Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वृश्चिक राशि के लिए आने वाले माह

वृश्चिक राशि : मई से दिसंबर 2011

Advertiesment
हमें फॉलो करें वृश्चिक राशि
ND

राशि स्वामी मंगल। जीवन की अधिकांश स्थिति में आपको अपने स्वभाव से ही तकलीफ होती है। चाहे स्पष्टता, प्रामाणिकता, निर्भयता रखते हों। नजदीकी चाहे वो सगे-संबंधी रिश्तेदार या सामान्य व्यक्ति आपसे सहजता नहीं रखता। आपके कामकाज कठोरता व परिश्रम से ही हो पाते हैं। हमेशा जागरूक रहते हैं। किसी न किसी कार्य में लगे रहना आपकी विशेषता है। जिद रखते हैं। अपनी बात, निर्णय पर अडिग रहते हैं। दूसरे आपको एकदम समझ नहीं पाते। त्वरित सोच-विचार से धारणा बना लेते हैं। साल 2011 के चार माह बीत गए हैं। मई आरंभ हो रहा है। आइए जानते हैं, मई से लेकर दिसंबर तक का समय वृश्चिक राशि के लिए कैसा होगा?

मई
आकस्मिक सफलता एवं धन लाभ का समय है। राशि में मंगल की दृष्टि पदोन्नति एवं भाग्योदय का योग बना रही है। सार्वजनिक कार्यों में सक्रियता से सम्मान मिलेगा। दूसरों पर भरोसा न करें।

जून
पिछली योजनाएँ परवान पर होंगी। धन वृद्धि एवं कारोबार में लाभ का अवसर है लेकिन शनि के प्रभाव से परिवार में असंतोष रहेगा। कानूनी पचड़ों में न पड़ें। यात्रा का योग है। महीने का मध्य भाग शारीरिक रूप से अस्वस्थ रख सकता है।

जुलाई
महीने के प्रारंभ में शुभ समाचार मिलेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। मांगलिक कार्यों में धन खर्च होगा। प्रतिष्ठित व्यक्ति के सहयोग से उलझे काम बनते नजर आएंगे। शनि का प्रभाव से नीच प्रवृत्ति के लोग धोखा भी दे सकते हैं।

अगस्त
इस महीने आपके खर्च कुछ ज्यादा ही होंगे। मित्रवर्ग से मनमुटाव हो सकता है। सर्दी बुखार से परेशानी बढ़ेगी। किसी को सलाह देने का प्रयास न करें उसका उलटा प्रभाव पड़ सकता है। मासांत में परिस्थितियाँ अनुकूल होंगी। नए मित्र बनेंगे।

webdunia
ND
सितंबर
आप जो कार्य करना चाहते हैं वह पूरा होगा। विलंब करने से लाभ नहीं मिलेगा। विवाद करने से हानि उठाएँगे। दूसरे पर निरर्थक विश्वास न करें। धोखा मिलेगा। स्वास्थ्य में नरमी रहेगी।

अक्टूबर
पुराने मित्रों से मिलन होगा, हँसी खुशी का माहौल रहेगा। नए व्यापारिक संबंध लाभ सूचक रहेंगे। यात्रा में सावधानी बरतें, चोट लगने का खतरा बन रहा है। महीने का उत्तरार्ध नौकरी पेशा वालों के लिए अच्छा है। पद वृद्धि का योग है। व्यापारी वर्ग को लाभ मिलेगा।

नवंबर
तीर्थाटन का योग है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। रुके कार्य पूरे होंगे। गुप्त युक्ति से बड़ी सफलता हाथ लगेगी। मंगल की शुभ दृष्टि घर, मकान एवं दुकान से लाभ देगी। परिवार की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।

दिसंबर
व्यापारी वर्ग के लिए लाभदायक समय है। पारिवारिक कलह बढ़ सकता है। स्वास्थ्य में सुधार एवं संतान पक्ष से सुख मिलेगा। पहले की अपेक्षा आय में वृद्धि होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi