Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वास्तु बताए घर में कौन-सा पौधा लगाएं

पौधा रोपण हेतु ज्योतिषीय मुहूर्त

Advertiesment
हमें फॉलो करें पौधा रोपण
ND

पौधा रोपण हेतु ज्योतिष के अनुसार नक्षत्रों का महत्व है। उत्तरा फाल्गुनी, उत्तराषाढ़ा, उत्तरा भाद्रपद, रोहिणी, मृगशिरा, रेवती, चित्रा, अनुराधा, मूल, विशाखा, पुष्य, श्रवण, अश्विनी, हस्त इत्यादि नक्षत्रों में किए गए पौधा रोपण शुभ फलदायी होते हैं।

वास्तु के अनुसार घर के समीप शुभ वृक्ष :-
घर के समीप शुभ करने वाले वृक्ष- निम्ब, अशोक, पुन्नाग, शिरीष, बिल्वपत्र, आंकड़ा तथा तुलसी का पौधा आरोग्यवर्धक होता है।

वास्तु के अनुसार घर के समीप अशुभ वृक्ष :-
पाकर, गूलर, नीम, बहेड़ा, पीपल, कपित्थ, बेर, निर्गुण्डी, इमली, कदम्ब, बेल, खजूर ये सभी घर के समीप अशुभ हैं।

घर में बेर, केला, अनार, पीपल और नींबू लगाने से घर की वृद्धि नहीं होती।

webdunia
ND
घर के पास कांटे वाले, दूध वाले और फल वाले वृक्ष हानिप्रद होते हैं।

घर की आग्नेय दिशा में पीपल, हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपण का अधिक महत्व है।

शास्त्रों में कहा गया है कि एक पेड़ दस पुत्रों के समान होता है।

पेड़ लगाने के सुख बहुत होते हैं और पुण्य उससे भी अधिक।

वृक्षों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने हेतु परिवार के प्रति व्यक्ति को हर अमावस्या पर एक-एक पौधा रोपण अवश्य ही करना चाहिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi