Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राशियाँ बताती है करियर की राह

- गजेन्द्र कुमार सैनी

Advertiesment
हमें फॉलो करें यूथ
WD
वर्तमान युग स्पर्धा का युग है। ऐसे समय में माता-पिता के लिए बहुत मुश्किल हो जाता है यह तय कर पाना कि वह अपने बच्चे को ऐसा कौन सा विषय पढ़ाए जिसमें उसमें आसानी से नौकरी मिल जाए।

वैसे तो आधुनिक युग में करियर कांउसलर या फिर रिश्तेदारों या मित्रों द्वारा सुझाए गए मार्ग पर चलकर ही अधिकांश लोग अपने करियर का चुनाव करते हैं। पर यदि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में झाँका जाए तो अधिकांश लोगों के पास उनके मनमुताबिक करियर नहीं है। आज भी वह सोचते हैं कि शायद इस क्षेत्र में होते तो शायद आज इससे बेहतर जगह होते। वहीं अगर हम देखें तो अधिकांश सफल लोगों ने वही करियर चुना जो उनको पसंद था। इनमें कुछ हद तक राशियों का भी सहयोग रहा।

अपने हिसाब से अपने करियर को चुनने की राह में बहुत हद तक ज्योतिष विद्या भी सहायक होती है। यहाँ बारह लग्नों के जातक के बारे में बताया गया है कि उनकी राशि के हिसाब से वे किसी तरह के करियर में सफल हो सकते हैं। परंतु यह फल सूक्ष्म नहीं है क्योंकि प्रत्येक जातक का उसके लग्न चार्ट के दशम भाव, दशमांश कुंडली, लग्न पंचम भाव आदि का व्यक्तिगत अवलोकन करके ही सूक्ष्म रूप से मार्गदर्शन किया जा सकता है।

webdunia
ND
मेष राशिः- इस राशि का प्राकृतिक स्वभाव साहस पूर्ण, उग्र प्रकृति, क्रोधी, जिद्दी, पित्तप्रकृत्ति कारक, अभिमानी, मित्रों पर कृपा करने वाला माना जाता है। इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह होता है। इस राशि के जातक पुलिस, सेना, फायरमैन, खिलाड़ी, धावक और साहसिक कार्यों से जुड़े होते हैं। खोजी स्वभाव होने के कारण ज्योतिष, तंत्र, मंत्र व खोज कर्ता होते हैं। अतः गुप्तचर विभाग, गोताखोर, सर्जन, ठेकेदार भी होते हैं। मेष राशि के जातक यदि पानी अधिक पीएँ, क्रोध व आवेश में न आएँ तो उन्नति अच्छी होती है क्योंकि विपरीत परिस्थितियों को कैसे अपने अनूकूल किया जाए ये गुण आपमें हैं।

वृषभ राशिः- वृभ राशि शीतल स्वभाव, वात प्रकृति, स्वभाव से स्वार्थी, लोक व्यवहार में निपुण, अर्द्धजल राशि कहलाती है। इस राशि का स्वामी शुक्र होने के कारण जातक ऐश्वर्यपूर्ण जीवन जीने की इच्छा रखता है। संगीत, कला, फिल्म, नाटक, ललित कला में, राजनीति, धार्मिक क्षेत्र, सरकार में उच्च पद, प्रबंधन कार्य, नेता, इन कार्यों को करें तो आप अधिक सफल होते हैं।

मिथुन राशिः- मिथुन राशि वो जातक मीठा बोलने वाले, मजाकिया स्वभाव, दूसरों पर अपने विचार थोपने वाले होते हैं। अतः अच्छे सेल्समैन, व्यापारी, प्रबंधकीय कार्यों में निपुण एक अच्छी योजना बनाने वाले हो सकते हैं।

webdunia
ND
कर्क राशिः- जल तत्व युक्त, शीतल व सौम्य स्वभाव के लोग इस राशि के होते हैं। इस राशि के जातक संवदेनशील व भावुक होते हैं। जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। वनस्पति विज्ञान, बागवानी का शौक, प्रकृति के समीप रहना, दूसरों के मन की बात जान लेना, गप्पे मारने के शौकीन नेवी में नौकरी करना, सामुद्रिक यात्राए,, फोटोग्राफी आदि जैसे काम आप अच्छे से कर सकते हैं। कर्क राशि के जातकों को एक से अधिक आय का स्रोत बनाना, बार-बार कार्य परिवर्तन करना और नशा की लत आदि नहीं होनी चाहिए।

सिंह राशिः- गर्म स्वभाव, अग्नि तत्व, भ्रमण प्रिय व निर्जल राशि है। इस राशि में जन्में जातक साहसी, स्पष्टवादी, धैर्यवान व आत्मविश्वास से भरे होते हैं। ख्याति प्राप्त लेखक, डॉक्टर, कैमिस्ट, प्रशासन, बौद्धिक कार्य करने वाले होते हैं।

कन्या राशिः- इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। पुस्तकों का अध्ययन करना, वाणिज्य, लेखक, कवि, अध्यापक, सलाहकार, ज्योतिषी-कृषक, शोधकर्ता होते हैं। एम.बी.ए. एकाउन्टस, ट्रेडिंग के कार्य करते हैं। खेलकूद व भागदौड़ में भी रुचि रखते हैं।

तुला राशिः- इस राशि का स्वामी शुक्र होने के कारण ऐसे जातक राजनीतिज्ञ, ज्ञानी, न्यायप्रिय, कभी-कभी घृणित कार्यों में लिप्त, गुप्तचर विभाग, अच्छा धावक, चित्रकार, सुनार, महँगे कपड़ों का व्यापारी, गणितज्ञ, महँगी धातुओं का क्रय-विक्रय करने वाला व औषधि क्रय-विक्रय से जीवन यापन करने वाला होता है।

वृश्चिक राशिः- वृश्चिक राशि के जातक अत्यंत साहसी, उत्साही पराक्रमी व उधमी होते हैं। साहसी कार्यों में गहरी रुचि रखते हैं। पुलिस, रहस्यात्मक विषय, ज्योतिष, तंत्र-मंत्र, दर्शनशास्त्र, मनोचिकित्सक आदि होते हैं। राजनीति में माहिर व कूटनीतिज्ञ होते हैं।

धनु राशिः- इस राशि के जातक सिद्ध स्वभाव युक्त, पित्त-प्रकृति, अधिकार प्रिय होते हैं। ज्ञान संबंधी विषय, धार्मिक क्रिया-कलाप, सात्विक होते हैं। समाजसेवक, कथा वाचक, कर्मकांडी, सम्मान प्राप्ति की चाह रखने वाले, ड्राइवर, भू-गर्भ विज्ञानी, साहित्यकार आदि होते हैं।

मकर राशिः- शनि के संपूर्ण गुण-दोष इस राशि में सदैव विद्यमान रहते हैं। धैर्य व अनुशासन इनका गुण होता है। इस राशि के जातक राजनीति, रंगमच, नशीली वस्तुओं का क्रय-विक्रय, सरकार में उच्च पद प्राप्त करने वाले कभी-कभी श्रेष्ठ गोता-खोर भी होते हैं।

कुंभ राशिः- गुप्त विधाओं, शोधकर्ता, अच्छे सलाहकार, चित्रकार, राजनीतिज्ञ, नई दिशा देने वाले, धर्मज्ञाता, प्रोफेसर, समाजसेवक, किसी मंदिर व मठ के मठाधीश आदि होते हैं।

मीन राशिः- मीन राशि के जातकों का एक ही उद्देश्य है- जो भी जीवन जीयो सुख से जीयो। मानवीय गुणों से ओतप्रोत इस राशि के जातक बहुआयामी व्यकित्व के धनी होते हैं। वाणिज्य कर्म में निपुण, बौद्धिक कार्य करने वाले, पर्यटन से जुड़ा व्यवसाय, समाज सेवक कर्मकांडी ब्राह्मण, विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रवचनकर्ता आदि कार्यों में दक्ष होते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi