Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नाजुक लब भी बताते हैं भाग्य का रहस्य

होंठ की बनावट से जानिए अपनी किस्मत

Advertiesment
हमें फॉलो करें लिप्स
FILE

दोनों होंठ समान और सुंदर- ऐसा व्यक्ति सत्यप्रिय, सुशील एवं सज्जन वृत्ति का होता है। वह कोमल शब्दों से युक्त मीठी वाणी का प्रयोग करता है। परहितकारी तथा भाग्यशाली जीवन व्यतीत करने वाला होता है।

दोनों होंठ मोटे- ऐसा व्यक्ति मुंहफट होता है। अंतरमन में कोई रहस्य छिपाकर नहीं रखता। खानपान में विशेष रुचि रखता है। पेटू जैसा होता है।

दोनों होंठ पतले- ऐसा व्यक्ति सरल चित्त होता है। संघर्ष से उन्नति करता है। ढलती आयु में हर प्रकार का सुख भोगता है।

webdunia
FILE
ऊपर का होंठ भारी- ऐसा व्यक्ति प्रभावशाली होता है, स्वादिष्ट भोजन की लालसा रखता है तथा गंभीर प्रवृत्ति का होता है।

निचला होंठ भारी- अहंकारी वृत्ति का प्रतीक है। ऐसा व्यक्ति अपनी बात मनवाने के लिए कुछ भी कर सकता है। दूसरों का दुख सुनकर या देखकर आंतरिक प्रसन्नता अनुभव करता है। सहनशील नहीं होता।

रक्तिम होंठ- शौर्य, वीर्य और उत्साह के द्योतक हैं। ऐसे नर-नारी काम लालसा का भरपूर लाभ प्राप्त करते हैं। ऐश्वर्यशाली एवं धनवान होते हैं।

काले होंठ- कपट तथा संघर्ष का प्रतीक है। ऐसे व्यक्ति मिथ्यावादी होते हैं तथा सदा दुख भोगते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi