मेष- सुख प्राप्त होगा। कार्य बनेंगे। विद्यार्थी वर्ग को परीक्षा में उपलब्धि मिलने से हर्ष होगा। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ हो सकेगा। घरेलू हालात पहले से बेहतर होंगे। समरसतापूर्ण वातावरण रहेगा। संपन्नता रहेगी। भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी। रुके कार्य पूर्ण होने के आसार बनेंगे। काम बनने का उत्साह रहेगा। स्वास्थ्य में ताजगी रहेगी। कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। दिन शांतिपूर्वक बीतेगा। मांगने पर सहयोग मिल जाएगा। सायंकाल में व्यय अधिक होगा। यात्रा भी कर सकते हैं। चोरों से सावधान रहें।
वृषभ- आज आपको अपनी योग्यता पर गुमान होगा। परिवार के सदस्यों से आवश्यक सलाह प्राप्त करके ही नए कार्य प्रारंभ करें। मित्र काम आएंगे। दोपहर बाद कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। प्रयासों में कमी न आने दें। घर में विवादास्पद माहौल रहेगा। ऋण लेने से बचें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कार्य में बाधाएं, लेन-देन में सावधानी बरतें। पैसा डूब सकता है। अनर्गल व्ययभार बढ़ेगा, व्यय में रोक लगाएं। अपमान सहना पड़ जाएगा। मन में जिद्दी और घमंडी स्वभाव पनपेगा। पुराना रोग उभरने का डर रहेगा।
मिथुन- सफलता अर्जित करने का काल है। कानूनी कार्यों में यश, सफलता मिलेगी। विरोधी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाएंगे। घर में मांगलिक कार्य होंगे। मन लगाकर मेहनत करें। विद्यार्थी पढ़ाई करें। कारोबारी काम में तालमेल रहेगा। अर्थलाभ मिल जाएगा। आय का नवीन स्रोत बनेगा। आप खुद को सातवें आसमान पर महसूस करेंगे। पूर्व में की गई अच्छी मेहनत का फल मिलेगा। खानपान का ध्यान रखें। अनुचित कार्य संकट में डाल सकते हैं। बेचैनी का वातावरण रहेगा। आलस्य से हानि होगी।
कर्क- आज आपके सभी काम सरलतापूर्वक होंगे। शुभ समाचार संचार होगा। लाभ मिलने के साथ जिम्मेदारी बढ़ेगी। यात्रा शुभ रहेगी।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नौकरी में उत्साह, आत्मविश्वास से आगे बढ़ सकेंगे। अनावश्यक दखलंदाजी से बचें। अधूरे काम समय पर होंगे। व्यापारिक हालत सुधरेंगे। रुका धन प्राप्त होगा। संतान की सफलता एवं गृह शांति से मन प्रसन्न रहेगा। सभी का सहयोग प्राप्त होगा। मीठा बोलें। सोच समझकर निर्णय लें।
सिंह- यात्रा शुभ रहेगी। परिवार में मांगलिक प्रसंग बनेगा। दान-पुण्य में प्रवृत्ति बनी रहेगी। कामकाज में मन लगेगा। व्यावसायिक निवेश बढ़ेगा। पारिवारिक जवाबदारी निभा पाएंगे। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। संपन्नता रहेगी। रुके काम शीघ्र पूर्ण हो जाएंगे। पीपल वृक्ष की प्रदक्षिणा करें। कचहरी के कार्य में सफलता मिलेगी। समय अनुकूल व सुख-समृद्धिकारक है। विलासिता के साधन बनेंगे। यात्रा में सामान का ध्यान रखें। वरिष्ठजन की सलाह जरूर लें। दिन खुशियों भरा है।
कन्या- आज आप निवेश करना चाहेंगे। मेहनत की तुलना में फल अधिक मिलने से आत्मबल बढ़ेगा। पिता का मार्गदर्शन लाभदायी रहेगा। आवास की समस्या हल होगी। खर्च में वृद्धि होगी। परेशानी स्वयं मोल लेंगे। अस्वस्थ हो सकते हैं। खान-पान में लापरवाही न बरतें। समय कड़वा बना रहेगा। बचते-बचते विवाद का डर रहेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा। दोपहर बाद आपके मन में केवल यह विचार घूमता रहेगा कि पैसों में और बढ़ोतरी हो। मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा होगी। काव्यात्मक चिंतन रहेगा। सफलता के संकेत हैं।
तुला- नौकरी में प्रशंसा होगी। समय आनंदमय बीतेगा। शुभ कार्यों पर व्यय होगा, लेकिन मन उदास रहेगा। आनंद रहेगा। धार्मिक यात्रा का योग बनेगा। संतान के कामों से प्रसन्नता होगी। नौकरी में ऐच्छिक पदोन्नति मिल सकती है। सुख प्राप्त होगा। पुराने मित्र मिलेंगे। प्रेम-प्रसंग में मनुहार रहेगी। साझा भाव से काम तय होगा। मनोरंजन में व्यय होगा। आपसी रिश्तों में मनमुटाव आने के कारण तनाव रहेगा। कोई आपका फायदा उठाने की कोशिश कर सकता है। नेत्र विकार की आशंका रहेगी।
वृश्चिक- आय अनुकूल होगी। यात्रा कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नए संपर्क बनेंगे। राजनीतिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। सफलता प्राप्त होगी। विवाद का निपटारा होगा। जमीन-जायदाद विस्तार होगा कारोबारी नीति का सम्मान होगा। वास्तविकता को महत्व देना होगा। आज आपके मन में बिजली की गति से विचार आ रहे हैं। एकाग्रता को बढ़ाने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में बेवजह बाधाएं आएंगी। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता रहेगी। परिवार में क्लेशपूर्ण माहौल रहेगा।
FILE
धनु- मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। पदोन्नति की अभिलाषा पूर्ण होगी। सुखद समाचार मिलेंगे। नवीन व्यापार, उद्योग का प्रारंभ कर लाभ कमाएंगे। प्रत्येक क्षेत्र में उन्नति होगी। शालीनता से रहें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। दांपत्य जीवन सुखद होगा। विद्यार्थियों को परिश्रम का महत्व समझना चाहिए। निजी हित तय होगा। आपके जीवन में कोई नया व्यक्ति प्रवेश करेगा। परिवार की समस्या का हल निकल आएगा। संतान चिंता निवारण होगा। परिवार में प्यार और एकजुटता रहेगी।
मकर- सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। मन अध्यात्म में लगेगा। आजीविका क्षेत्र में स्थायी निर्णय लिए जाएंगे। ईश्वरीय सहयोग प्राप्त हो रहा है। मित्र मिलेंगे। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। पुरानी गलती उभरेगी। हानि का डर बना रहेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। परीक्षा में सफलता मिलेगी। मानसिक परेशानी व भागदौड़ अधिक रहेगी। काम बनेंगे। अपने लक्ष्य तक सफलतापूर्वक पहुंच जाएंगे। खुद को तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
कुंभ- शुभ लाभप्रद समाचार मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्य के लिए यात्रा करेंगे। व्यापारिक निर्णयों की गोपनीयता बनाए रखें। रचनात्मक कामों से यश की प्राप्ति होगी। जायदाद संबंधी मसले हल होंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। व्यापारिक स्थिति सुधरेगी। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें। समय अनुकूल है। सब कार्य बन जाएंगे। आय के साथ जिम्मेदारी बढ़ेगी। आपसी सलाह से काम बना लेंगे। जिन लोगों ने आपको पहले परेशान करने की कोशिश की है, हो सकती है उन्हें पछतावा हो। धन-संपत्ति के कार्यों में परेशानी होगी। अतीत के बारे में कुछ विचार करेंगे।
मीन- धन लाभ से राहत मिलेगी। व्यस्तता बढ़ेगी। कार्य बन जाने की खुशी होगी। सफलता अर्जित करने का समय है। साहसिक कदम उठाएं। राजनीति में रुझान बढ़ेगा। भाइयों को मदद करने के अवसर आएंगे। व्यापारिक मामलों में बाहर से लाभ मिल सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं। परिश्रम पूरा करना पड़ेगा। सीमित तौर पर काम बना लेंगे। अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। यात्रा प्रवास शुभ रहेगा।