Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लाल किताब ज्योतिष भविष्यफल 2023 : मेष से लेकर मीन तक 12 राशियों के लिए नए साल के नए उपाय

हमें फॉलो करें लाल किताब ज्योतिष भविष्यफल 2023 : मेष से लेकर मीन तक 12 राशियों के लिए नए साल के नए उपाय

अनिरुद्ध जोशी

, शुक्रवार, 30 दिसंबर 2022 (19:34 IST)
Rashi wise upay 2023: नया वर्ष 2023 प्रारंभ होने वाला है। अगले वर्ष शनि और गुरु के राशि परिवर्तन से भी कई लोगों की जिंदगी बदलने वाली है। किसी पर इसका नकारात्मक तो किसी पर इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। यदि आप चाहते हैं कि आपका पूरा वर्ष ही शुभ रहे तो जानिए मेष से लेकर मीन तक की सभी राशियों के लिए ज्योतिष के सरल उपाय।
 
मेष राशि लाल किताब के उपाय 2023 | Lal Kitab Remedies 2023 for Aries:
 
- किसी भी कार्य को करने के लिए या समस्या के समाधान हेतु जीवनसाथी से सलाह अवश्‍य लें।
- गुरुवार के दिन या एकादशी के दिन विधिवत रूप से व्रत रखें।
- प्रतिदिन केसर या चंदन का तिलक लगाएं।
- अपनी आंखों में काला सुरमा लगाएं।
- गोबर के उपले पर दो कपूर रखकर रात के समय अपने घर के मेन गेट पर जलाएं। इससे शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा।
 
वृषभ राशि लाल किताब के उपाय 2023 | Lal Kitab Remedies 2023 for Taurus:
 
- मांस, मछली, अंडे, मदिरा, आदि का सेवन करने से बचें।
- सदैव अपने पास जेब या पर्स में चांदी का एक सिक्का रखें।
- शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी जी की उपासना करें। हो सकते तो शुक्रवार का व्रत रखें।
- शुक्रवार के दिन रात में फिटकरी का कुल्ला करके ही सोएं।
- परफ्यूम लगाते रहें और जीवनसाथी को गिफ्ट कर दें।
 
मिथुन राशि लाल किताब के उपाय 2023 | Lal Kitab Remedies 2023 for Gemini:
 
- मछलियों को आटे की गोलियां खिलाते रहें। खासकर शुक्रवार या शनिवार को जरूर खिलाएं। 
- छोटी कन्याओं को बुधवार को भोजन कराएं। हो सकते तो वर्ष में 3 बार ऐसा जरूर करें।
- माता दुर्गा की उपासना करते रहें।
- बुधवार के दिन गणेशजी को लड्डू अर्पित करें।
- फिटकरी के पानी से शुक्रवार के दिन स्नान करें। 
 
कर्क राशि लाल किताब के उपाय 2023 | Lal Kitab Remedies 2023 for Cancer:
 
- भाई-बहनों के साथ अच्छा व्यवहार करें।
- अपने मन की बात और योजनाओं को गुप्त रखें।
- प्रत्येक बुधवार को श्री दुर्गा चालीसा का पाठ अवश्य करें।
- वर्ष में 2 बार 11 कन्याओं को भोजन कराएं और उन्हें हरी चुनरी भेंट करें।
- बुधवार के दिन गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें।
- सफेद कपड़े में एक मुठ्ठी चावल बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
 
सिंह राशि लाल किताब के उपाय 2023 | Lal Kitab Remedies 2023 for Leo:
 
- 10 अंधे व्यक्तियों को भोजन कराएं। 
- काले कुत्तों को प्रतिदिन भोजन कराएं। 
- नियमित रूप से माथे पर केसर का तिलक लगाएं। 
- दामाद, भांजे, शिक्षक, पिता और मां को खुश रखने का प्रयास करें। 
- धार्मिक स्थान पर जटा वाला नारियल दान करें। किसी भी शुभ काम को करने से पूर्व कुछ ना कुछ मीठा अवश्य खाएं।
- मां लक्ष्मी को सफेद फूल से बनी माला अर्पित करें। इसके साथ ही खोए से बनी मिठाई भी चढ़ाएं।
 
कन्या राशि लाल किताब के उपाय 2023 | Lal Kitab Remedies 2023 for Virgo:
 
- बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं। चारा नहीं मिले तो पालक खिलाएं।
- बहन, बेटी और बुआ जी से संबंधों को अच्‍छा बनाकर रखें।
- यदि नौकरी या करियर में किसी भी प्रकार की समस्या है तो बुधवार को नाक छिदवाकर 43 दिन तक चांदी का तार डालकर रखें और गुरुवार को गुरु का दान करें।
- नाक नहीं छिदवा सकते हैं तो बुधवार का उपावास प्रारंभ कर दें।
- घर के मंदिर में ही एक सुगंधित इत्र की शीशी रखें। ऐसा करने से सुंदरता में वृद्धि होगी।
webdunia
तुला राशि लाल किताब के उपाय 2023 | Lal Kitab Remedies 2023 for Libra:
 
-  अपने बटुए या पर्स में चौकोर आकार की चांदी की वस्तु रखें। 
- परिवार की महिलाओं को नंगे पैर चलने से मना करें। 
- प्रतिदिन अपने भोजन करने से पूर्व एक रोटी गाय के लिए अवश्य निकालें। 
- किसी धार्मिक स्थान पर तवा, चिमटा, बेलन, चकले, आदि का दान करें। आपको सरसों के तेल का इस्तेमाल बालों में लगाने के लिए नहीं करना चाहिए। - किसी भी तरह के वाद-विवाद या झगड़े में शामिल न हों। गरीबों को भोजन कराते रहें।
- देवी लक्ष्मी को सिंदूर का तिलक लगाएं। साथ ही उन्हें फूल अर्पित करें। इससे परिवार में बेहतर तालमेल स्थापित होगा।
 
वृश्चिक राशि लाल किताब के उपाय 2023 | Lal Kitab Remedies 2023 for Scorpio:
 
- आपको प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
- गले में चांदी की चेन पहनें और किसी से भी कुछ मुफ्त में ना लें।
- गुलाबी या फिर लाल रंग की चादर का प्रयोग करें।
- दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए अपने बेड के नीचे एक गोबर के उपले पर कपूर की दो टिकिया रखें और अगले दिन उस उपले को कपूर सहित घर के बाहर जला दें।
 
धनु राशि लाल किताब के उपाय 2023 | Lal Kitab Remedies 2023 for Sagittarius:
 
- आपको प्रतिदिन हल्दी, चंदन या केसर का तिलक लगाना चाहिए।
- घर की तिजोरी में या पूजाघर में हल्दी की गांठ रखेंगे तो लाभ होगा।
- हर किसी को भी अपनी परेशानी न बताएं। 
- शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष को जल चढ़ाएं और दीपक जलाएं।
-अपने कुल, पिता, दादा और गुरु का सम्मान करें।
- ससुराल पक्ष से अच्छे संबंध बनाएं और किसी से झूठ न बोलें।
- प्रेम-विवाह में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए दूध और चावल की खीर बनाकर घर के मंदिर में ही भगवान को भोग लगाएं।
 
मकर राशि लाल किताब के उपाय 2023 | Lal Kitab Remedies 2023 for Capricorn:
 
- प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
- शनिवार के दिन छाया दान करें या भैरव मंदिर में उनका प्रसाद चढ़ाएं।
 - बिस्तर पर पीले रंग की चादर बिछाकर ही सोएं।
- शनिवार के दिन काले तिल, काली उड़द, लोहा, सरसों का तेल और काले वस्त्र अथवा जूते का दान करें।
- प्रतिदिन हल्दी, चंदन या केसर का तिलक लगाएं।
-  भगवान गणेश की विधि विधान से पूजा करें। उन्हें मोदक का भोग लगाएं। इससे आपके रुके काम बनने लगेंगे।
 
कुंभ राशि लाल किताब के उपाय 2023 | Lal Kitab Remedies 2023 for Aquarius: 
 
- शनिवार को छाया दान करें।
- शमी के वृक्ष में जल अर्पित करें।
- प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।
- पानी पीने के लिए चांदी या तांबे के गिलास का उपयोग करें। 
- चींटियों को आटे में शकर मिलाकर खिलाते रहें।
- पूजा करते समय देवी मां लक्ष्मी के सामने दो पीले रंग की कौड़ियां अवश्य रखें। जब पूजा संपन्न हो जाए तो उन कौड़ियों को वहां से उठाकर एक सफेद रंग के कपड़े में बांधकर अपनी अलमारी या तिजोरी में रख दें।
 
मीन राशि लाल किताब के उपाय 2023 | Lal Kitab Remedies 2023 for Pisces: 
 
- आपको मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए
- गरीबों को हलवा बांटना चाहिए। 
- गुरुवार का उपवास करना चाहिए।
- केसर का तिलक लगाना चाहिए। 
- शनि के प्रभाव से बचने के लिए शनि के मंदे कार्यों से दूर रहकर शनिवार को शनि मंदिर में छायादान करना चाहिए।
- घर के मंदिर में ही अपने हाथों से पुष्प की माला भगवान विष्णु को अर्पित करना चाहिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नव वर्ष 2023 शुरु हो रहा है 3 शुभ योगों में, जानिए 1 जनवरी 2023 के शुभ मुहूर्त