Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मूलांक 3 के लिए कैसा रहेगा साल 2024 का भविष्य

हमें फॉलो करें मूलांक 3 के लिए कैसा रहेगा साल 2024 का भविष्य
numerology 2024 Mulank 3numerology 2024 Mulank 3
Annual Horoscope 2024 of Radix Mulank 3 : अंक शास्त्र के अनुसार वर्ष 2024 का जोड़ 8 बन रहा है जो कि शनि का अंक है। इसमें 2 चंद्र का और 4 राहु का अंक है। इसलिए इस वर्ष को शनि के कारण जहां स्थायित्व वाला वर्ष माना जा रहा है वहीं चंद्र एवं राहु के कारण उतार-चढ़ाव भरा वर्ष कहा जा रहा है। यदि आपका मूलांक 3 है तो यह बृहस्पति का अंक है। जानिए वर्ष 2024 का भविष्यफल।
 
मूलांक 3
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को हुआ है तो मूलांक 3 है)
 
भविष्यफल : 3 या 30 है तो बृहस्पति, 12 है तो बृहस्पति के साथ सूर्य और चंद्र, 21 है तो भी बृहस्पति के साथ सूर्य और चंद्र का भी प्रभाव रहेगा। 3 के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। 12 और 21 जन्मदिनांक के लिए समय मिलाजुला रहेगा।
 
शिक्षा : बृहस्पति के प्रभाव के चलते छात्रों को सफलता मिलेगी। फिर भी यदि आप कड़ी मेहनत करते हैं तो प्रतियोगी परीक्षा में टॉप कर सकते हैं। उच्च शिक्षा से संबंधित क्षेत्र में विशेष अध्ययन करने से फायदा हो सकता है। आप नई-नई चीज़ें सीखने और रिसर्च करने में भी सफल रहेंगे।
 
नौकरी : इस वर्ष आप नौकरी में काफी अच्छा करते हुए देखे जाएंगे। पदोन्नति के प्रबल योग हैं। बृहस्पति के साथ आपको चंद्र का साथ भी मिलेगा जिसके चलते धन प्राप्ति के योग बनेंगे। हालांकि यह वर्ष रिसर्च करने वाले, टीचर्स, मोटिवेशनल स्पीकर, आध्यात्मिक गुरु आदि के लिए अच्छा रहेगा
 
व्यापार : व्यापारी लोग आर्थिक मामले में काफी अच्छा कर सकते हैं। निवेश का कोई नया रास्ता भी इस वर्ष आपको मिल सकता है। साझेदारी के व्यापार में लाभ होगा।
रिलेशनशिप : आपका प्रेम संबंधी मामला हो या दांपत्य जीवन से जुड़ा कोई मामला दोनों में ही सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। समस्याओं को समझकर हल करने में सक्षम रहेंगे। वाणी पर संयम परिवार में प्रेम को बढ़ाएगा। नया वाहन खरीद सकते हैं।
 
सेहत : इस वर्ष आपकी सेहत में सुधार होगा। आप नियमित व्यायाम या योगासन करते रहें।
 
खास अंक : साल 2024 में आप पर मुख्य रूप से 2, 8 और 4 अंकों का विशेष प्रभाव रहेगा।
 
शुभ दिन : गुरवार आपके लिए शुभ दिन है।
 
शुभ रंग : नारंग और पीला रंग शुभ है।
 
रत्न : पुखराज।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Lal Kitab Rashifal 2024: कर्क राशि 2024 की लाल किताब के अनुसार राशिफल और उपाय