्यापार करते हैं, उन्हें भी साल के मध्य में ही रफ्तार मिलेगी। साल के अंत तक कोई नई उपलब्धि मिल सकती है। व्यापार में नए हैं तो पैर जमाने में समय लगेगा। आपको हर क्षेत्र में मेहनत पहले से ज्यादा करनी होगी। 
ALSO READ: Love Horoscope 2021 : इस साल क्या कहते हैं आपके रोमांस के सितारे
ALSO READ: वर्ष 2021 में साढ़ेसाती व ढैय्या का क्या होगा आप पर असर-जानिए यहां लग्नानुसार
ALSO READ: वर्ष 2021 की कुंडली क्या कह रही है, जानिए नए साल के तारे-सितारे

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Eclipse in 2021 in India : वर्ष 2021 में कब-कब लगेगा ग्रहण, जानिए जरूरी जानकारी