Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कष्ट मिटाएं, राशि अनुसार उपाय अपनाएं...

समस्त परेशानियों को दूर करेंगे राशि के उपाय

Advertiesment
हमें फॉलो करें 12 राशि
- आचार्य डॉ. संजय

FILE



राशि अनुसार उपाय करने से जातक को आशातीत लाभ होता है और जीवन के कष्टों का निवारण होता है। तो आइए जानें राशि अनुसार उपाय...

आगे पढ़ें 12 राशियों के लिए खास उपाय...


webdunia
FILE


मेष
मेष राशि के जातकों को चाहिए कि वे जब भी घर से निकले तो घर के दक्षिण भाग में गुड़ की एक डली छोड़कर जाएं। कार्य में प्रगति होगी तथा यात्रा में सफलता मिलेगी। जब भी किसी खास काम के लिए घर से बाहर निकलें, तब यह उपाय अवश्य करें।



webdunia
FILE


वृषभ
वृषभ राशि के जातक यदि किसी सफेद गाय को कच्चे चावल खिलाएं तो निश्चित धन लाभ होगा। शुक्रवार से रोजाना यह उपाय आरंभ कर दें। चावल की मात्रा अपनी हथेली के अनुसार रखें। यह उपाय आपके लिए धनप्रद स्थितियां निर्मित करेगा।


webdunia
FILE

मिथुन

मिथुन राशि के जातक बुधवार के दिन खड़े मूंग का दान करें। किसी सुहागन स्त्री को सुहाग के सामान का दान करें। नियमित रूप से सफेद गाय को हरी घास खिलाने से घर-परिवार के दोष दूर होंगे। खासकर वायव्य कोण (घर की पश्चिम-उत्तर दिशा) में पैसा रखने से लाभ होगा।


webdunia
FILE


कर्क

कर्क राशि के जातकों को घर के पश्चिम भाग में कबूतरों को ज्वार के दाने चुगाने चाहिए इससे नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है तथा परिवार में शांति बनी रहती है।

webdunia
FILE


सिंह

सिंह राशि के जातक तांबे के लोटे में जल भरे और अपने घर के पूर्व भाग को उसी लोटे से पानी छिड़ककर पवित्र करें। ऐसा करने से शुभ समाचार प्राप्त होते हैं। घर में बुजुर्गों को स्वास्थ्य लाभ होगा। इससे नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है।


webdunia
FILE


कन्या

कन्या राशि के जातकों को चाहिए कि वे नियमित रूप से अपने घर की उत्तर दिशा में हरी घास को गायों के खाने के लिए रखें। गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को खड़ा मूंग और गुड़ का दान करें। इससे घर में लक्ष्मी का वास होगा तथा रुका धन प्राप्त होगा।


webdunia
FILE

तुला

तुला राशि के जातक यदि शुक्रवार को प्रात: घर के पश्चिम-उत्तर दिशा में सफेद कपड़े में चावल बांधकर लटका दें तो मांगलिक कार्यों में गति आएगी तथा वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर हो जाएंगी।


webdunia
FILE


वृश्चिक

वृश्चिक के जातकों को अपने घर के दक्षिण-पूर्व कोने में जौ को लाल कपड़े में बांधकर रखना चाहिए। इससे बुरी शक्तियां घर में प्रवेश नहीं करेंगी। बच्चों पर शुभ असर होगा तथा वे स्वस्थ रहेंगे।


webdunia
FILE


धनु

धनु राशि के जातकों के लिए घर का ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) साधना के लिए श्रेष्ठ है। यहां पर भगवान विष्णु की शत् नामावली या सहस्त्र नामावली का पाठ करने से रोग और दोषों से घर को मुक्ति मिलेगी। कार्यों में प्रगति का माहौल बनेगा।

webdunia
FILE


मकर

मकर राशि के जातक यदि घर के पश्चिम में हरी या श्यामा तुलसी का पौधा लगाएं तथा नियमित रूप से इसे जल दें, तो रुके कार्यों में प्रगति होगी। मांगलिक कार्य के साथ आर्थिक लाभ के योग बनेंगे।


webdunia
FILE


कुंभ

कुंभ राशि के जातक घर की पश्चिम-उत्तर दिशा को स्वच्छ रखें। महत्वपूर्ण कागजात इस स्थान पर रखेंगे तो कार्यों में सफलता मिलेगी। यदि यहां किसी प्रकार के सामान रखने का स्थान परिवर्तन करें। धन प्राप्ति के लिए घर में मनी प्लांट लगाएं।

webdunia
FILE


मीन

मीन राशि के जातक को चाहिए कि घर की पूर्वोत्तर दिशा में मंदिर बनवाएं। ध्यान रखे कि घर का मंदिर और रसोईघर साथ-साथ न हो। मंदिर का स्थान परिवर्तन कर इष्टदेव को प्रसन्न करेगा। लक्ष्मी नारायण की आराधना से भूमि संबंधी लाभ होगा

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi