Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Vrishabh Rashi 2022 : वृषभ राशि का कैसा रहेगा भविष्यफल, जानिए जनवरी से लेकर दिसंबर तक का हाल

हमें फॉलो करें Vrishabh Rashi 2022 : वृषभ राशि का कैसा रहेगा भविष्यफल, जानिए जनवरी से लेकर दिसंबर तक का हाल
, बुधवार, 24 नवंबर 2021 (14:32 IST)
Vrishabh Rashi 2022
Taurus Monthly Horoscope 2022: आने वाले वर्ष 2022 में वृषभ राशि का भविष्यफल कैसा रहेगा। क्या खोएंगे और क्या पाएंगे वृषभ राशि (Vrishabh Rashi Masik Rashifal 2022 in hindi) के जातक। नौकरी, व्यापार, परिवार, करियर, सेहत, खुशी और गम सभी कुछ जानिए यहां हर माह का राशिफल।
 
1. वृषभ राशि जनवरी माह 2022 (Taurus zodiac sign January 2022) : इस माह भ्रम और अहंकार के चलते परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद पैदा हो सकता है और जिसके चलते रिश्तेदारों द्वारा सुलह-समझौता किया जा सकता है। ऐसे में नुकसान का अंदेशा भी है। आपकी दूरिया बढ़ सकती हैं। ऐसे में आपको धैर्य और संयम से कार्य करना होगा।
 
यदि आप कारोबारी हैं तो आपके लिए मंगल की रुकावट नजर आ रही है। इसका ग्राहकों पर प्रभाव पड़ेगा और धन की आवक रुक सकती है। यदि ऋण लेकर व्यापार कर रहे हैं तो समस्या उत्पन्न हो सकती है। आपको बुध और मंगल के उपाय करना चाहिए। 
 
यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आपके सहकर्मी आपका अहित कर सकते हैं। आपका ट्रांसफर हो सकता है। अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। ऐसे में आप संयम रखें, बोलते वक्त ध्यान रखें और सिर्फ कार्य पर ही फोकस रखें।
 
यदि आप छात्र हैं तो पढ़ाई के प्रति गंभीर हो जाएं। कुछ नया करने की सोचें और नया सीखें। परीक्षा की तैयारी पर ही फोकस रखें। यदि कहीं किसी अच्छे स्कूल या कॉलेज में एडमिशन पाना चाहते हैं तो सफलता मिल जाएगी। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो कोई भी अवसर चूकें नहीं।
 
दांपत्य जीवन में थोड़ी-बहुत तकरार हो सकती है। अविवाहित हैं तो विवाह के प्रस्ताव आएंगे, परंतु बात आगे नहीं बढ़ पाएगी। प्रेम संबंधों के लिए यह माह अच्छा है। जल्दबाजी से बचें और धैर्य से काम लें। सेहत की दृष्टि से यह माह अपके लिए सामान्य है। विटामिन की कमी हो सकती है। आलस बढ़ने से कई कार्य पेंडिंग में चले जाएंगे। हालांकि मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे।
 
2. वृषभ राशि फरवरी माह 2022 (Taurus zodiac sign February 2022) : यह माह पारिवारिक जीवन के लिए मिला-जुला रहेगा। विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा, परंतु आप इसे संभाल लेंगे। इसी माह यात्रा के योग भी बन रहे हैं। यात्रा पर जाते समय पूरी सावधानी बरतें। किसी भी कार्य को करने से पहले अपने परिवार में महिलाओं की सलाह जरूर लें। पूरे माह किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। काम को लेकर भी परेशानी होगी जिस कारण मानसिक तनाव बढ़ जाएगा।
 
यदि आप कारोबारी हैं तो यह माह आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं तो नए कार्य को करने का अवसर मिलेगा। आपको इसे स्वीकार करना चाहिए। विदेश जाने के योग बन सकते हैं। ऐसे में किसी भी अवसर को हाथ से न जाने दें। सरकारी नौकरी हैं तो उन्नति होगी।
 
कॉलेज के छात्र हैं तो कोई भी कार्य आसानी से पूरा हो जाएंगे, बशर्ते कि सीनियर से मेलजोल बनाकर रखेंगे तो। स्कूली छात्रों को कड़ी मेहनत करना होगी तभी अच्छा परिणाम निकलेगा। यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं तो यह माह सामान्य रहने वाला है। प्रेमियों के लिए यह अच्छा माह रहेगा। विवाहित लोगों को जीवनसाथी का साथ मिलेगा। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे, परंतु अच्छे रिश्ते के चक्कर में बात नहीं बन पाएगी।
 
सेहत की दृष्टि से यह माह अच्छा नहीं है। आपको सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि पेट संबंधी गंभीर रोग हो सकता है। इसके लिए खानपान को सही रखें और बाहर का खाना न खाएं।
 
3. वृषभ राशि मार्च माह राशिफल 2022 (Taurus Horoscope March 2022) : इस माह में आपको कानूनी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार या रिश्ते में किसी से गंभीर विवाद के साथ ही किसी को गंभीर रोग भी हो सकता है। आप अभी से ही संभलकर रहें। हालांकि माह के अंत में सबकुछ ठीक हो जाएगा और घर में धार्मिक माहौल बनेगा।
 
प्रॉपर्टी बनाने की सोच रहे हैं तो उसमें सफल होंगे। जैसे घर या प्लॉट खरीद सकते हैं। यदि आप नया घर लेने का सोच रहे हैं लेकिन कुछ समय से उसमें अटके पड़े हैं तो इस माह उसमें आगे बढ़ेंगे।
 
कारोबारी हैं तो आपको इस माह अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। जैसे शेयर बाजार में निवेश किया हो या किसी को ब्याज पर रुपया दिया हो या फिर भी यह भी हो सकता है कि अचानक ग्राहकी बढ़ जाए। बाजार में आपकी छवि अच्‍छी बनेगी और नए ग्राहक जुड़ेंगे।
 
नौकरीपेशा हैं तो यह माह सामान्य ही रहेगा। नया उत्तरदायित्व मिल सकता है। यदि यह कार्य अच्छे से पूर्ण किया तो आगे जाकर प्रमोशन के चांस बनेंगे। सहकर्मियों को यह अच्‍छा नहीं लगेगा और वे आपका अहित कर सकते हैं।
 
यदि आप कॉलेज के छात्र हैं तो आपको अनावश्यक गतिविधियों और खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्कूली छात्र हैं तो परीक्षा की तैयारी में ही मन लगाएं, क्योंकि परिणाम अच्छे नहीं मिलने के संकेत हैं। इसलिए अभी से ही सतर्क हो जाएं।
 
सरकारी नौकरी के लिए यदि कोई परीक्षा दे रहे हैं तो इसमें सफल हो सकते हैं। प्राइवेट नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो उसमें भी सफलता मिलेगी। कोई भी परीक्षा देने जाते समय भगवान हनुमान का नाम अवश्य लें।
 
यदि अविवाहित हैं तो विवाह के प्रस्ताव आएंगे। यदि पहले से ही विवाहित हैं तो पति-पत्नी के बीच खटपट हो सकती है किसी गलतफहमी के कारण इसलिए खुलकर बात करें, कोई बात छुपाएं नहीं।
 
सेहत की दृष्‍टि से अस्थमा और दिल के मरीजों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। शारीरिक रूप से फिट लोगों को इस माह भी कोई समस्या नहीं होगी। मानसिक सेहत भी बनी रहेगी।
webdunia
Taurus Horoscope 2022
4. वृषभ राशि अप्रैल माह राशिफल 2022 (Taurus Horoscope April 2022) : इस माह में परिवार में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। माह के अंत में कोई धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन की संभावना है। परिवार की बातों को बाहर के लोगों को न बताएंगे तो परिवार से मतभेद दूर होंगे।
 
व्यापारी हैं तो यह माह अच्छा रहेगा। खासकर साझेदारी के व्यापार में लाभ मिलेगा। लेन-देन और किसी भी प्रकार की डील शुभ रहेगी। यदि आप समझदारी से काम लेंगे तो अच्छा लाभ कमा सकते हैं अन्यथा प्रतिद्वंद्वी अवसर का लाभ उठा लेगा।
 
नौकरीपेशा हैं तो यह सभी अच्छा है। कार्यस्थल पर सभी का सहयोग मिलेगा। यदि आपने वाणी पर संयम रखा तो नौकरी में उन्नति होगी। सरकारी नौकरी करने वाले अपने विरोधी से सचेत रहें। 
 
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह शुभ समय है। शिक्षकों से कुछ नया सीखने की जिज्ञासा रखें। संगीत और कला के क्षेत्र के लोग के लिए भी यह माह शुभ रहेगा।
 
दांपत्य जीवन में खटास उत्पन्न होगी। यदि विवाह को अधिक समय हो गया है तो संबंध अच्छे रहेंगे। अविवाहित हैं तो विवाह के प्रस्ताव तो आएंगे, परंतु रिश्‍ता जमेगा नहीं। यदि आप किसी के साथ प्रेम संबंध में है तो रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है।
 
सेहत की दृष्‍टि से यह माह अच्‍छा नहीं है। पहले से किसी रोग से ग्रसित हैं और संभलें, नहीं तो रोग बढ़ जाएगा। ऐसे में सेहत का विशेष ध्यान रखें। नींद कम आने से भी सेहत का प्रभाव पड़ेगा। आप योग और ध्यान करें।
 
5. वृषभ राशि मई माह राशिफल 2022 (Taurus Horoscope May 2022) : इस माह आपके परिवार में सुख और शांति रहेगी। आपसी सहयोग बढ़ेगा। घर में पूजा-पाठ के कार्यक्रम होंगे। कुल मिलाकर घर का माहौल अच्‍छा रहेगा। यात्रा का प्रोग्राम भी बन सकता है।
 
कारोबारी हैं तो सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि घाटा होने की आशंका है, लेकिन समझदारी से काम लेंगे तो लाभ मिल सकता है। इस माह प्रतिदिन आपके लिए नए अवसर आएंगे जिससे आप लाभ अर्जित कर सकते हैं।
 
नौकरीपेशा हैं तो यह माह सुनहरे अवसर लेकर आएगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरी बदलने का मन बना रहे हैं तो यह समय सही है, परंतु यदि वर्तमान नौकरी से कोई दिक्कत नहीं है तो इस विचार को त्याग दें, अन्यथा पहले अपनों से बड़ों से अवश्य विचार-विमर्श कर लें।
 
छात्रों का मन इस माह पढ़ाई में कम और अन्य कार्यों में ज्यादा रहेगा। कौशल को महत्व देंगे तो उसमें भी सफल हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा दे रहे हैं तो निराशा को त्यागकर कार्य करें।
 
विवाहित हैं तो जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। आपसी मतभेद जल्दी ही सुलझ जाएंगे। अविवाहित हैं तो विवाह के प्रस्ताव आएंगे। यदि आप किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं तो निराशा हाथ लगेगी। सेहत की दृष्टि से यह समय ठीक रहेगा। हालांकि आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
 
6. वृषभ राशि जून माह राशिफल 2022 (Taurus Horoscope June 2022) : इस माह परिवार में खुशियां रहेगी। आपसी मतभेद सुलझ जाएंगे। बाहरी व्यक्ति को परिवार के बीच दखल न देने दें। पारिवारिक यात्रा के योग हैं।
 
व्यापारी हैं तो यह समय निवेश करने और जोखिम उठाने का है। इस माह अच्छा लाभ कमा सकते हैं। नौकरीपेशा हैं तो यह समय सतर्क रहने का है। अपने काम पर ही फोकस रखें और ज्यादा से ज्यादा कार्य करें। इसका आपको बाद में लाभ मिलेगा। छात्र हैं के लिए यह माह सामान्य है।
 
विवाहित हैं तो जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा, परंतु आपकी उसकी सेहत का ध्यान रखना होग। अविवाहित हैं तो विवाह के प्रस्ताव तो आएंगे, परंतु आप ज्यादा सोच-विचार करेंगे तो 4 माह के लिए विवाह टल जाएगा। प्रेमियों को सफलता मिलेगी। सेहत की दृष्टि से यह समय ठीक रहेगा।
 
7. वृषभ राशि जुलाई माह राशिफल 2022 (Taurus Horoscope July 2022) : इस माह भी परिवार में खुशियां रहेगी। यात्रा से बचें। विवाहितों का जीवन सही रहेगा। अविवाहितों के विवाह के योग बन रहे हैं और परिवार में नए मेहमान के आगमन की संभावना है।
 
कारोबारियों को थोड़ा सजग रहने की जरूरत है, क्योंकि घाटा होने की आशंका है। नौकरीपेशा लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि आपका अपने सहकर्मियों से साथ झगड़ा होने की आशंका है। कार्यस्थल पर राजनीति से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। मतभेदों को दूर करके कार्य पर भी फोकस रखें। कोई भी निर्णय लेने से पहले अपनों से बड़ों का परामर्श लेंगे तो यह आपके लिए उचित रहेगा। सेहत की दृष्‍टि से यह समय सही है।
 
8. वृषभ राशि अगस्त माह राशिफल 2022 (Taurus Horoscope August 2022) : इस माह परिवार के सदस्यों के साथ आपसी सहयोग बढ़ेगा जिस कारण रिश्तों में मधुरता आएगी। 
 
कारोबारी हैं तो यह माह आपके लिए शुभ है। नौकरीपेशा हैं तो उन्नति के योग हैं। छात्रों के लिए यह अवसरों का समय है। इस माह आपको सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। छात्र हैं के लिए यह माह सामान्य है।
 
दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और अविवाहित हैं तो विवाह के प्रस्ताव आएंगे। किसी के साथ रिलेशन में हैं तो यह समय चुनौतीपूर्ण हैं। बीमारी के कारण मानसिक संतुलन गड़बड़ा सकता है। पेट संबंधी समस्या से परेशान रहेंगे। आपको खानपान का उचित ध्यान रखने की जरूरत है।
 
9. वृषभ राशि सितंबर माह राशिफल 2022 (Taurus Horoscope September 2022) : इस माह आपको परिवार में किसी के रोग या आर्थिक हानि की चिंता सताएगी। इस माह बने हुए काम भी अटक सकते हैं जिससे आपको मानसिक तनाव भी हो सकता।
 
कारोबारी हैं तो यह माह आपके लिए शुभ है। व्यापार को विस्तार देने के लिए यह उचित समय है। हालांकि समझौता सोच-समझकर करें, अन्यथा धोखा हो सकता है। नौकरीपेशा हैं तो प्रमोशन होगा और तनख्‍वाह भी बढ़ सकती है। इससे आपके प्रति सहकर्मियों के मन में शत्रुता बढ़ सकती है। इंजीनियरिंग के छात्रों को सफलता मिलेगी। 
 
दांपत्य जीवन में थोड़ी बहुत खटपट हो सकती है। अविवाहित हैं तो विवाह के योग बन रहे हैं। किसी के साथ रिलेशन में हैं तो यह समय आपसी मतभेद सुलझाने का हैं। सेहत की दृष्‍टि से यह माह अच्‍छा नहीं है। आपको खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है। मानसिक रूप से आपको छोड़ी बहुत बेचैनी रहेगी।
webdunia
Taurus Horoscope 2022 1
10. वृषभ राशि अक्टूबर माह राशिफल 2022 (Taurus Horoscope October 2022) : यह माह आपके लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है। परिवार में अच्‍छा माहौल रहेगा। मा‍नसिक स्थिति में भी सुधार होगा। हालांकि माह के अंत में दुर्घटना और बेवजह झगड़े के योग भी बन रहे हैं, इसलिए आप सतर्क रहें।
 
सरकारी नौकरी है तो यह माह उत्तम रहेगा और प्राइवेट नौकरी है तो सहकर्मियों से उचित सहयोग मिलेगा और पदोन्नति होने की भी संभावना है। छात्र हैं तो नए अवसर प्राप्त होंगे। बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है।
 
दांपत्य जीवन में कहासुनी हो सकती है। अविवाहित हैं तो विवाह के प्रस्ताव आएंगे लेकिन बात नहीं जमेगी। किसी के साथ रिलेशन में हैं तो यह समय आपसी शुभ रहेगा। सेहत की दृष्‍टि से यह माह अच्छा है। मानसिक रूप से आप स्वयं को और मजबूत पाएंगे व कार्यक्षमता में भी बढ़ोतरी होगी। 
 
11. वृषभ राशि नवंबर माह राशिफल 2022 (Taurus Horoscope November 2022) : इस माह घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। धार्मिक कार्यों का आयोजन होगा। परिवार में मांगलिक कार्य होने की संभावना है, जैसे किसी का विवाह या नए घर में गृह प्रवेश। हालांकि इस माह अचानक धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं।
 
बच्चों के करियर की चिंता जरूर आपको सताएगी।
 
कारोबारी हैं तो लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा हैं तो नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा जिसे आप आसानी से हल कर लेंगे। छात्रों को करियर के नए अवसर मिलेंगे। इस माह सेहत की दृष्टि से सिरदर्द की समस्या से परेशान रह सकते हैं।
 
दांपत्य जीवन के लिए यह समय खुशियों से भरा रहेगा। अविवाहित हैं तो विवाह के योग बन रहे हैं। किसी के साथ रिलेशन में हैं तो कहीं घूमने जाने का योग है। सेहत की दृष्‍टि से यह माह अच्छा है। मानसिक रूप से आप किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे।
 
12. वृषभ राशि दिसंबर माह राशिफल 2022 (Taurus Horoscope December 2022) : आपके लिए यह माह कई उपलब्धियों भरा हो सकता हैं। आर्थिक रूप से यह माह अच्छा रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे और यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
 
यदि आप नौकरी कर रहे हैं तो किसी काम को लेकर चिंतित रहेंगे, परंतु आपको चिंता छोड़कर कार्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आप कार्य में सफल होंगे। व्यापारिक लोगों के लिए यह माह अति उत्तम सिद्ध होगा और रुका हुआ धन वापस मिलेगा।
 
छात्रों को इस माह और अधिक परिश्रम करने की जरूरत है। शारीरिक रूप से थोड़ी कमजोरी अनुभव कर सकते हैं। अविवाहितों को चाहिए कि वे विवाह के प्रयास जारी रखें। प्रेमियों के लिए यह समय अच्छा नहीं है। इस माह आपकी सेहत में उतार चढ़ावा रहेगा। अस्थमा के रोगी हैं तो ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Numerology 2022 : मूलांक 1 के लिए कैसा होगा नया साल 2022 : लव लाइफ होगी शानदार