Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Lal Kitab Rashifal 2022 : धनु राशि के लिए वर्ष 2022 कैसा रहेगा, जानिए 10 खास बातें

हमें फॉलो करें Lal Kitab Rashifal 2022 : धनु राशि के लिए वर्ष 2022 कैसा रहेगा, जानिए 10 खास बातें
, गुरुवार, 6 जनवरी 2022 (17:08 IST)
Lal kitab Dhanu rashi 2022
Lal Kitab Dhanu rashi 2022: नए वर्ष 2022 से हर कोई उम्मीद लगाए बैठा है। ऐसे में जानिए कि धनु राशि के लिए लाल किताब के अनुसार कैसा रहेगा यह वर्ष 2022 (Sagittarius 2022 Lal Kitab) और क्या होगा इस वर्ष में उनका हाल। लाल किताब के अनुसार धनु राशि के जातकों के लिए वर्ष 2022 के अचूक उपाय के साथ ही जानिए धनु राशि का (Dhanu rashi ka varshik rashifal 2022) वार्षिक राशिफल।
 
1. परिवार (Sagittarius Family 2022) : परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में यदि आप संतान प्राप्ति के लिए प्रयासरत हैं तो इसमें सफल होंगे। संपत्ति को लेकर भाई-बहनों से या किसी रिश्‍तेदार से विवाद हो सकता है। हालांकि आपसी समझ से विवाद सुलझ सकता है। किसी तीर्थ यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आपको घर के बड़े बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
2. अर्थ (Sagittarius Finance 2022) : आर्थिक रूप से यह वर्ष आपके लिए एक मिलाजुला वर्ष साबित होगा। आपको निवेश सोच समझकर करना होगा। वर्ष के मध्य में धन हानि हो सकती है परंतु कुल मिलाकर आपकी आर्धिक स्थिति सही रहेगी। आप यदि अपने फालतू के खर्चों पर कंट्रोल रखते हैं तो फायदे में रहेंगे।
 
3. कारोबार (Sagittarius Business 2022) : कारोबारी हैं तो व्यापार के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है जो आपके व्यापार के लिए सकारात्मक रहेगा। वर्ष के मध्‍य में सतर्क रहे और सोच-समझकर ही कार्य करें क्योंकि घाटा होने की संभावना है। इस वर्ष कोई नई संपत्ति खरीदने के भी योग बन रहे हैं। कुल मिलाकर व्यापार अच्‍छा रहेगा।
4. नौकरी (Sagittarius Job 2022) : नौकरी करने वाले जातक यदि थोड़ी और मेहनत करते हैं तो पदोन्नति और वेतन वृद्धि के बन रहे योग का लाभ उठाया जा सकता है। इस वर्ष आप कुछ नया कार्य करेंगे जिससे आय में वृद्धि होगी। आपको जिम्मेदारी और समझदारी से काम करना होगा। आपको किसी कार्य से बाहर भी भेजा जा सकता है।
 
5. करियर (Sagittarius Career 2022) : करियर के लिहाज से यह वर्ष आपके लिए उन्नति वाला साबित हो सकता है। छात्रों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस वर्ष आसानी से मिल जाएगी। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को अच्‍छे अवसार मिलेंगे। आप कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें धैर्य के साथ सोच-समझ कर कार्य करें तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। 
 
6. प्रेम (Sagittarius Love 2022) : यदि आप किसी के साथ रिलेशन में हैं तो किसी भी तरह की बहसबाजी में न पड़ें। समझदारी से काम लेंगे तो इस वर्ष आप विवाह बंधन में बंध सकते हैं। नया नया रिश्ता है तो यह वर्ष सुखमय साबित होगा।  
 
7. विवाह (Sagittarius Marriage 2022) : अविवाहित हैं तो इस वर्ष अच्‍छे प्रस्ताव मिलेंगे और आपका संबंध में तय होगा। हालांकि विवाह होने में कुछ अड़चने हैं, परंतु यदि आप उपाय करते हैं तो अड़चने दूर हो जाएगी।
8. शारीरिक सेहत (Sagittarius Physical health 2022) : इस वर्ष आपको अपच, सर्दी, फ्लू, सिरदर्द जैसी कुछ छोटी-मोटी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। भोजन संबंधी आदतों में सुधार करके ही आप स्वस्थ रह पाएंगे।
 
9. मानसिक सेहत (Sagittarius Mental health 2022) : आपकी मानसिक सेहत अच्छी रहेगी लेकिन किसी अनजानी बात को लेकर आप चिंतित रहेंगे।
 
10. उपाय (Sagittarius Lal kitab ke upay 2022) : अधिकतर समय पीले वस्त्र धारण करें। पिता, पुरोहित, साधु-संत और गुरुजनों की सेवा करें। हमेशा अपनी नाक साफ और सूखी रखें। पीपल के वृक्ष में दूध और जल अर्पित करते रहें। केसर का तिलक लगाएं। परिवार के साथ तीर्थ यात्रा पर जाएं। किसी भी रूप में सोना धारण करें। एक बैल को खाना खिलाते रहें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Lal Kitab Rashifal 2022 : कुंभ राशि के लिए वर्ष 2022 कैसा रहेगा, जानिए 10 खास बातें