Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

1 जुलाई 2012 : क्या कहती है आपकी राशि

Advertiesment
हमें फॉलो करें राशिफल
मेष-
FILE
सुबह : आर्थिक एवं व्यापारिक लाभ मिलेगा। मन में शांति और संतोष रहेगा। मन पवित्र रहेगा। ऐश्वर्य की प्राप्‍ति होगी। न्यायालयीन प्रकरणों में सफलता के संकेत हैं। सामाजिक सम्मान, प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए कामों में वां‍छित प्रगति के योग बनेंगे। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। दोपहर : वाहन सावधानी से चलाएं। प्रेम-रोमांस में निकटता रहेगी। साझा भाव से काम तय होगा। मनोरंजन भी होगा। लाभ निश्चित है। शाम : कारोबारी कठिनाइयां कम होंगी। समय अनुकूल है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी।

वृषभ-
सुबह : शुभ समाचार मिलेगा। मेल-जोल बढ़ेगा। अतिथि सेवा का मौका मिलेगा। रचनात्मक कामों से धनलाभ होगा। कार्य व्यवसाय की बाधाएं आपके प्रयासों से हल होंगी। दोपहर : जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। निजी विवाद सुलह होगा। लाभप्रद जिम्मेदारी मिलेगी। झुककर काम लेना आपके लिए फायदे का एवं सहज रहेगा। खर्च उतना ही करें जितना आपका बजट होगा। संदेश प्राप्त होने का योग है। शाम : अनुकूलता का वातावरण रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्‍थ्य ठीक रखें।

मिथुन-
सुबह : आजीविका का साधन बनेगा। संपत्ति के विवाद में न पड़ना ही श्रेयस्कर है। विद्यार्थी वर्ग समय का दुरुपयोग न करें। व्यापार में आने वाली बाधाओं से मनोबल कमजोर पडेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे। दोपहर : मित्र मिलने से प्रसन्नता रहेगी। लाभ के अवसर आएंगे। प्रभुकृपा से मंगल होगा। शाम : निजी हित साध लेंगे। परिवार चिंता निवारण होगा। सेवा लाभ मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी आदि के मामलों में सफलता मिलेगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। नियमित दिनचर्या रहेगी।

कर्क -
सुबह : अविवाहितों के लिए वैवाहिक प्रस्ताव आएंगे। व्यापार में आपके ‍द्वारा लिए गए निर्णयों से भागीदार संतुष्ट रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से ‍कुछ सुधरेगी। दोपहर : स्वास्‍थ्य नरम रहेगा। आर्थिक मंदी परेशानी बढ़ाएगी। अपनों से विरोध बढ़ेगा। मनोकामना पूर्ण होगी। व्यवसाय में उत्साहजनक परिणाम सामने आएंगे। शाम : धर्माचरण से चित्त शांत रहेगा। मांगलिक कार्यों में सफलता की संभावना है। व्यावसायिक योजनाओं को बल मिलेगा। जोखिम के कार्यों को टालने का प्रयास करें। निजी पुरुषार्थ एवं मनोरंजन के साधनों में वृद्धि होगी।

सिंह -
सुबह : शुभ समाचार संचार होगा। मनोरंजन संसाधन बढ़ेंगे। रोजमर्रा का काम तय होगा।जीवनसाथी के सम्मान से सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार-रोजगार से संतुष्ट रहेंगे। संपत्ति के कामों में लाभ होगा। दूसरों की नकल न करें। दोपहर : लंबी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। आत्मीयजनों से भेंट होगी। सफलता मिलेगी। आमोद-प्रमोद के साधन बनेंगे। समय सानंद व्यतीत होगा। शुभ समाचार मिलेगा। शाम : अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। संबंधों में मधुरता रहेगी। नौकरी में जिम्मेदारी बनेगी। पराक्रम आदि में वृ‍द्धि होगी।

कन्या-
सुबह : परिश्रम, प्रयास का लाभ मिलेगा। आर्थिक मजबूती रहेगी। रुका काम बनने के आसार रहेंगे। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी एवं मान-सम्मान बढ़ेगा। विवाद में विजय होगी। दोपहर : उपलब्धियों से प्रसन्नता प्राप्त होगी। अनुकूल समाचार मिलेगा। सहयोग प्राप्त होगा। संबंधों में निकटता आएगी। जिम्मेदारियों का काम पूर्ण होगा। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। धन-संपत्ति के कार्यों में गति आएगी। शाम : वरिष्ठ व्यक्तियों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में उन्नति की संभावना है। माता के स्वास्थ्य में सुधार हो सकेगा। अधूरे काम समय पर होंगे। व्यय में कमी करें।

तुला-
सुबह : स्वास्‍थ्य की चिंता करें। ‍कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। यात्रा का योग है। बुद्धि और धन का उपयोग करके लाभ कमाएंगे। घरेलू समस्या आपके प्रयासों से हल होगी। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। व्यापार में तरक्की हो सकेगी। दोपहर : ग्रहानुकूलता का लाभ मिलेगा। साझा भाव बना रहेगा। अपना हित आसानी से सधेगा लेकिन छोटी-मोटी बातों में आप उग्र रूप धारण कर सकते हैं। किसी नजदीकी कार्यों में रूपरेखा बनेगी। पदोन्नति मिलने का योग है। शाम : भ्रमण, मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। देवदर्शन का कार्यक्रम बनेगा। उत्सव होगा।

वृश्चिक-
सुबह : कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। व्यापार में विस्तार होगा। व्यस्त अधिक रहेंगे। अनायास आने वाली बाधाओं से परेशानी होगी। धन की तंगी के चलते जरूरी काम नहीं हो पाएंगे। घर में तनाव का माहौल रहेगा। दोपहर : व्ययभार बढ़ने के आसार रहेंगे। पुराना रोग उभरेगा। हानि का डर रहेगा। शाम : संतान के संबंध में शुभ समाचार मिलेगा। अनावश्यक विवादों को टालें। निजी पुरुषार्थ बना रहेगा। संयमित दिनचर्या रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। धनलाभ होगा।

धनु-
सुबह : बड़े एवं प्रतिष्ठित लोगों से संबंधों का लाभ मिलेगा। आवास की समस्या हल होगी। व्यापार अच्‍छा चलेगा। जोखिम के कामों से दूर रहें। आसानी से काम तय होगा। रुका पैसा वसूलने में आसानी रहेगी। स्वास्‍थ्य ताजगी रहेगी। दोपहर : अप्रत्याशित लाभ होगा। उधार मिलने की संभावना होगी। कार्य में सफलता मिलेगी। लोकप्रियता में वृद्धि होगी। पारिवारिक स्थिति में सुधार होगा। आपके किसी मांगलिक कार्य पर विचार होगा। स्वास्‍थ्य संबंधी पहल होगी। शाम : भावनात्मक कार्यों से सुख-संतोष की प्राप्ति होगी। व्यापार में लाभ का अवसर आएगा।

मकर-
सुबह : कार्यकुशलता, परिश्रम से कार्यक्षेत्र की परेशानियां निपटा सकेंगे। आर्थिक निवेश लाभदायी रहेगा। फैसले सही होंगे। परिवार के लिए समय देना होगा। योजनाबद्ध रूप से काम तय होगा। बिना मांगे सहयोग मिलेगा। आगे रास्ता तय होगा। दोपहर : सुख-समृद्धि के साथ-साथ खर्च में भी वृद्धि होगी। संतान के भविष्य की चिंता होगी। धनलाभ भी होगा। शाम : विशेष व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। दूर गए मित्र या रिश्तेदार से भेंटवार्ता होगी। पारिवारिक सुख एवं अहसास बना रहेगा। पवित्रता से रहें। दैवीय कृपा का अनुभव करें। संपन्नता प्राप्त होने के संकेत हैं।

कुंभ-
सुबह : सूर्यदेव की आराधना करें। शुभ मांगलिक प्रसंग बनेगा। धार्मिक प्रवृत्ति बनी रहेगी। दान-पुण्य में समय कटेगा। कोई महत्वपूर्ण काम समय पर कर पाएंगे जिससे लाभ होगा। वैवाहिक चर्चा सफल रहेगी। संतान से प्रसन्नता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। दोपहर : व्यवसाय में अचानक उतार-चढ़ाव आएंगे। संघर्ष के बावजूद स्थि‍ति सुधारने में सफल होंगे। शाम : मांगलिक कार्य बनने का योग है। किसी पुराने मित्र या ‍रिश्तेदार से भेंटवार्ता होगी। पारिवारिक सहयोग एवं सुख बना रहेगा। धनलाभ होगा। कीर्ति एवं लाभ प्राप्ति के संकेत हैं। मित्रों से भेंट होगी।

मीन-
सुबह : स्वार्थी मनोवृत्ति के चलते किसी की मदद नहीं कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की तुलना में फल कम मिलेगा। जीवनसाथी से संबंध घनिष्ठ होंगे। दोपहर : समय चिंताकारक रहेगा। पुरानी गलती उभर सकती है। मनोरंजन संसाधन बढ़ेंगे। विवाद का निर्णय पक्ष में होगा। रुके बिगड़े कार्य बन जाएंगे। बुद्धि-चातुर्य से बात बन जाएगी। शाम : किसी मूल्यवान वस्तु के चोरी होने की आशंका है। धार्मिक यात्रा में सुख मिलेगा। व्ययभार की वृद्धि होगी। यश, सम्मान प्राप्ति का योग है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi