Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

13 जून 2012 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा होगा आज का दिन आपके लिए

Advertiesment
हमें फॉलो करें दैनिक राशि
FILE

मेष- आज मन प्रसन्न रहेगा। वाणी व्यवहार का सुख मिलेगा। शुभ कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामले ठीक रहेंगे। निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। अनावश्यक बहस से बचकर रहे। ग्रह योग अच्छे हैं। अच्छे कार्य करने पर फल अच्छा ही प्राप्त होगा। सेहत के कार्य में सावधानी रखें। गरिमामय व्यवहार को अमल में लाना होगा। मेलमिलाप का पूरा लाभ मिलेगा। आर्थिक विस्तार होगा। नई योजना का क्रियान्वयन लाभ देगा।

वृषभ- कार्यस्थल पर नए उपाय अपनाने होंगे। परिवार की स्थितियां बेहतर रहेंगी। प्रगति और संतोष बना रहेगा। परिणामों की सुखद अपेक्षा रहेगी। ‍महत्वपूर्ण कार्यों के लिए दिन अच्छा है। आपसी मनमुटाव में कमी आएगी। दिन आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेगा। कर्तव्यपालन में संकोच न करें। धर्म में मन लगा रहेगी। सफलता मिलेगी। क्रोध से बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। कामकाज में नयापन का अनुभव होगा। बाहरी मदद आसानी से मिल जाएगी। कारोबारी काम का विस्तार होगा।

मिथुन- मित्रता लाभकारक होगी। लाभ होगा। उत्साह रहेगा। बेहतर अवसर मिलेंगे। पूछपरख बढ़ेगी। सात्विक व्यवहार हमेशा आपका कल्याण करेगा। प्रत्येक कार्य के प्रति उत्साह रहेगा। मौन रहकर दायित्व निभाने होंगे। कड़वे समय में सुधार आएगा। परिवार में मांगलिक प्रसंग बनेगा। सायंकाल के समय धनहानि होगी। यात्रा में कष्ट हो सकता है खरीद-फरोख्त से बचें। सामान्य बोलचाल में भी अपशब्दों के प्रयोग से बचें। एकाग्रता में कमी आएगी।

कर्क- आय में वृद्धि व लाभ के योग हैं। पा‍रिवारिक स्थायित्व मिलेगा। दुकान, प्रॉपर्टी के योग बनेंगे। आमदनी बढ़ेगी। अनुभवों का लाभ मिलेगा। ‍आज का दिन अनुकूलता से युक्त है। मतभेदों में कमी आएगी। गणपति पूजन से लाभ होगा। कानूनी मामलों में लापरवाही से बचें। अर्थलाभ में वृद्धि कर सकेंगे। शांतिपूर्वक नित्य काम कीजिए। अपने से छोटे व्यक्तियों से आमोद-प्रमोद से बचें। शीघ्रता करने पर तत्काल लाभ होगा। कार्य को लंबित न रखें। उलझने पर हानि होगी। मानसिक तनाव बना रहेगा।

webdunia
FILE
सिंह- सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अर्थलाभ होगा। धर्म कार्य करने से मन में संतोष रहेगा। निरंतर प्रगति, उत्साह रहेगा। व्यापार के लिए दिन उत्साहित रहेगा। व्यावहारिक यश, संतोष अधिक रहेगा। राज्य पक्ष में रोजगार की प्राप्ति होगी। विवाद में विजय मिलेगी। राजनीतिक लोगों का कद बढ़ेगा। आशा-निराशा से बचेंगे। घरेलू समस्या अपने प्रयास से हल होगी। धन लाभ प्रसन्नता देगा। परिवार में मौज-शौक रहेगा। नवीन मेहमान का आगमन। पहले से कहीं अधिक मेहनत करना होगी। प्रेम-रोमांस में मिठास रहेगी।

कन्या- धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें। भाग्य के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य बन जाएंगे। व्यापार में नई योजना बनाना होगी। शत्रु पक्ष पहले से शांत रहेगा। दोपहर बाद रोजगार के कार्यों में विलंब की संभावना रहेगी। आपसी मामलों में परेशानी आएगी। अकारण परेशानी बढ़ेगी। घटनाओं का मानसिक प्रभाव रहेगा। स्‍थायी संपत्ति का विस्तार होगा। बाहरी मदद मिल जाएगी। कहीं दूरस्थ जगह की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

तुला- आज प्रगति के नए अवसर प्राप्त होंगे। आमदनी, रुका पैसा मिलेगा। विरोधी, शत्रु पक्ष कमजोर रहेगा। मांगलिक कार्यों के लिए उत्तम। लेन-देन से राहत मिलेगी। व्यापारिक गतिविधियों में सफलता के संकेत हैं। संबंधों को बढ़ाना लाभ देगा। आवेश में आकर किए ‍काम नुकसान देंगे। निजी हित आसानी से सधेगा। पदोन्नति की बाधा दूर होगी। संतान की चिंता का निवारण मिल जाएगा। स्वास्थ्य का ध्‍यान रखें। पुराने रोग उभर सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं।

वृश्चिक- मांगलिक कार्यों में सहभागिता होगी। संबंधियों द्वारा शुभ सूचना प्राप्त होगी। मान‍सिक शांति प्राप्त होगी। संपन्नता रहेगी। पा‍रिवारिक समस्याएं सुलझेंगी। स्त्री पक्ष की चिंता दूर होगी। कार्य में प्रगति आएगी। मेलजोल बढ़ेगा। स्वास्थ्य संबंधित कोई परेशानी नहीं आएगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। संचित कोष में पहले कमी आएगी। परिणाम अपनी आशा के विपरीत रहेंगे। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। ‍किसी कार्य के लिए सहयोग अपेक्षित रहेगा।

धनु- सुख-शांति प्राप्त होगी। सत्कर्म में रुचि से मन शांत होगा। निजी तौर पर स्‍थायित्व बढ़ेगा। पा‍रिवारिक दृष्टि से उत्तम। बातचीत, विश्वास में आत्मबल रहेगा। सुखद समाचार ‍मिलेंगे। उत्साह बढ़ेगा। अचानक विरोधियों के व्यवहार में परिवर्तन पर गौर करें। अच्छे विचारों को अमल में लाने की को‍‍‍शिश करें। वैचारिक परिवर्तन के संकेत हैं। अधिकारियों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। परिश्रम का अच्‍छा लाभ मिलेगा। बाहरी बाधा दूर होगी। बहुत मेहनत के बाद सफलता संभव।

मकर- कार्यस्थल पर उत्तरदायित्व प्राप्त हो सकता है। महत्वपूर्ण सुधार दिखेगा। मतभेदों में कमी आएगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे। नौकरी में संतोष रहेगा। शिक्षा संबंधी कार्य आसानी से पूर्ण होंगे। प्रतियोगी परीक्षा में लाभ होगा। यात्रा के सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। शुभ सूचना प्राप्त होगी। आपसी मनमुवटाव, ‍‍विरोध में कमी आएगी। नए-नए शुरू हुए ‍अतिरिक्त काम से दिक्कतें रहेंगी। आय में वृद्धि कर सकेंगे। शोभा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में ताजगी ‍बनी रहेगी। बाहरी मदद मिल जाएगी।

कुंभ- सौभाग्य में वृद्धि के उपाय सफल होंगे। मित्रों से संबंध बढ़ेंगे। आर्थिक स्थि‍ति में वृद्धि होगी। प्रॉपर्टी संबंधी कामकाज का साहस कर पाएंगे। महत्वपूर्ण सामान इधर-उधर रखने में आ सकते हैं। संचित कोष में इजाफा होगा। पुरानी हानि की भरपाई होगी। आगे योजना का विस्तार। कारोबारी यात्रा लाभ दिलाएगी। समाज में अपने प्रभुत्व में कमी आएगी। घरेलू वातावरण अशांत होगा। व्यर्थ के वाद-विवाद स मन व्यथित होगा। गण‍पति अथर्वशीर्ष का पाठ कार्य में सफलता दिलाएगा। तनाव रहेगा। वातावरण पक्षधर रहेगा।

मीन- मित्रों से सहयोग मिलेगा। पा‍रिवारिक स्थिति ठीक रहेगी। कामकाज स्थि‍ति पक्षधर रहेंगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। धन तथा मान में वृद्धि होगी। सज्जनों का कार्य सदैव प्रशंसा पाते हैं। मन संयमन करें। स्थिति अनुरूप प्रगति होगी। कर्ज से बचें। नए मित्र बनेंगे। नए कार्य का क्रियान्वयन संभव है। नौकरीपेशा को शत-प्रतिशत परिणाम देना होंगे। सायंकाल के समय संसाधन का अभाव रहेगा। कारोबारी विवाद का डर रहेगा। कार्यस्थल में ‍चल रही झंझटें दूर होंगी, सहयोग मिलेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi