Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

10 जून 2012: क्या कहती है आपकी राशि

कैसा होगा आज का दिन आपके लिए

Advertiesment
हमें फॉलो करें दैनिक राशि
FILE
मेष- आज आपको कार्यों में आशा से अधिक सफलता मिलेगी। नए संबंध भविष्य में लाभ देंगे। प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना हिम्मत से कर सकेंगे। आपके द्वारा किए गए कार्यों में पिता का सहयोग मिलेगा। महत्व के कामों को समय पर पूरा करेंगे। व्यय में कमी करें। दैनिक कार्यगति अनुकूल रहेगी। यात्रा में सावधानी व सतर्कता वांछनीय। विद्यार्थी वर्ग को अध्ययन की ओर से चिंता में कमी आएगी। अपने निर्णय में बदलाव करने से बचें।

वृषभ- आजा आप धार्मिक आयोजन में भाग लेंगे। पारिवारिक रिश्तों में ज्यादा विश्‍वास न रखें। व्यापारिक कार्य में सफलता मिलेगी। किसी अजनबी व्यक्ति के सहयोग से मनोबल बढ़ेगा। दोपहर बाद कार्य में विलंब और विघ्न आएंगे। परिश्रम के बावजूद मनचाही सफलता हाथ नहीं लगेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा। आज का दिन आपके लिए आलस्य भरा रहेगा। उदर आत्मीयजनों की सांत्वना प्राप्त होगी। साहसिक कार्य करने में रुचि बढ़ेगी। आकर्षण तथा सुख प्राप्ति में चित्त रहेगा। गृहस्थी में सामंजस्य बिठाएं।

मिथुन- प्रात:काल मिले शुभ समाचार से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में नवीन अनुबंध होंगे। दोपहर बाद मनोरंजन, उत्सव, आमोद-प्रमोद के कार्यों में व्यस्तता रहेगी। सुखद, लाभप्रद परिणाम आएंगे। भाइयों से विवाद का उचित हल निकलेगा। व्यापार-वाहन सुख प्राप्‍त होगा। पारिवारिक सुख एवं सहयोग मिलेगा। भाग्य अनुकूल हैं, प्रियजन से मुक्तिदायक परामर्श एवं सहयोग प्राप्त होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। व्यसनों से दूरी बनाए रखने में ही भलाई है। आय-व्यय में संतुलन बना रहेगा।

webdunia
FILE
कर्क- आज आपको आकस्किम धनलाभ होगा। इच्‍छानुसार कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यगति अनुकूल रहेगी। नए-नए संबंधों में सहज रहें। कार्यक्षेत्र में आने वाली अड़चनों से परेशान रहेंगे। बिना जानकारी के जोखिम लेने से बचें। मतभेदों को सुलझाने का प्रयास करना होगा। शत्रु बाधाएं दूर होंगी। निजी पुरुषार्थ बना रहेगा। मन:स्थिति संतुलित रहेगी। परिवार को साथ लेकर चलें। जरूरत से अधिक बोझ न लें। किसी भी तरह की ‍दिल्लगी करने से बचें। धर्म के बने रिश्तों में स्पष्टता रखें।

सिंह- आज आपके घर में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। संयम से कार्य को गति मिलेगी। कार्यस्‍थल पर अधिकारियों से वाद-विवाद होगा। वैचारिक सोच में परिवर्तन से समस्याएं कम हो सकेंगी। कार्यक्षेत्र में लाभप्रद परिणाम आएंगे। रिश्तेदारों से संबंधों की मर्यादा बनाए रखें। निवेश करते समय सतर्कता बरतें। आय से अधिक खर्च परेशानी बढ़ाएगा संतान संबंधी कार्यों में विलंब होगा। क्रोध से काम बिगड़ सकता है। परिचितों के मध्य कठोर वार्तालाप से बचें। रचनात्मक कार्यों का सहारा भी काम नहीं आएगा।

कन्या- आज व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ हो सकेगा। आर्थिक स्थि‍ति अच्‍छी रहेगी। सामाजिक सेवा से यश एवं कार्यों में उत्साह रहेगा। अनसोचे कार्यों में निश्चित सफलता मिलेगी। क्रोध, आवेश पर नियंत्रण बनाए रखना होगा। रोजगार में वृद्धि की संभावना। ननिहाल पक्ष से सुखद समाचार मिलेंगे। नौकरी करते हुए एकदम खुलने से बचें। निजी कार्यों से समय निकालना मुश्किल होगा। पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी। संतान सुख का योग बन रहा है। सत्य बोलने से सम्मान तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ में रुकावट आ सकती है।

तुला- आज किसी नए कार्यों को करने की योजना बनाएंगे। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। परिजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। मानसिक स्थिति प्रबल बनी रहेगी। सामाजिक सेवा कार्य में यश एवं कीर्ति मिलेगी। नौकरी में उत्साह, आत्मविश्वास से आगे बढ़ें। मनोकांक्षा पूर्ण होगी। सायंकाल में कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी। महिला जाति की सलाह उपयोगी साबित रहेगी। मोक्षकारक सात्विक विचारों से लाभ होगा। नौकरी में अतिशीघ्रता दिखाने से बचें। सामाजिक क्षेत्र में नए लोगों से मिलना होगा।

वृश्चिक- आज का दिन परिवार में हर्ष एवं सुखद वातावरण का रहेगा। इस माह में साधारण प्रगति व उत्साह बना रहेगा। वरिष्ठ लोगों के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। साहसिक पराक्रम बढ़ेगा। मित्रों से ज्यादा मेल-मिलाप परेशानी बढ़ा सकता है। दोपहर बाद यात्रा टालने का प्रयास करें। विद्य‍ार्थियों वर्ग के लिए समय अनुकूल है, सफलता जरूर मिलेगी। शुभ कार्य में विलंब हो सकता है। जरूरत से ज्‍यादा उतावलापन परेशानी का कारण बनेगा। लाभ लेने में कामयाब रहेंगे। कार्यस्‍थल पर मुस्कराने मात्र से आप सबको अनुकूल बना लेंगे।

धनु- आज आपको भाग्य से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। मानसिक स्थि‍ति से संतोष प्राप्‍त रहेगा। कार्यों में अनुकूलता के योग बने रहेंगे। भ्रमण, मनोरंजन, आमोद-प्रमोद के साधनों में यश एवं कीर्ति मिलेगी। किसी प्रियजन से भेंटवार्ता हो सकेगी। सायंकाल धार्मिक यात्रा के योग हैं। अच्छे विचारों को सुनने के बजाए अपनाएं। आध्यात्मिक सत्संग अपनाना जरूरी होगा। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा।

मकर- आज के दिन रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। आर्थिक परिश्रम और भागदौड़ करना पड़ेगी। सफलता में विलंब हो सकता है। दोपहर बाद धार्मिक यात्रा पर जा सकेंगे। कार्यों को स्वयं निपटाने की कोशिश करें। अनुभव अनुकूल मिलेंगे। बेहतर प्रभावी वातावरण रहेगा। मुख्य व्यवसाय में सामंजस्य का अभाव रहेगा। शारीरिक, मानसिक स्वस्‍थता रहेगी। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। पुराने मित्रों से सहयोग प्राप्‍त होगा। परिवार में धार्मिक आयोजन होंगे। गुरुजनों के सान्निध्य में रहें, सफलता निश्चित मिलेगी। भाग्य अनुकूल बना रहेगा। उच्च शिक्षित युवाओं को सजग रहना होगा।

webdunia
FILE
कुंभ- प्रात:काल से ही मानसिक उत्साह, आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कार्यों में सहजता आएगी। विद्यार्थी वर्ग को परीक्षा में सफलता के सुख-साधन बढ़ेंगे। सामाजिक कार्यों में रु‍चि रहेगी। निजी संबंधों में एकरूपता बनाए रखने में ही भलाई है। लाभदायक अवसर प्राप्‍त होंगे। वातावरण सुखद रहेगा। प्रामाणिकता के कारण पूछ-परख बनी रहेगी। उन्नति से मन खुश रहेगा। पराक्रम, पुरुषार्थ में सफलता मिलेगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें। सायंकाल मनोरंजन में समय व्यतीत होगा।

मीन- आज का दिन सुख-सहयोग, शांति का रहेगा। नौकरी में चल रहा तनाव दूर होगा। मा‍ता-पिता एवं गुरु का सम्मान करें, सफलता मिलेगी। मांगलिक कार्य में विलंब हो सकता है। पुराने मित्रों से अनायास ही झगड़े होंगे। राजकीय सहयोग विकासपूर्ण कार्यों का योग है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में जोश दिखाना होगा। आर्थिक स्थिति चिंताजनक रह सकती है। मानसिक तनाव की आशंका। निजी तौर पर संघर्ष रहेगा। बड़े-बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। जनपक्ष की भावनाओं का ख्याल रखें। किसी बड़ी समस्या से उबर सकेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi