मेष- आप अपनी समस्याओं को इस समय में सुलझा सकेंगे, ऐसे आसार हैं। यहां पर आपको सतत कार्यशील रहना होगा, तभी आप इस समय का फायदा उठा सकेंगे।
विशेष- अनार का सेवन करें।
FILE
वृषभ- पारिवारिक जीवन में कोई मांगलिक प्रसंग होने की संभावना है। व्यापार में लाभ-वृद्धि के भी अवसर हैं। महत्वपूर्ण व्यक्तियों से संपर्क आपको लाभ दिला सकते हैं।
विशेष- सेबफल का सेवन करें।
FILE
मिथुन- जमीन-जायदाद, खेती के क्रय-विक्रय से लाभ होने की संभावना है। भाई-बंधु तथा मित्र वर्ग से अनचाही मदद मिलने से आपके कार्य पूर्ण हो सकेंगे। चिंता हो सकती है।
विशेष- तरबूज का सेवन करें।
FILE
कर्क- आप लेनदेन के कार्य में किसी पर ज्यादा विश्वास न करें। जीवनसाथी की ओर से आपको सहयोग मिल सकता है। संतान के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। शत्रु परास्त होंगे।
विशेष- टमाटर का सेवन करें।
FILE
सिंह- नई कार्ययोजनाओं का प्रारंभ हो सकेगा। आर्थिक सहायता मिलने की संभावना है। नौकरी वर्ग के लिए अपने सीनियरों से वाद-प्रतिवाद हो सकता है।
विशेष- गाजर का सेवन करें।
FILE
कन्या- व्यापार-व्यवसाय में आ रही कठिनाई को हल कर सकेंगे। संपत्ति या पारिवारिक विवाद का निपटारा हो सकता है। आवास परिवर्तन की इच्छा पूरी हो सकेगी।
विशेष- खरबूजे का सेवन करें।
FILE
तुला- अपनी महत्वाकांक्षाओं के पूर्ण न होने पर आप मानसिक तनाव का अनुभव करेंगे। अपने कर्म पर निश्चय करके चलेंगे तो आप सफल हो सकेंगे। किसी तरह का निवेश न करें।
विशेष- सेबफल का सेवन करें।
FILE
वृश्चिक- पुरानी उधारी आती नजर आएगी। नौकरी वर्ग के लिए यह समय कामकाज में बढ़ोतरी करने वाला होगा। आप मानसिक व शारीरिक थकान का अनुभव करेंगे।
विशेष- अनार का सेवन करें।
FILE
मीन- इस समय में आपको आंतरिक-पारिवारिक तकलीफों का सामना करना पड़ेगा। पारिवारिक शांति में कमी आ सकती है इसलिए आपको धीरज से काम लेना पड़ेगा।
विशेष- शलजम का सेवन करें।
FILE
धनु- व्यापार-व्यवसाय में थोड़ी-बहुत तकलीफ आने के आसार हैं। सफलता विलंब से मिलने की संभावना है। शत्रु पक्ष से सावधान रहें। गृह क्लेश हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
विशेष- टमाटर का सेवन करें।
FILE
मकर- अचानक विदेश यात्रा या लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में भी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आय के अन्य स्रोत प्रारंभ हो सकेंगे। अवसरों का फायदा उठाएं।
विशेष- गाजर का सेवन करें।
FILE
कुंभ- धर्म कार्य में रुचि रखें तो आपका मन नहीं भटकेगा। अपने मान-प्रतिष्ठा के प्रति सजग रहें। आपका कोई शत्रु आपकी मान-प्रतिष्ठा के साथ खिलवाड़ न करे।