Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Numerology 2022 : अंक ज्योतिष से जानिए वर्ष 2022 में मूलांक 1 से लेकर 9 तक किसकी चमकेगी किस्मत

हमें फॉलो करें Numerology 2022 : अंक ज्योतिष से जानिए वर्ष 2022 में मूलांक 1 से लेकर 9 तक किसकी चमकेगी किस्मत

WD

साल 2022 के दमकते सितारे किसके लिए क्या लाए हैं, जानिए यहां.. 
Numerology 2022  के अनुसार जानते हैं कैसा होगा नया साल आपके लिए.... 
आइए जानते हैं वर्ष 2022 में अंक ज्योतिष के अनुसार भविष्य.... 

नया साल, नई ऊर्जा और नए उत्साह से आरंभ हो इसलिए हम सभी जानना चाहते हैं अपना भविष्य, मन में थोड़ी आशा थोड़ी आशंका होती है, कैसे गुजरेगा नया साल ...पिछले दो साल कोरोना ने हमारे जीवन में भय और दुख  का माहौल बना दिया था.. अब हम आगे के सालों पर नजर रख रहे हैं कि कैसे गुजरेंगे आने वाले पल... आइए जानते हैं Numerology 2022  के अनुसार नया साल क्या लाया है आपके लिए.... साल 2022 के दमकते सितारे किसके लिए क्या लाए हैं, जानिए यहां.. 
webdunia

Numerology 2022 No 1 - मूलांक 1 के लिए नया साल 
मूलांक 1 का भविष्य 2022 कहता है कि यह नया साल आपके लिए उत्साह, उमंग और खुशियों का पिटारा खोल देगा। आप अपने सपनों को नई ऊंचाइयां देंगे। सफलता के परचम लहरा देंगे आप इस साल.... मनचाही नौकरी, मनचाहा वेतन आपको साल भर प्रसन्न रखेगा। नया घर, नया वाहन, यात्रा और बचत हर लिहाज से साल 2022 आपको सातवें आसमान पर रखेगा लेकिन अपने अभिमान पर नियंत्रण रखें। रोमांस के सितारे अनुकूल हैं। जीवनसाथी से विचार मिलेंगे। दोनों एक दूजे की भावनाएं समझेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। 
मूलांक 1 के लिए कैसा होगा नया साल 2022 : लव लाइफ होगी शानदार

webdunia

Numerology 2022 No 2  - मूलांक 2 के लिए नया साल 
मूलांक 2 का भविष्य 2022 कहता है कि वर्ष 2022 में 2 का अंक 3 बार आया है इसलिए मूलांक 2 के लोगों के लिए वर्ष बहुत खास रहेगा। जीवन में नए रंग नई तरंग बनी रहेगी। कला, साहित्य, मीडिया और संगीत के क्षेत्र में काम कर रहे युवा अपने जीवन का स्वर्णिम साल मान सकते हैं। नौकरी में मनचाहे अवसर मिलेंगे। अपनी अकड़ पर कंट्रोल करें तो अधिकारी भी प्रसन्न रहेंगे। झूठ बोलने से बचें। अपना व्यवहार सुधारें। रूमानी पल खूब आएंगे इस साल। सेहत को लेकर मिलाजुला है साल 2022... धन आएगा लेकिन अपनी नादानी से आप बचत नहीं कर पाएंगे। 
 मूलांक 2 के लिए कैसा होगा नया साल 2022 : दिल की जगह दिमाग की सुनें

webdunia

Numerology 2022 No 3  - मूलांक 3 के लिए नया साल 
मूलांक 3 का भविष्य 2022 कहता है कि वर्ष 2022 में 3 मूलांक वालों की चमक जाएगी किस्मत... यह साल शिक्षा के लिए बेहतरीन है। खूब यश मिलने वाला है। कारोबार में पार्टनर से तनाव हो सकता है। मीडिया, लेखन और शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए यह साल शानदार बना है। इस साल धन का आगमन खूब होगा। शुभ कार्यों में धन खर्च होगा लेकिन धन की आवक भी अच्छी बनी है। नया घर नया वाहन इस साल ये सब सपने पूरे होंगे। रिश्तों में मधुरता भी साल 2022 लेकर आ रहा है।  वाहन सावधानी से चलाएं। सेहत के सितारे थोड़े कमजोर हैं, ध्यान रखें। 
मूलांक 3 के लिए कैसा होगा नया साल 2022 : रोमांस के सितारे चमकेंगे

webdunia

Numerology 2022 No 4  - मूलांक 4 के लिए नया साल 
मूलांक 4 का भविष्य 2022 कहता है कि वर्ष 2022 में नौकरी करने वालों के लिए तरक्की के रास्ते खुल जाएंगे। नई नौकरी की संभावना भी प्रबल है। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मान-सम्मान साल भर मिलता रहेगा। अधिकारी बहुत प्रसन्न होंगे। आपके लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए यह साल अनुकूल है। इस साल कर्ज से बचें। धन भरपूर आएगा लेकिन सैर सपाटे में खर्च भी होगा। शेयर मार्केट में मनचाहा फायदा होगा। काम के साथ परिवार भी ध्यान दें। यह साल रोमांस के लिए भी शुभ और प्रसन्नतादायक है। खान पान में लापरवाही न करें। वादविवाद से बचें। एक खूबसूरत साल आपके स्वागत के लिए तैयार है। 
मूलांक 4 के लिए कैसा होगा नया साल 2022 : प्रमोशन की प्रबल संभावना

webdunia

Numerology 2022 No 5  - मूलांक 5 के लिए नया साल 
मूलांक 5 का भविष्य 2022 कहता है कि वर्ष 2022 में कुछ खास फैसले लेने पड़ सकते हैं। जल्दबाजी से बचें। कारोबार में शानदार सफलता मिलेगी। विदेश में संपर्क मजबूत होंगे। नौकरी वालों को प्रमोशन की बढ़िया संभावनाएं दिख रही है। आपकी ऊर्जा और उत्साह आपके लिए सकारात्मक माहौल बनाएंगे। इस साल आप घर की साजसज्जा में ज्यादा ध्यान लगाएंगे। रिश्तों के लिए भी गुड़ की मिठास नजर आ रही है। साथ में घूमने का प्लान बन सकता है। गले और पेट का विशेष ध्यान रखें। नशे से बचें। सिंगल हैं तो किसी रोमांटिक रिश्ते में बंध सकते हैं। मै‍रिड लाइफ में उमंगे बनी रहेगी। 
मूलांक 5 के लिए कैसा होगा नया साल 2022 : बिजनेस चमक उठेगा
webdunia
Numerology 2022 No 6  - मूलांक 6 के लिए नया साल 
मूलांक 6 का भविष्य 2022 कहता है कि वर्ष 2022 के अंकों का कुल योग 6 होगा (2+0+2+2=6)। अंक 6 शुक्र ग्रह का अंक है और यह शुभ अंक होता है। जिन लोगों का मूलांक या भाग्यांक 6 है, यह साल खास रहेगा। नया साल मौज मस्ती का संदेश लेकर आ रहा है। व्यापारी वर्ग के लिए सफलता और शानदार तरक्की के योग हैं। नौकरी में जितना आपका मन लगेगा वेतन का रंग भी उतना ही चढ़ेगा। धन के मामले में साल आपको खुश कर के जाएगा। अकेले हैं तो मनचाहा साथी मिलेगा। खुशनुमा यात्रा के भी संयोग बन रहे हैं। मानसिक तनाव कम होगा। क्रोध से अवश्य बचें। रिश्तों में रंगत बनी रहेगी, बात को बिगड़ने न दें। 
 मूलांक 6 के लिए कैसा होगा नया साल 2022 : मिलेगी सुनहरी सफलता

webdunia

Numerology 2022 No 7   - मूलांक 7 के लिए नया साल 
मूलांक 7 का भविष्य 2022 कहता है कि वर्ष 2022 आध्यात्मिक ऊंचाइयां देगा। कारोबारी नया व्यापार आरंभ कर सकते हैं। नौकरी में बदलाव के संकेत दिख रहे हैं। सोच समझ कर फैसला करें। साल भर आप ऊर्जावान और सक्रिय रहेंगे। इस साल मनचाही बचत होगी। नौकरी वालों को बढ़िया वेतनवृद्धि मिलेगी। रिश्तों की गर्माहट और ताजगी के लिए बाहर कहीं घूमने जरूर जाएं। सेहत के सितारे मिलेजुले हैं। दिल का विशेष ध्यान रखें। धन के लिए भी साल के शुरुआती 6 माह शानदार हैं। कर्ज इस साल उतर जाएगा आप राहत की सांस लेंगे। छोटी मानसिकता वाले लोगों से यथासंभव दूर रहें। 
मूलांक 7 के लिए कैसा होगा नया साल 2022 : मेहनत का फल मीठा मिलेगा

webdunia

Numerology 2022 No 8  - मूलांक 8 के लिए नया साल 
मूलांक 8 का भविष्य 2022 कहता है कि वर्ष 2022 कामयाबी का समाचार ला रहा है लेकिन मेहनत और संघर्ष भी दिखाई दे रहा है। कोई भी नया कदम बिना परामर्श के न उठाएं। इस साल वेतन मनचाहा न मिलने से असंतोष दिखेगा लेकिन आपका मन धर्म-कर्म में अधिक लगेगा। कर्ज और फिजुलखर्ची से बचें। नौकरीपेशा अपने विवादों को वक्त पर समेट लें वरना भविष्य में परेशानी हो सकती है। शादीशुदा के लिए साल खट्टा-मीठा है। साथी की भावनाओं का ख्याल रखें। अकेले हैं तो अभी और इंतजार करना होगा... आंखों के इंफेक्शन से बचें। शत्रुओं से सावधान रहें। 
मूलांक 8 के लिए कैसा होगा नया साल 2022 : करियर में होगी तरक्की

webdunia

Numerology 2022 No 9  - मूलांक 9 के लिए नया साल 
मूलांक 9 का भविष्य 2022 कहता है कि शिक्षा और रिसर्च के लिए यह साल बेहतरीन है। व्यापार में भी सफलता के संकेत हैं और नौकरी में भी मनचाही तरक्की के संयोग हैं।बेरोजगार हैं तो आकर्षक वेतन के साथ मनचाही नौकरी इस साल मिलेगी। धन के लिए भी अच्छा है नया साल, अलग अलग स्त्रोत से धन आएगा। यह साल आपके सारे तो नहीं पर खास सपने पूरे कर के ही जाएगा। पैतृक संपत्ति से फायदा मिलेगा। इस साल थोड़ा सा रूमानी हो जाए। जीवनसाथी आपका समय चाहता है उसे इग्नोर न करें। मानसिक तनाव से बचें, ब्लड प्रेशर की समस्या परेशान कर सकती है। 
मूलांक 9 के लिए कैसा होगा नया साल 2022 : धन बरसेगा आंगन में

webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Rashifal Today 19 जनवरी 2022: आज का दिन कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए, जानिए बुधवार का राशिफल