sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

12 जून 2012 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा होगा आज का दिन आपके लिए

Advertiesment
हमें फॉलो करें दैनिक राशि
FILE

मेष- कामकाजों में व्‍यर्थ उलझना पड़ेगा। मित्रवर्ग में उलझनें बढ़ेंगी। आर्थिक प्रतिस्‍पर्धा से बचें। वातावरण विपरीत रहेगा। आपके आसपास का कोई व्‍यक्ति सफलता में बाधा डालने की कोशिश करेगा। इस कारण आपको बेवजह के अवरोध झेलने पड़ेंगे। संयम से काम लें और किसी भी तरह की बहस में न पडे़। दोपहर बाद समय खास पक्ष का बन जाएगा। रूका काम बना लेंगे। आय बढ़ेगी। मन स्थिर रखें। अनुकूलता का लाभ लें। सफलता आपके बहुत निकट है।

वृषभ- लेन-देन से राहत होगी। परिश्रम में उत्‍साह रहेगा। मांगलिक कार्यों के लिए उत्‍तम। निर्णय अनुकूल होंगे। उत्‍साह बढ़ेगा। आज आपकी ताकत की परीक्षा का दिन है।आप अपने और काम के प्रति ईमानदार रहें। कड़वे समय में सुधार आएगा। आर्थिक मजबूती बनने लगेगी। निजी संबंध सुधरेंगे। भावनात्‍मक दृष्टि से समय अच्छा रहेगा। आपको आपकी हिम्‍मत साबित करनी होगी, क्‍योंकि आज काम में काफी अवरोध आएंगे। मित्रों के परामर्श से ही योजना बनाएं।

मिथुन- कामकाज की मनमाफिकता रहेगी। तनाव, परेशानी कम रहेगी। खर्च की पूर्तता रहेगी। नौकरी में भी सुधार रहेगा। दिन अनुकूल रहेगा। बड़ों का आशीर्वाद लें। इससे आपको बहुत फायदा होगा। कोई आपको अच्‍छी सलाह देगा, इसलिए ध्‍यान से सुनें। अन्यथा पछताना पड़ सकता है। पहल जैसी सुविधा आगे नहीं मिल पाएगी। जेब पर भार बढ़ेगा। संबंधों में कड़वाहट उभरेगी। मातृभूमि के प्रति आत्मिक भाव रहेगा। बड़ों से अच्‍छा व्‍यवहार करें।

कर्क- पारिवारिक समस्‍या सुलझेंगी। नौकरी में भी नए अवसर मिलेंगे। उत्‍साह व आत्‍मविश्‍वास बढ़ेगा। मतभेदों में कमी आएगी। अपने स्‍वास्‍थ्‍य का ख्‍याल रखने की जरूरत है। आपकी ऊर्जा का लेवल कम रह सकता है। यदि तबीयत खराब हो तो डॉक्‍टर की मदद अवश्‍य लें। समय रहते चिकित्‍सा करा लेने में ही समझदारी है। परिश्रम का लाभ मिल जाएगा। कारोबारी विस्‍तार का मानस बनेगा। रूका काम बना लेंगे। पारिवारिक सुख प्राप्‍त होगा। सुंदरकांड के पाठ से आने वाले अवरोध दूर हो जाएंगे।

सिंह- मानसिक वैचारिक तनाव कम रहेगा। कामकाज ठीक से होंगे। नौकरी में सहयोग मिलेगा। विश्‍वास धारणा में प्रगति दिखेगी। सारा दिन आपको खुशी का अहसास होगा। कई सपनों को आज पूरा होने की कगार पर खड़ा पाएंगे। आपकी जिंदगी से जुड़ी कोई महिला आपके लिए मददगार साबित होगी। पुरानी बाधा दूर होगी। आगे के लिए योजना तय होगी। तयशुदा काम बना लेंगे। भविष्‍य की योजनाओं पर ध्‍यान देना होगा। स्‍थानांतरण व प्रमोशन की संभावना है।

कन्या- आपसी मनमुटाव, विरोध में कमी आएगी। आर्थिक व्‍यवा‍हारिक सुधार रहेगा। परिश्रम की प्रशंसा होगी। मांगलिक कार्यों के लिए उत्‍तम। आज के दिन आपका आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है। इसलिए गैरजरूरी खर्च करने से बचें। आप किसी भी तरह के आर्थिक निर्णय लेने से पहले वरिष्‍ठजन की सलाह जरूर लें। दोपहर बाद समय पक्ष का बनेगा। बाहरी विवाद का उचित हल निकलेगा। मेल-मिलाप बना रहेगा। व्‍यापार में सफलता के संकेत हैं। हनुमान चालीसा के पाठ से मन शांत रहेगा।

webdunia
FILE
तुला- सुबह लाभ मिल जाएगा। बेहतर स्थितियों की शुरुआत होगी। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक रहेगा। प्रयासों में सफलता रहेगी। नई खरीदी-ब्रिकी संभव है। प्रगति के समाचार मिलेंगे। आपके पास वह सब है, जिसकी आपको जरूरत है, लेकिन फिर भी अधूरेपन का अहसास होगा। कुछ ऐसा है जिसकी आपको तलाश है। आज भावनात्‍मक गहराई की कमी भी महसूस होगी। दोपहर बाद अनर्गल प्रवृत्ति उभरेगी। संसाधन की कमी रहेगी। पत्र एवं आत्मिक व्‍यक्ति की सूचना प्राप्‍त होगी। आर्थिक लाभ के संकेत हैं।

वृश्चिक- आर्थिक मामले सहयोगात्‍मक रहेंगे। संतान पक्ष की प्रगति के समाचार मिलेंगे। नया विचार से भी प्रसन्‍नता रहेगी। उत्‍साह बढ़ेगा। आज पूरे दिन उत्‍साह से भरे रहेंगे। दोस्‍तों या रिश्‍तेदारों के साथ बाहर घूमने का प्‍लान बना सकते हैं। यदि आपको कहीं से आमंत्रण मिले तो जरूर जाएं। शुभ लाभप्रद समय रहेगा। आर्थिक मजबूती रहेगी। जमीन-जायदाद का लाभ मिलेगा। यात्रा का कार्यक्रम बनाएंगे। अर्थ लाभ होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। आनंद मिलेगा।

धनु- आज सुबह का समय परिश्रम लाभ दिलाएगा। नया विचार, सहयोग मिलेगा। इच्‍छा की पूर्तता होगा। आमदनी से राहत अनुभव करेंगे। पुराने, जटिल रूके कार्य फिर शुरू होंगे। आज का दिन हर तरह के फैसले लेने का दिन है। आपको महसूस होगा कि आप कुछ देख नहीं पा रहे हैं और इसलिए टालने के बजाय आगे बढ़कर निर्णय लें। कारोबारी समझौता होगा। नवीन कार्य में रूचि रहेगी। सामाजिक प्रतिष्‍ठा प्राप्‍त होगी। व्‍यापार में लाभ होगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। नए मित्र मिलेंगे।

मकर- विश्‍वास, भरोसे में नहीं रहें। व्‍यर्थ की चिंता रहेगी। पुरानी समस्‍याएं उभरेंगी। किसी घटना के कारण उदासीनता से दुख रहेगा। आप अपने लक्ष्‍य को लेकर अधिक सजग रहेंगे। सभी काम जल्‍द से जल्‍द पूरे कर लेना आपके हित में रहेगा। जल्‍दबाजी में काम करते समय बारीकियों पर ध्‍यान देना न भूलें। कड़वे समय में सुधार आएगा। चौकन्‍ने होकर काम करें। मर्यादा का पालन करें। जीवन में सुख-शांति बनी रह सकती है। ग्रह आपके अनुकूल हैं। सत्‍कर्म करें।

कुंभ- बेहतर लाभ, निवेश संभव होगा। आत्‍मविश्‍वास बढ़ेगा। कार्य सहजता से होंगे। परिवार में सुखद, लाभप्रद खबरें आएंगी। कर्ज से बचें। आज का दिन बेहतरीन है। आपको ऐसा महसूस होगा कि आज सब ठीक और अच्‍छा ही हो रहा है। इच्‍छाओं की सूची बनाने के लिए यह समय उत्‍तम है। आपके जीवन में चमत्‍कार देखने का समय आ गया है। आलस्‍य से नुकसान होगा। सामने वाला विरोध में उभरेगा। प्रेम-प्रसंग में खटास बनी रहेगी। यात्रा की संभावना है। रूके कार्य जल्‍द पूरे होंगे। मित्रों तथा परिवार का सहयोग प्राप्‍त होगा।

मीन- अधिकारी संतोष दर्शाएंगे। बचत से भी निवेश व आमदनी बढ़ेगी। व्‍यापार से स्‍थायित्‍व बना रहेगा। सामाजिक उत्‍साह बढ़ेगा। आपको थकान और चिड़चिड़ाहट का अहसास होगा। हो सकता है कि आज दूसरों को आपसे कुछ अधिक अपेक्षाएं हों। कुल मिलाकर थका देने वाला दिन रहेगा। धैर्यपूर्वक कार्य करें। मेल-मिलाप से उत्‍साह बना रहेगा। कारोबारी विस्‍तार का मानस बनेगा। तयशुदा काम बना लेंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि रहेगी। हनुमानजी की आराधना से लाभ होगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi