हम अपनी दौड़भाग वाली जिंदगी में इतने उलझ जाते हैं कि भगवान को याद करना भूल जाते हैं। भगवान हमें तब याद आते हैं जब किसी परेशानी में हम घिरते हैं। प्रस्तुत है खास आपके लिए राशियों के अनुसार दिव्य और प्रभावकारी मंत्र जिसे याद कर आप अपने सितारों को अनुकूल बना सकते हैं।
अपनी राशि के अनुसार नियमित रूप से इन मंत्रों का जाप करें और सुख, समृद्धि, सेहत, वैभव, पराक्रम तथा सफलता के सुनहरे परचम लहराएं।
कन्या : ऊँ नमो प्रीं पीताम्बरायै नम:। तुला : ऊँ तत्व निरंजनाय तारक रामायै नम:। वृश्चिक : ऊँ नारायणाय सुरसिंहायै नम:। धनु : ऊँ श्रीं देवकीकृष्णाय ऊर्ध्वषंतायै नम:। मकर : ऊँ श्रीं वत्सलायै नम:। कुंभ : श्रीं उपेन्द्रायै अच्युताय नम:। मीन : ऊँ क्लीं उद्धृताय उद्धारिणे नम:। कोई भी व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार उपरोक्त मंत्रों का जाप करें तो शीघ्र सफलता मिलती है। मंत्र पाठ से व्यक्ति हर प्रकार के संकट से मुक्त रहता है। आर्थिक रूप से संपन्न हो जाता है। साथ ही जो आपके मार्ग में रोड़ा अटकाते हैं, वे भी इस जाप के समक्ष नतमस्तक हो जाते हैं।