Ramcharitmanas

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अद्भुत होंगे 29 फरवरी को जन्मे बच्चे!

चार साल में एक बार आ रही तारीख

Advertiesment
हमें फॉलो करें 29 फरवरी को जन्मे बच्चे
ND

अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार चार साल में एक बार फरवरी में आने वाली 29 तारीख अपने आप में अनोखी है। इस तारीख में पैदा होने वाले लोग अपना जन्मदिन चार साल में एक बार मनाते हैं।

हालांकि हिन्दी पंचांग में ऐसी कोई तिथि नहीं होती जो चार साल में एक बार आए, इसलिए 29 फरवरी को पैदा होने वाले अपना जन्मदिन हर साल उस तारीख को पड़ने वाले हिन्दू माह की तिथि को मना लेते हैं।

इससे पहले 2008 में 29 फरवरी आई थी। बच्चा इस संबंध में भले ही कुछ न जानता हो, लेकिन माता-पिता इस तारीख पर विशेष खुशी मनाएंगे।

webdunia
ND


न्यायिक या सुरक्षा सेवा में कैरियर बनेगा :
इस विलक्षण तारीख के संबंध में ज्योतिषी डॉ. दत्तात्रय होस्करे का कहना है कि इस बार 29 फरवरी को हिंदी पंचांग के अनुसार फाल्गुन शुक्ल सप्तमी तिथि और कृतिका नक्षत्र पड़ रहा है। ये दोनों ही सूर्य प्रधान हैं।

इस दिन जो बच्चे जन्म लेंगे वे विलक्षण प्रतिभा वाले होंगे। इसका कारण यह है कि प्रातःकालीन गोचर में सूर्य लग्नस्थ है और शुक्र, गुरु व चन्द्रमा एक साथ पराक्रम भाव में है।

जो इस बात का संकेत देते हैं कि इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे पराक्रम की दृष्टि से अद्भुत होंगे और न्यायिक अथवा सुरक्षा सेवाओं में उच्च पदों पर आसीन होंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi