Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Dhanu Rashi 2022 : धनु राशि का कैसा रहेगा भविष्यफल, जानिए जनवरी से लेकर दिसंबर तक का हाल

हमें फॉलो करें Dhanu Rashi 2022 : धनु राशि का कैसा रहेगा भविष्यफल, जानिए जनवरी से लेकर दिसंबर तक का हाल
, बुधवार, 1 दिसंबर 2021 (10:09 IST)
Sagittarius Monthly Horoscope 2022: वर्ष 2022 में धनु राशि का भविष्य कैसा रहेगा। वार्षिक राशिफल वर्ष 2022 के अनुसार धनु राशि (Dhanu Rashi Masik Rashifal 2022 in hindi) के लिए हर महीने का भविष्यफल। सेहत, नौकरी, व्यापार, करियर आदि में आओ जानते हैं कि वर्ष 2022 आपके लिए क्या लाया है। इस वर्ष खुशियां मिलेंगी या होगा दु:ख का सामना।
 
 
1. धनु राशि जनवरी माह 2022 (Sagittarius zodiac sign January 2022) : इस माह परिवार के सदस्यों के बीच आपसी सामंजस्य रहेगा। सभी एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। परिवार के साथ यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। घर में किसी नन्हे मेहमान के आने की खुशी मिल सकती है। आपको बच्चों के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए और क्रोध पर काबू रखना होगा।
कारोबारी हैं तो आपके प्रतिद्वंद्वी आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। हालांकि ग्राहकों का विश्‍वास बना रहेगा। व्यापार को विस्तार देने की योजना बनेगी। नौकरीपेशा हैं तो कार्यस्थल पर अच्‍छा माहौल रहेगा, परंतु किसी सहकर्मी से विवाद की स्थिति भी बन सकती है।
 
छात्रों का प्रोजेक्ट पूरा होगा। करियर बनाने की दृष्टि से यह माह शुभ है। स्कूली छात्रों को माता-पिता का सहयोग मिलेगा। पढ़ाई अलावा कला और संगीत में रुचि जागृत होगी। इस क्षेत्र में अवसर भी मिलेंगे।
 
विवाहित लोगों को अपनी पत्नी और मां की सेहत का ध्यान रखना होगा। अविवाहित लोगों को किसी अच्छे रिश्ते का सुझाव आ सकता है। किसी के साथ पहले से ही रिलेशन में हैं तो प्यार बढ़ेगा।
 
सेहत की दृष्टि से यह माह ठीक नहीं है। सिरदर्द बना रहेगा। पेट से संबंधित छोटी-मोटी समस्या होगी लेकिन वह जल्द ही ठीक भी हो जाएगी। हालांकि मानसिक रूप से भी शांति का अनुभव होगा।
 
2. धनु राशि फरवरी माह 2022 (Sagittarius zodiac sign February 2022) : इस माह पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। कहीं भी यात्रा करने से बचें और बड़े-बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। बच्चों को भी खुश रखें और उनकी सेहत का भी ध्यान रखें। आपसी प्रेम बनाए रखने का प्रयास करें। 
कारोबारी हैं तो इस माह थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। लेन-देन या नई साझेदारी सोच-समझकर करें। नौकरीपेशा हैं तो सतर्कता से कार्य करें। सहकर्मी या अधिकारियों से उलझने से बचें।
 
छात्रों को नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। अपने प्रोजेक्ट पर ध्यान दें, अन्यथा उसको लेकर परेशान रह सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को कड़ी परीक्षा का सामना करना पड़ेगा। उन्हें सावधान रहने की जरूरत है। स्कूल के छात्र किसी बात को लेकर आशंकित रह सकते हैं।
 
यदि आप विवाहित हैं तो यह माह आपके प्रेम जीवन के लिए शुभ रहेगा। अविवाहितों के विवाह के योग बन रहे हैं, परंतु किसी के द्वारा रिश्‍ता तय नहीं होने दिया जा सकता है। किसी के साथ पहले से ही रिलेशन में हैं तो विवाह की बात तो होगी लेकिन विवाह टल जाने की संभावना है।
 
सेहत की दृष्‍टि से इस माह गले में तकलीफ रह सकती है। घटना व दुर्घटना से भी बचकर रहना होगा। मानसिक स्वास्थ्य सही रहेगा।
 
3. धनु राशि मार्च माह राशिफल 2022 (Sagittarius Horoscope March 2022) : परिवार में बेवजह का विवाद होगा जिसके चलते दूरियां बढ़ सकती हैं। सभी मुद्दों पर शांतिपूर्वक और खुलकर बात करने से बात बन जाएगी। माता-पिता और बच्चों की सेहत का ध्यान रखना होगा। इस माह आपका कुछ समय अपने रिश्तेदारों के साथ ही व्यतीत होगा।
कारोबारी हैं तो यह माह शुभ रहेगा। हालांकि फिर भी आपको सावधान और सतर्क रहना होगा अन्यथा धोखा हो सकता है। नौकरीपेशा हैं तो इस माह काम के बोझ के चलते आप अपनी नौकरी बदलने का सोचेंगे, परंतु अभी आपको यह विचार त्यागकर काम पर ही फोकस करना होगा।
 
छात्रों को नौकरी के अच्‍छे अवसर प्राप्त होंगे, परंतु उनकी तैयारी नहीं हो पाने या लापरवाही के कारण अवसर हाथ से निकलने की आशंका है। छात्र अपने प्रोजेक्ट को लेकर आशंकित रहेंगे और अध्यापक की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। किसी कॉलेज में प्रवेश पाने के लिए तैयारी कर रहे हैं तो इस माह उसमें सफल होंगे। स्कूली छात्रों को पढ़ाई पर ही फोकस करना होगा। उन्हें सहपाठी और अध्यापक की ओर से सहयोग मिलेगा।
 
विवाहित हैं तो आपसी रिश्ते और मजबूत होंगे। अविवाहित हैं तो इस माह भी विवाह के योग हैं। किसी के साथ रिलेशन में हैं तो आप अपने मन की बात किसी अपने को बता सकते हैं और संबंधों में आगे बढ़ सकते हैं।
 
सेहत की दृष्टि से यह माह अच्छा नहीं हैं। वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें, दुर्घटना के योग हैं। अस्थमा के रोगियों का विशेष ध्यान देना होगा। इस माह मानसिक बेचैनी के चलते नींद नहीं आने की भी समस्या रहेगी।
 
4. धनु राशि अप्रैल माह राशिफल 2022 (Sagittarius Horoscope April 2022) : आपके कटु वचन के चलते इस माह गृह कलेश होने की आशंका है। आपकी राशि पर शनि भारी है। ऐसे में आपको अपनी वाणी और क्रोध पर काबू रखना चाहिए। आर्थिक स्थिति के लिहाज से भी यह माह अच्छा नहीं है। 
कारोबारी हैं तो कुछ लाभ संभव है, परंतु खर्चे भी होंगे। कर्ज लेने की नौबत भी आ सकती है। आपको अपने व्यापार को विस्तार देने के बारे में सोचना चाहिए या नहीं, अच्छी जगह निवेश करना चाहिए। नौकरीपेशा हैं तो सतर्कता से कार्य करें। आपके सहकर्मी आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने का कार्य कर सकते हैं।
 
छात्रों को इस माह भी नौकरी के ऑफर मिलेंगे लेकिन मन-मुताबिक नहीं होने के कारण आप सोच-विचार में पड़ जाएंगे। कॉलेज में किसी से विवाद हो सकता है। ऐसे में आप पहले से ही सतर्क रहें। स्कूली छात्रों के लिए यह समय शुभ है।
 
विवाहित हैं तो कहासुनी होगी लेकिन जीवनसाथी से सहयोगी मिलेगा। अविवाहितों के रिश्ते पक्के होने की संभावना है। किसी के साथ रिलेशन में हैं तो यह माह खुशियोंभरा है।
 
सेहत की दृष्टि से इस माह आपको नेत्र संबंधी कोई समस्या रहेगी। मानसिक तनाव रहेगा और नींद कम आने के कारण थकान बनी रहेगी।
webdunia
Sagittarius Monthly Horoscope 2022
5. धनु राशि मई माह राशिफल 2022 (Sagittarius Horoscope May 2022) : इस माह परिवार में शांति बनी रहेगी। आपसी भाईचारा बढ़ेगा। इस माह भूमि और भवन संबंधी मामले सुलझ सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। हालांकि घर के कुछ कामों को लेकर पूरे माह चिंता बनी रह सकती है।
कारोबारी हैं तो यह माह व्यापार के लिए अच्छा है। ग्राहकों के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी और भरपूर लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा हैं तो यह माह शांति वाला रहेगा। सभी आपके काम से खुश होंगे। सरकारी नौकरी में हैं तो कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।
 
छात्रों के लिए यह माह चुनौतीभरा रहेगा। नौकरी के अवसर भी प्राप्त होंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों का मन कहीं ओर लगेगा। स्कूली छात्रों के लिए यह समय सामान्य है।
 
विवाहित हैं तो जीवनसाथ से भरपूर सहयोग मिलेगा। विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोगों के लिए रिश्ता आएगा। पहले से रिलेशन में रह रहे लोगों का इस माह अपने साथी के साथ कुछ बातों को लेकर मन-मुटाव होने की आशंका है जिस कारण आपसी मतभेद बढ़ जाएंगे।
 
इस माह जोड़ों और घुटनों में दर्द की समस्या रह सकती है। मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।
 
6. धनु राशि जून माह राशिफल 2022 (Sagittarius Horoscope June 2022) : इस माह आपके परिवार में कोई नन्हे मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखना होगा। भाई-बहनों का भरपूर साथ मिलेगा।
कारोबारी हैं तो इस माह आपको लाभ मिलेगा। हालांकि आपके प्रतिद्वंद्वी आपके व्यापार को हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे। इसलिए सतर्क रहें और अपनी बातों को गोपनीय रखें। नौकरीपेशा हो ऑफिस की राजनीति से दूर रहना चाहिए। सिर्फ अपने काम पर ही फोकस रखें। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के लिए यह माह सामान्य है। 
 
छात्रों को अपनी पढाई और करियर को लेकर पिता से झगड़ा होने की आशंका है। उनकी बातों का सम्मान करें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को इस माह कई क्षेत्रों से अवसर प्राप्त होंगे। स्कूल में पढ़ रहे छात्रों को इस माह खुशियां मिलेंगी।
 
विवाहित लोगों के लिए इस माह शुभ संकेत मिल रहे हैं। अविवाहितों को इस माह इंतजार करना पड़ सकता है। किसी के साथ रिलेशन में हैं तो रिश्ते को जगजाहिर भी न करें अन्यथा मुसीबत में पड़ जाएंगे।
 
सेहत की दृष्टि से यह माह ठीक नहीं है। आप पर इस माह शनि भारी है। दुर्घटना के भी योग बन रहे हैं। मानसिक रूप से कोई समस्या नही होगी।
 
7. धनु राशि जुलाई माह राशिफल 2022 (Sagittarius Horoscope July 2022) : इस माह किसी बात को लेकर परिवार में किसी सदस्य के साथ आपका झगड़ा हो सकता है। संपत्ति को लेकर भी कोई विवाद हो सकता है इसलिए धैर्य और संयम से काम लें और परिवार में स्नेह बनाए रखें।
कारोबारी हैं तो इस माह मंगल भारी है अत: सोच-समझकर कार्य करें अन्यथा घाटा उठा सकते हैं। किसी से भी किसी भी प्रकार का समझौता करने के पहले परिवार के सदस्यों से विचार-विमर्श अवश्य कर लें। नौकरीपेशा हैं तो आप इस माह अच्‍छा कार्य करेंगे जिसके चलते आपके बॉस आपसे खुश हो जाएंगे। सरकारी नौकरी हैं तो सतर्क रहने की जरूरत है। आपकी एक गलती आपके भविष्य पर भारी पड़ेगी।
 
छात्रों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण है। हालांकि सरकारी नौकरी में सुनहरे अवसर हाथ लग सकते हैं। स्कूली छात्रों को कुछ नया करने और सीखने को मिलेगा।
 
विवाहित लोगों के जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। भावुकता के चलते जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोगों के प्रयास सफल नहीं होंगे। किसी के साथ पहले से ही रिलेशन में हैं तो आपको ईमानदार बने रहने की जरूरत है।
 
सेहत की दृष्‍टि से यह माह आप शारीरिक रूप से कमजोरी महसूस करेंगे। किसी बीमारी से ग्रस्त हो सकते हैं। मानसिक रूप से भी अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं जिस कारण आप तनाव में जा सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब रहने की भी आशंका है।
 
8. धनु राशि अगस्त माह राशिफल 2022 (Sagittarius Horoscope August 2022) : इस माह परिवार के सदस्यों के बीच आपसी समझ बढ़ेगी और सभी एक-दूसरे का सहयोग करेंगे। घर में सब कुछ सामान्य रहेगा व सुख-शांति भी बनी रहेगी। हालांकि माता की सेहत का ध्यान रखना होगा।
कारोबारी हैं तो आपके अनावश्यक खर्चों के कारण आप चिंतित रहेंगे। आपको प्रॉफिट एंड लॉस के बारे में सोचकर व्यापार में संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। आपको किसी से मार्गदर्शन लेना चाहिए।
 
नौकरीपेशा हैं तो स्वयं का कुछ नया करने पर विचार करेंगे। सरकारी नौकरी में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। छात्रों को इस माह मिले-जुले परिणाम देखने को मिलेंगे। स्कूली छात्रों के लिए शुभ समय है। प्रतियोगी परीक्षार्थियों का इस माह अपनी पढ़ाई से मोहभंग होगा तथा वे नए क्षेत्रों की ओर आकर्षित हो सकते हैं।
 
विवाहित लोगों के लिए यह समय अच्‍छा है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेागा। विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को इस माह विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। किसी के साथ पहले से ही रिलेशन में हैं तो किसी कारण रिश्तों में थोड़ी खटास उत्पन्न हो सकती है।
 
सेहत की दृष्‍टि से यह माह अच्छा नहीं है। कोई गंभीर रोग की चपेट में आ सकते हैं। मानसिक रूप से बेचैन रहेंगे। खुद का ध्यान रखें। पहले से ही किसी डॉक्टर से सलाह लें व लापरवाही न बरतें।
webdunia
9. धनु राशि सितंबर माह राशिफल 2022 (Sagittarius Horoscope September 2022): इस माह भी परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आपसी मतभेद सुलझ जाएंगे। सदस्यों के बीच आपसी सहयोग बढ़ेगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है।
कारोबारी हैं तो यह माह आपके लिए शुभ है। हालांकि आपको किसी भी प्रकार का नया समझौता करने जा रहे हैं तो एक बार सोच लें और घर के सभी सदस्यों से विचार-विमर्श जरूर कर लें।
 
नौकरीपेशा को अपने सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा, जो उनके काम में सहायक होगा। सरकारी अधिकारियों का अपने वरिष्ठ लोगों से मेल-मिलाप बढ़ेगा। छात्रों को इस माह कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है अन्यथा परिणाम उनके अनुरूप नहीं आएंगे। नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा के लिए पढ़ रहे छा‍त्र स्वयं का कोई काम शुरू करने का विचार कर सकते हैं। स्कूली छात्रों को सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा।
 
विवाहित लोगों के लिए अपने जीवनसाथी के साथ यादगार अनुभव रहेगा। विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को अपने लिए नया जीवनसाथी मिलने की संभावना है। किसी के साथ रिलेशन में हैं तो यदि पहले से कोई मनमुटाव भी चल रहा है तो वह इस माह समाप्त हो जाएगा।
 
सेहत की दृष्‍टि से यह माह सामान्य है। शुगर और ब्लडप्रेशर की बीमारी है तो सावधान रहें। सिरदर्द की समस्या हो सकती है। मानसिक रूप से किसी तनाव का शिकार हो सकते हैं जिससे स्वभाव चिढ़चिढ़ा हो सकता है।
 
10. धनु राशि अक्टूबर माह राशिफल 2022 (Sagittarius Horoscope October 2022) : इस माह में घर-परिवार का माहौल अच्‍छा रहेगा। सुख-शांति बनी रहेगी। पारिवारिक यात्रा के योग हैं। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। आर्थिक दृष्टि से यह माह आपके लिए मंगलकारी रहेगा तथा रुके हुए कार्य बनेंगे।
कारोबारी हैं तो व्यापार में सफलता मिलेगी। बाजार में आपको लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा। यदि पैसे कहीं अटके पड़े हैं तो वे इस माह वापस मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय सामान्य रहेगा। सरकारी अधिकारियों के इस माह यात्रा करने के योग बन सकते हैं।
 
छात्र हैं तो यह माह प्रोजेक्ट को पूरा करने का है। इस माह नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नौकरी के ऑफर मिलेंगे। स्कूली छात्र हैं तो इस माह आपका मन पढ़ाई में कम तथा अन्य क्षेत्रों में ज्यादा लगेगा, हालांकि शिक्षकों का मार्गदर्शन मिलेगा। परिवार वाले भी आपका साथ देंगे जिससे प्रोत्साहन में वृद्धि होगी। 
 
विवाहित हैं तो जीवनसाथी से आपके रिश्ते और भी ज्यादा मजबूत होंगे। अविवाहित हैं तो विवाह के प्रस्ताव आएंगे। यदि किसी के साथ पहले से ही रिलेशन में हैं तो किसी बात को लेकर मन में शंका का जन्म होगा। लेकिन आपको इसके लिए खुलकर बात करना चाहिए अन्यथा रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है।
 
सेहत की दृष्‍टि से यह माह सामान्य है। ब्लडप्रेशर है तो सावधान रहने की जरूरत है। अपना ध्यान रखें तथा खानपान को सही रखें। मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।
 
 
11. धनु राशि नवंबर माह राशिफल 2022 (Sagittarius Horoscope November 2022) : ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि यह माह आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की सेहत गंभीर रूप से खराब रहने के कारण सभी परेशान रहेंगे। खर्चे बढ़ जाएंगे। रिश्तेदारों का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा और सभी अच्छी तरह से मैनेज हो जाएगा। घर के किसी सदस्य की नौकरी लगेगी जिससे आपको भी सहायता मिलेगी।
कारोबारी हैं तो यदि समझदारी से काम नहीं लिया तो आर्थिक दृष्टि से यह माह अच्छा नहीं रहेगा। किसी भी प्रकार का समझौते में नुकसान होने की आशंका है, हालांकि पूर्व में किए गए निवेश का लाभ मिल सकता है।
 
नौकरीपेशा हैं तो यह माह सामान्य रहेगा। आपके मन में नई नौकरी की तलाश करने का विचार आएगा। सरकारी कर्मचारी हैं तो यात्रा के योग हैं। कार्य के सिलसिले में बाहर जाना पड़ेगा।
 
छात्रों को इस माह मनचाहे परिणाम नहीं मिलेंगे जिससे उन्हें मानसिक तनाव हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अपने लिए कुछ नया करने का विचार कर सकते हैं।
 
विवाहित लोगों का जीवन सामान्य बीतेगा। अविवाहित हैं तो विवाह के योग इस माह नहीं हैं। किसी के साथ पहले से ही रिलेशन में हैं तो शंका समाधान के लिए प्रयास करें। ऐसा करने से आप दोनों के बीच आपसी समझ भी बढ़ेगी तथा आप उनसे भविष्य को लेकर चर्चा करेंगे।
 
सेहत की दृष्‍टि से यह माह सामान्य है, परंतु यदि आपको अस्थमा या दमा है तो सतर्क रहने की जरूरत है। मानसिक रूप से यह माह आपके लिए तनावपूर्ण रहने की आशंका है। आपको अपने मन में नियंत्रण रखना होगा।
 
12. धनु राशि दिसंबर माह राशिफल 2022 (Sagittarius Horoscope December 2022) : इस माह परिवार के हालात में सुधार होगा। माहौल खुशनुमा बनेगा। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखना होगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं और रिश्तेदार की ओर से शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
कारोबारी हैं तो इस माह आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। इस माह व्यापार में विस्तार देने का योग बन रहा है। नौकारीपेशा हैं तो सहकर्मियों के साथ मतभेद रहेंगे। कहासुनी से बचें। सरकारी नौकरी है तो किसी काम के सिलसिले में आपको दूसरे शहर में भेजा जा सकता है।
 
छात्रों के लिए यह माह चुनौतीपूर्ण रहेगा। हालांकि यदि अच्छे से पढ़ाई की होगी तो सफलता प्राप्त होगी और सभी का आपके प्रति विश्वास और बढ़ेगा। यदि आप सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यह माह आपके लिए अनुकूल होगा तथा आपको अपने लिए कुछ ऐसे निर्णय लेने पड़ सकते हैं, जो भविष्य की दृष्टि से उत्तम होंगे।
 
इस माह वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा तथा आपका अपने साथी के साथ कुछ यादगार अनुभव रहेगा। अविवाहित हैं तो विवाह के कुछ अच्छे प्रस्ताव आएंगे लेकिन आपके परिवार के लोग तय नहीं कर पाएंगे कि किससे संबंध तय करें। इस चक्कर में विवाह टल भी सकता है। किसी के साथ पहले से ही रिलेशन में रह रहे हो तो आपका अपने साथी से मोहभंग भी हो सकता है।
 
सेहत की दृष्‍टि से यह माह आपके लिए सही नहीं है। सिरदर्द, बेचैनी और चिढ़चिढ़ापन रह सकता है। पेट से संबंधित कुछ छोटी-मोटी बीमारियां घेर सकती हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Surya Grahan 2021 : इन 6 राशियों पर पड़ेगा सूर्य ग्रहण का बुरा प्रभाव, यदि आपकी राशि है तो हो जाएं सतर्क