Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

10 अक्टूबर 2013 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल

Advertiesment
हमें फॉलो करें दैनिक राशिफल

- डॉ. रामकृष्ण डी. तिवारी

WD
FILE

मेष- आपको बड़े-बुजुर्गों का शुभाशीर्वाद प्राप्त होगा। मित्र, रिश्तेदारों तथा पड़ोसियों से होने वाली भेंट-मुलाकातों से आप ताजगी और नई ऊर्जा महसूस करेंगे। मानसिक तनाव कम होगा।

विशेष- चने की दाल का सेवन करें।


वृषभ- आपको पूर्व में किए गए निवेश का प्रतिफल आपके पक्ष में आएगा। व्यापार व अपने कामकाज को गंभीरता से लेंगे। उसके अच्‍छे परिणाम निकलेंगे। आपकी प्रतिभा की कद्र होगी।

विशेष- बेसन का सेवन करें।


मिथुन- आपको कामकाज में जबर्दस्त नुकसान हो सकता है। किसी अफसर की डांट या फटकार का सामना करना पड़ सकता है। मित्र व सहयोगी दगा देंगे। लाभ के साथ-साथ हानि भी होगी।

विशेष- संतरे का सेवन करें।


कर्क- आपको चारों तरफ से लाभ प्राप्त होगा। इससे आपका आत्मविश्वास और मनोबल काफी हद तक बढ़ जाएगा। आपको हरेक काम में सफलता मिलेगी। लक्ष्य के प्रति आपके मन में समर्पण रहेगा।

विशेष- आम का सेवन करें।


सिंह- चिंता एवं मानसिक तनाव चरम पर रहेंगे। कामकाज को लेकर आपको काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपके अपने ही आपके साथ विश्वासघात करेंगे व पीठ में छुरा घोपेंगे।

विशेष- पपीते का सेवन करें।


कन्या- आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। व्यस्तताओं के मध्य आप परिवार वालों के लिए समय निकाल लेंगे और आप घूमने-फिरने का कार्यक्रम बना सकते हैं। धन प्राप्ति के योग बनेंगे।

विशेष- सेंव का सेवन करें।


तुला- व्यर्थ की भागदौड़ में समय व धन की बर्बादी होगी। हालांकि ‍किसी पारिवारिक झगड़े के कारण आपको मुकदमे आदि का सामना करना पड़ सकता है। भाइयों से मामूली अनबन हो सकती है।

विशेष- सेंव का सेवन करें।


वृश्चिक- आपको शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पति-पत्नी में आपसी तालमेल रहेगा। सरकारी काम व रुके हुए काम की तीव्र गति से निर्बाध रूप से आगे बढ़ेंगे। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा।

विशेष- पपीते का सेवन करें।


धनु- घर में कोई मांगलिक प्रसंग या शुभ अवसर आ सकता है। आय बढ़ाने व अपनी इच्‍छा के चलते आप अधिक काम करेंगे या कमाई के अन्य साधन तलाशेंगे। कठोर परिश्रम करेंगे।

विशेष- आम का सेवन करें।


मकर- भागीदार व पार्टनर से कुछ मतभेद व अनबन हो सकती है। आलस्य व थकान का वातावरण रहेगा। रोजमर्रा के दैनिक कार्य संपन्न हो ही जाएंगे। आलस्य अधिक बढ़ेगा।

विशेष- संतरे का सेवन करें।


कुंभ- आपको कहीं से कोई अप्रिय या अशुभ समाचार प्राप्त होंगे। कोई दुर्घटना होने की संभावना है, सावधान रहें। मित्रों व सहयोगियों से आपको धोखा ही मिलेगा।

विशेष- बेसन का सेवन करें।




मीन- पारिवारिक सुख-शांति में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में बदलाव या नया व्यवसाय करने का विचार आपके मन में आ सकता है। नए कार्यक्षेत्र में प्रवेश की भी संभावना है।

विशेष- चने की दाल का सेवन करें








Share this Story:

Follow Webdunia Hindi