पुष्य नक्षत्र को खरीदी का महामुहूर्त माना जाता है। दीपावली के पूर्व 5 और 6 नवंबर को पुष्य नक्षत्र है। अकेले मालवा-निमाड़ अंचल में 120 करोड़ रुपए से अधिक का करोबार होने का अनुमान है। यह कारोबार मुख्यतः इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, सराफा और रीयल इस्टेट क्षेत्र में होगा।
पुष्य नक्षत्र सोमवार को रात 8 बजे से लगेगा जो अगले दिन मंगलवार को रात 9 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। यानि पुष्य नक्षत्र पूरे 25 घंटे 53 मिनट रहेगा।
मंगल-पुष्य में किस समय क्या खरीदें
FILE
चंचल : सुबह 9.22 से 10.46 तक - वाहन, मशीन, इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद।
लाभ - सुबह 10.46 से 12.10 तक - मकान-दुकान, प्लॉट, जमीन आदि।
अमृत : दोपहर 12.10 से 1.33 तक - सोने-चांदी के आभूषण, हीरा-पन्ना।
शुभ : दोपहर 2.57 से 4.20 तक - इस दौरान राहु काल होने से खरीदी से बचने को शास्त्र उपयुक्त बताते हैं।
लाभ : रात 7.12 से 8.49 तक - बहीखाते, सौंदर्य प्रसाधन, साज-सजावट से जुड़ी वस्तुएं।