Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

10 जुलाई 2012 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा होगा आज का दिन आपके लिए

Advertiesment
हमें फॉलो करें दैनिक एस्ट्रोलॉजी 2012
FILE

मेष- आज आपके आसपास के लोग आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकते हैं। आपको महसूस होगा कि यह सब जानबूझकर किया जा रहा है। इसलिए आप कार्यस्‍थल पर शांति और धैयपूर्वक कार्य करें। समय व्‍ययभार वाला बना रहेगा। मांगने पर भी मदद का अभाव रहेगा। पुराना रोग उभरेगा। धैर्य से कार्य करें। विरोधी परेशान करेंगे। पारिवारिक वातावरण सहज रखें। व्यापारिक गोपनीयता का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का हल निकलेगा। दोपहर बाद ईश्वर में आस्‍था बढ़ेगी। प्रगति के अवसर हैं। उदर विकार व धन हानि हो सकती है। दुस्साहस नुकसानदायी हो सकता है।

वृषभ- आज का दिन आप शांत वातावरण में बिताना चाहेंगे। व्यापारिक सौदे आपके पक्ष में होंगे। महत्व के निर्णय, रुके कामों में गति आएगी। स्थायी संपत्ति के क्रय-विक्रय से लाभ होगा। आपके मन में कई विचार आएंगे। आपका रुझान ध्‍यान और योगा की तरफ विशेष रहेगा। भविष्‍य में इस ओर करियर बनाने की सोचेंगे। सुविधा में कमी आएगी। बाहरी मदद से काम तय होगा। स्‍वास्‍थ्‍य में ताजगी आएगी। उन्‍नति का काल चल रहा है। पारिवारिक सुख मिलेगा। अपने प्रयास स्‍वयं के लिए परेशानी बढ़ेगी। अप्रिय चर्चा हो सकती है। व्यय में कमी करें। मानसिक संतुलन बनाए रखें। क्रोध न करें।

मिथुन- सुबह के समय घर में शांतिप्रद माहौल रहेगा। समय खास पक्ष का बन जाएगा। आर्थिक बिखराव समेट लेंगे। कारोबारी यात्रा प्रसंग बनेगा। सामाजिक कार्य में सहयोगी बने। प्रतिष्‍ठा प्राप्‍त होगी। प्रसन्‍नता का वातावरण रहेगा। शत्रु पक्ष निर्बल होगा, कार्य सरलता से बन जाएंगे। कामकाज में अनिश्चितता का वातावरण रहेगा। सायंकाल में आर्थिक स्थिति चिंताजनक रहेगी। विद्यार्थी अध्‍ययन में मन लगाएं। आपका मन बहुत क्रोधित हो सकता है। लेकिन शांतिपूर्वक समय बिताएं। आने वाला वक्‍त बहुत अच्‍छा है। आपसी विवाद, मतभेद से दूर रहकर प्रियजन से विवाद की स्थिति को टालने का प्रयास करें।

कर्क- आज आय के स्तोत्र बनेंगे। नए कार्यक्षे‍त्र में किए प्रयास सफल होंगे। राज्यपक्ष के कामों में आशातीत सफलता मिलेगी। व्यक्तिगत समस्या आ सकत‍ी है। जरूरी निर्णय ले पाएंगे। आप किसी योजना पर कोई महत्‍वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए आसान नहीं होगा। इसलिए आप जो भी करें, उस पर अच्‍छे से शांतिपूर्वक विचार करें। व्‍यय भार बढ़ने से अर्थ कमजोर रहेगा। मांगकर काम निकालना होगा। जल्‍दबाजी से बचें। मित्रों के सहयोग से रूके कार्य शीघ्र पूरे होंगे। लाभ होगा। यात्रा से लाभ एवं प्रयास सार्थक होंगे। प्रियजन से भेंट होगी। स्‍वास्‍थ्‍य नरम रहेगा।

सिंह- आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा है। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। आपकी कार्यप्रणाली की विरोधी भी प्रशंसा करेंगे। पारिवारिक परेशानी का उचित हल निकलेगा। खानपान में अनियमितता न बरतें। नई नौकरी का प्रस्‍ताव मिल सकता है। अगर आप किसी बीमारी से पीड़‍ित हैं तो डॉक्‍टर को जरूर दिखाएं। लापरवाही न बरतें। योजनाबद्ध रूप से काम तय होगा। बाहरी मदद मिल जाएगी। पदोन्‍नति संभव है। कीर्ति प्राप्‍त होगी। वाणी में संतुलन स्‍थापित करें। नए समाचार एवं नई योजनाओं का सूत्रपात होगा। किसी निर्माण कार्य में व्‍यस्‍त होना पड़ेगा। गुरुजनों का सम्‍मान करें।

कन्या- व्यापार के काम से की गई यात्रा सफल होगी। समय पर मिलने वाले अवसरों का लाभ ले पाएंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आप दृढ़निश्‍चय के साथ कार्य को पूर्णता की ओर ले जाएंगे। आज आपके रास्‍ते में कोई बाधा नहीं आ सकती, क्‍योंकि आपका मनोबल बढ़ा हुआ है। बाहरी बाधा दूर होगी। रास्‍ता बनाने में मदद मिल जाएगी। रोजमर्रा का काम तय होगा। हनुमान चालीसा के नित्‍य पाठ से कष्‍ट दूर होंगे। लाभ मिलेगा, हर्ष बढ़ेगा। परीक्षा या साक्षात्‍कार में सफलता मिलेगी। व्‍यापारिक स्थिति सुधरेगी। आवास की समस्या रह सकती है।

webdunia
FILE
तुला- व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्यकुशलता, परिश्रम का फल मिलेगा। विद्यार्थियों को समय का ध्‍यान रखना होगा। क्रोध-आवेश पर नियंत्रण रखें। आपकी रिश्‍तों में मधुरता बढ़ेगी। बहुत दिनों से आप किसी अच्‍छी नौकरी की तलाश में थे। आज आपको इंटरव्‍यू के लिए बुलावा आ सकता है। अगर आप अकेले हैं तो आज एक नए रिश्‍ते की शुरुआत हो सकती है। विरोधी प्रशंसा करेगा। बाहरी तौर पर समन्‍वय बना रहेगा। टलते काम में प्रगति होगी। सकारात्‍मक चिंतन से मन अच्‍छा रहेगा। यात्रा कार्यक्रम बनेगा। मंदिर में दर्शन करें। स्‍वजनों को कष्‍ट सें चिंता बढे़गी। भविष्‍य की चिंता रहेगी। तनाव व भागदौड़ से परिपूर्ण दिनचर्या रहेगी।

वृश्चिक- आज आप परिवार के साथ सामंजस्‍य स्‍थापित करने में कामयाब रहेंगे। रुका धन मिलेगा। औद्योगिक, व्यावसायिक कामकाज का विस्तार हो सकेगा। समाज का कामों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। वाहन, मशीनरी के काम सावधानी से करें। काफी समय से चल रहे जमीन-जायदाद के विवाद का निराकरण आपके पक्ष में होने से प्रफुल्लित रहेंगे। यात्रा प्रवास टालिए। सामाजिक कार्यों से प्रतिष्‍ठा प्राप्‍त होगी। पत्र प्राप्‍त होगा। कीर्ति बढ़ेगी। लाभ होगा। दैनिक कार्य गति अनुकूल रहेगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी शांतिपूर्वक नित्‍य काम कीजिए। उलझने पर हानि का डर रहेगा। शारीरिक कष्‍ट होगा।

धनु- आज आप जरूरत की सभी वस्‍तुओं की पूर्ति आसानी से कर लेंगे। अपने व्‍यापार को विस्‍तार देने के लिए नई योजना पर विचार करेंगे। निवेश के लिए दिन बहुत अच्‍छा है। भविष्‍य में लाभदायक रहेगा। मौज शौक मनोरंजन में व्‍यय होगा। रोमांस में मधुरता बढ़ेगी। लाभदायक योजनाओं का लाभ लें। वैवाहिक कार्य से सफलता। यात्रा की संभावना है। आपसी सबंध, मतभेदों का निवारण हो सकेगा। आजीविका क्षेत्र में किए प्रयास सफल होंगे। निवेश लाभदायी होगा। चोरों से सतर्क रहें। अनायास सहारा मिलने से अस्थिरता हटेगी। संपत्ति संबंधी कार्यों में व्‍यस्‍त होना पड़ेगा। मनोबल की वृद्धि होगी।

मकर- रोजमर्रा का काम तय होगा। कारोबारी सम्‍मान मिलेगा। सक्रियता से कार्य करें। लाभ प्राप्‍त होगा। बौद्धिक विचारों से सकारात्‍मकता बढ़ेगी। उन्‍नति, मान प्रतिष्‍ठा एवं भौतिक सुख साधन में वृद्धि होगी। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन में आत्‍मविश्‍वास बढ़ाने से असंभव भी संभव लगने लगता है। जमीन-जायदाद का विस्‍तार होगा। दोपहर बाद व्यापार-व्यवसाय में नई समस्या आएगी। कहीं से मदद की उम्मीद नहीं रहेगी। परिश्रम की तुलना में फल नहीं मिल पाएगा। आप खुद को कई समस्‍याओं से घिरा हुआ महसूस करेंगे। लेकिन कोशिश से इन समस्‍याओं को आसानी से दूर कर सकते हैं।

कुंभ- आजीविका क्षेत्र में लाभकारी परिवर्तन होंगे। अपने कार्यों के प्रति लगन, उत्साह रहेगा। आय से ज्यादा व्यय नहीं करें। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। परिवार हित में समय गुजरेगा। निजी हित सधने के आसार रहेंगे। सेवा लाभ मिलेगा। दांपत्‍य सुख उत्‍तम रहेगा। देव दर्शन का कार्यक्रम बनेगा। लाभकारी योजना बनेगी। सूझबूझ से कार्य बना लेंगे। खुशी का माहौल बनेगा। स्‍वजनों से भेंट होगी। शाम में आप अतीत में किए गए किसी गलत काम की यादों में खोए रहेंगे। इससे आप केवल समय की बर्बादी करेंगे। पुरानी बातें छोड़ें और वर्तमान को बे‍हतर बनाने का प्रयास करें, यही जीवन है।

मीन- कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं का शुभारंभ हो सकेगा। प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। उदर संबंधी विकार हो सकते हैं। संतान की प्रगति के समाचार आएंगे। लंबी छुट्टी लेकर किसी विशेष जगह पर जाने की प्‍लानिंग कर रहे हैं। आपका मन प्रसन्‍नता से भरा हुआ है। आप अपनी खुशियों को दूसरों से बांटना चाहते हैं। कुल मिलाकर दिन अच्‍छा बीतेगा। योजना बद्ध रूप से काम बना लेंगे। कारोबारी बिखराव समेट लेंगे। आय बढ़ेगी। दुख एवं पीड़ा से मुक्‍ित मिलेगी। स्‍नेही स्‍वजन मिलेगा। प्रकारांतर से लाभ होगा। क्रोध से बचें वरना हानि हो सकती है। खर्च बढ़ेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi