janma asthmi

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

12.12.12 : 100 साल बाद आया यह संयोग

Advertiesment
हमें फॉलो करें 121212
FILE

अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से महीने की 12वीं तारीख, साल के 12 वें महीने और सदी के 12वें वर्ष का महासंयोग 100 साल बाद बुधवार को बन रहा है। 12.12.12 का यह संयोग अब दोबारा 100 साल बाद ही बनेगा। इसके पहले 12 दिसंबर 1912 को यह योग बना था।

एक साथ कई शुभ संयोग
12.12.12 का योग करने पर 36 आता है और अंक ज्योतिष के अनुसार इसका मूलांक 9 बनता है जिसका स्वामी मंगल ग्रह होता है। मंगल कभी अमंगल नही करता। वह सदैव मंगल ही करता है।

इस दिन गुरु और चंद्रमा आमने-सामने होने से पूर्ण गजकेशरी योग भी बन रहा है।

इसके अलावा बुधवार को अनुराधा नक्षत्र होने से सर्वार्थसिद्घी व अमृतसिद्घी योग भी बन रहा है इसलिए इस दिन विवाह, नए वाहन, जमीन, मकान स्थाई सम्पत्ति के सौदे, गृहप्रवेश, गहने, मशीनरी, इलेक्ट्रानिक सामान खरीदना शुभ होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi