Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सूर्य ने बदला गोचर : होगा राशियों पर असर

सूर्य का मिथुन में प्रवेश और बारह राशियाँ

Advertiesment
हमें फॉलो करें सूर्य ने बदला गोचर : होगा राशियों पर असर
- भारती पंडित
WD

सूर्य 15 जून को वृषभ राशि से मिथुन में प्रवेश कर गए हैं। वैसे यह एक साधारण गोचर की घटना मानी जाती मगर फिलहाल अन्य ग्रहों की जो स्थिति है, इसके अनुसार सूर्य मिथुन में आते ही केतु के साथ युति में आ गए है और राहू की पूर्ण दृष्टि में भी। वहीं शनि कन्या में है जो दशम दृष्टि से सूर्य को देखेंगे। बुध भी अस्त हो चले हैं। इसी वजह से यह गोचर कुछ हद तक मुश्किलों भरा माना जा रहा है।

मेष राशि : यह गोचर ठीक है। यात्रा में तकलीफ हो सकती है। बाकी सामान्य रहेगा।

वृषभ : पुराने रोग उभरने और धन हानि के संकेत है। परिवार में विवाद से बचना चाहिए।

मिथुन : थोड़ी परेशानी का समय है। वाणी के कारण नुकसान। आत्मविश्वास में कमी। क्रोध के कारण नुकसान होगा। स्वास्थ्य कष्ट भी रहेगा।

कर्क : शान्ति बनाए रखने का समय है। शत्रु सक्रिय होंगे, प्रलोभन से बचना चाहिए। अन्यथा हानि होगी।

सिंह : चिंता बढाने वाला और मान प्रतिष्ठा की हानि वाला समय है। सावधान रहें। नौकरी में भी सावधानी रखें।

webdunia
ND
कन्या : पेट के विकार उभर सकते हैं। बाकी समय ठीक है। धन लाभ हो सकता है।

तुला : बनते काम बिगड़ने का कुयोग है। सावधानी रखें। नौकरी में अधिकारियों के कोप का भाजन बनना होगा।

वृश्चिक : दुर्घटना और रोग के संकेत हैं। नौकरी में बाधा या परिवर्तन के आसार है। इष्ट का ध्यान करें।

धनु : पेट की तकलीफ उभरने के और व्यर्थ चिंता के कारण तनाव होने के योग है। अधिकारियों से उलझने से बचें।

मकर : ठीक समय है, नए परिवर्तन लाभप्रद होंगे। शत्रु पराजित होंगे मगर पर निंदा से बचें।

कुंभ : वाद-विवाद और हानि के संकेत है। प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है। शान्ति से काम लें।

मीन : सुख में कमी, तनाव और परिवार में विवाद के संकेत हैं। नए काम टाल दें।

विशेष : यह गोचर एक माह तक प्रभावी रहेगा। तब तक नए काम टालना, राहू-केतु के मन्त्रों का जाप करना और अपने इष्ट का जप-ध्यान करना उचित होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi