Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मकर राशि वार्षिक लव लाइफ राशिफल 2024

हमें फॉलो करें Makar Rashi Love Life 2024

WD Feature Desk

Makar Rashi Love Life 2024 : यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ है तो सूर्य राशि के अनुसार आपकी राशि मकर है। यदि आप किसी के साथ पहले से ही प्रेम में है या कहें कि लव लाइफ जी रहे हैं तो जानिए कि 2024 में कैसी जमेगी आपकी आपने पार्टनर के साथ।
 
मकर राशि प्रेम-रोमांस लव लाइफ 2024 | Makar Rashi Love Romance Life 2024: बुध और शुक्र के एकादश भाव में रहकर पंचम भाव पर दृष्टि डालने के कारण रोमांस के मामले में आप सुखी रहेंगें। एक दूसरे पर विश्वास जमेगा। जब बृहस्पति पंचम में प्रवेश करेंगे तब प्रेम विवाह के योग बनेंगे। यदि किसी के साथ अफेयर चल रहा है तो प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
 
दूसरे भाव में शनि और चतुर्थ भाव में बृहस्पति के होने से पारिवारिक सामंजस्य की बढ़ोतरी होगी। भाई बहनों की सेहत का ध्यान रखना होगा। वाणी पर संयम रखना जरूरी है अन्यथा रिश्तों में विवाद हो सकता है। प्रेम पूर्वक पेश आएं, इससे आपको बड़ा लाभ होगा।  संतान है तो उसकी ओर से सुख मिलेगा। संतान नहीं है तो संतान प्राप्ति की शुभ सूचना मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। पारिवारिक रिश्तों में किसी बाहरी का दखल न होने दें।
 
वर्ष के मध्य तक बृहस्पति चौथे भाव में रहकर पारिवारिक जीवन में खुशियों को जन्म देंगे। इसके बाद पंचम भाव में बृहस्पति के गोचर से संतान संबंधी शुभ समाचार मिलेगा। आपको अपने परिवार को जोड़कर रखने के लिए प्रयास करने होंगे। यदि आप अविवाहित हैं तो विवाह होगा और यदि विवाहित हैं तो संतान के योग बन रहे हैं।  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Aaj Ka Rashifal: आज इन 5 राशियों को व्यापार में मिलेगी सफलता, जानें 07 फरवरी 2024 का राशिफल