Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

12 दिसंबर 2012 : क्या कहती है आपकी राशि

आज का दिन कैसा होगा आपके लिए

Advertiesment
हमें फॉलो करें दैनिक राशि

- डॉ. रामकृष्ण डी. तिवारी

FILE

मेष- छोटा-मोटा गृह उद्योग शुरू करेंगे। नए समाचार से परिवार में खुशी होगी। विद्यार्थियों के लिए दिन उन्नति का है। नौकरी में कार्य व ईमानदारी का प्रतिफल मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृषभ- साथियों के साथ पिकनिक का आनंद उठाएंगे। घरेलू काम में व्यस्तता रहेगा। व्यापार व्यवसाय अच्छा रहेगा। प्रेम-प्रसंग में सामाजिक स्वीकृति मिलेगी। खर्च की पूर्ति होगी।

मिथुन- बैंक का सहयोग से व्यापार के लिए पूंजी की व्यवस्था होगी। नौकरी में यात्रा होगी। नए मकान बनाने की योजना बनेगी। बीमारी में आराम मिलेगा। परिवार में वातावरण हंसी-खुशी का रहेगा।

कर्क- कोर्ट के मामले में राहत मिलेगी। नौकरी में नई जवाबदारी का महत्वपूर्ण कार्यभार मिलेगा। परिवार में किसी के विवाह की खुशी रहेगी। खेती के कारोबार में फायदा होगा।

सिंह- व्यवसाय के संचालन में सावधानी रखनी होगी। चोरी हो सकती है। नौकरी में देर से पहुंचने पर दंडित होंगे। खर्च की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य में अचानक खराबी आएगी।

कन्या- कन्या राशि की महिलाओं का समाज में सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय में वित्तीय स्थिति ठीक रहेगी। किसी पुराने आरोप से नौकरी में बेदाग सिद्ध होंगे। परिवार में मेहमान आने से खुशी होगी।

तुला- आयात-निर्यात के व्यापार में उन्नति होगी। नौकरी में शासकीय कार्य से यात्रा होगी। संतान की सफलता से परिवार में खुशी रहेगी। पुराना कर्ज वापस मिलेगा।

वृश्चिक- सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे व पुरस्कृत होंगे। घरेलू सामान की खरीदी होगी। व्यवसाय में उन्नति का योग बनेगा। रिश्तेदारी के ‍वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

धनु- समाज में स्पष्टवादिता की आलोचना होगी। घर में चोरी होगी। पुत्र के व्यवहार से दुख होगा। यात्रा कष्टप्रद रहेगी। प्रेम-प्रसंगों में धोखा होगा। घर खर्च की चिंता रहेगी।

मकर- नया रोजगार मिलेगा। खुशी होगी। मकर राशि के जातक उम्मीदवारों को नौकरी का अवसर मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में विस्तार होगा। कर्ज मुक्ति से मानसिक तनाव खत्म होगा।

कुंभ- नया मकान बनवाने या खरीदने की योजना बनेगी। जीवनसाथी का पारिवारिक कामों में सहयोग रहेगा। नौकरी में बदलाव आएगा। खुशी का समाचार मिलेगा। परिवार में खुशी रहेगी।

मीन- सरकारी ‍नियमों के चलते उत्पादन व्यवसाय में प्रगति होगी। नौकरी में कार्यक्षमता व ईमानदारी का पुरस्कार मिलेगा। राजनीति में प्रवेश की स्थिति बनेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi