Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कैसी है आपकी जीवन रेखा

रेखाओं से जानिए आने वाला कल

Advertiesment
हमें फॉलो करें हिंदी एस्ट्रो टिप्स
WD

ज्योतिष में हस्त रेखा का महत्वपूर्ण स्थान है। हम हाथों की रेखाओं द्वारा अपने भविष्य के बारे में जान सकते हैं। जीवन में होने वाली ऊंच-नीच, बीमा‍री, आपकी उम्र आदि के बारे में आसानी से सबकुछ पता चल सकता है। आपके हाथों की रेखाएं आपके जीवन में आनेवाली मुसीबतों को पहले से आगाह करके हमें संभलने के मौका देते है।

- जीवन रेखा पर जितनी बार क्रॉस होंगे उस जातक को उसके जीवन में उतनी ही बार खतरों से गुजरना पड़ सकता है।

- जिस जातक की जीवन रेखा गुरु पर्वत से निकलती हो तो ऐसा व्यक्ति उत्तम आचरण वाला, गुणी-धर्मात्मा भी होगा।

- जीवन रेखा पर बिन्दु हो या कटी रेखा भी हो तो उस जातक की मृत्यु हार्ट अटैक से हो सकती है।

- जिस जातक की जीवन रेखा को चंद्रपर्वत से निकलने वाली रेखा काटे तो उस जातक की मृत्यु जल में डूबकर हो सकती है।

webdunia
ND
- जीवन रेखा पर अन्य शाखाओं का होना उसके जीवन में परेशानियों का संकेत देता है।

- जिस जातक की जीवन रेखा को बारीक-बारीक रेखाएँ काटती हो तो उसे पारिवारिक जीवन में कष्टों का सामना करना पड़ता है।

- जीवन रेखा से कोई शाखा बुध पर्वत तक जाए तो उस जातक को व्यापार के क्षेत्र में देश-विदेश में ख्याति दिलाती है।

- जीवन रेखा के साथ कुछ दूर तक भाग्य रेखा चले तो उसका बुढ़ापा उत्तम कटेगा।

- जीवन रेखा पर तारे का निशान शुभकारक नहीं होगा उसे तनाव, चिकचिक का सामना करना पड़ेगा।

- जीवन रेखा पर काला तिल हो तो ऐसे जातक को अकस्मात दुर्घटना का शिकार होना पड़ सकता है।

- जीवन रेखा मंगल पर्वत पर जाकर समाप्त हो जाए तो उसे किसी हथियार से खतरा हो सकता है।

- जीवन रेखा पर गोल वृत्त का निशान आत्मघात या अकस्मात मृत्यु का संकेत देती है।

- जीवन रेखा के साथ यदि भाग्य रेखा मिल जाए तो ऐसा जातक अपने जीवन में भाग्यशाली होने के साथ लंबी उम्र भी पाएगा।

- इस तरह से रेखाओं से सरल और सहज तरीके से आप अपने बारे में जान सकते हैं। परंतु आप यदि अधिक जानकारी चाहते हैं तो आपको किसी योग्य ज्योतिषी की सलाह लेना चाहिए।

- जीवन रेखा का अंतःशिरा स्पष्ट साफ-सुथरा हो तो उस जातक का बुढ़ापा उत्तम कटेगा।

- जीवन रेखा यदि बीच में से कटी हो और उसके साथ कोई अन्य रेखा चल रही हो तो ऐसे जातक के दुर्घटना के योग तो बनेंगे लेकिन दुर्घटना इतनी छोटी होगी कि जिसका असर तनिक-सा होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi