Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

13 फरवरी 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...

Advertiesment
हमें फॉलो करें 13 फरवरी 2014 का राशिफल

पं. उमेश दीक्षित

मेष- घर-बाहर अशांति रहेगी। वाद-विवाद, लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। व्यापार-व्यवसाय, निवेश आदि में जोखिम न उठाएं।

कल्याणकारी उपाय- इष्ट देवता का स्मरण करें।


वृषभ- विवेक से किए गए कार्य सफलता देंगे। पराक्रम से धनलाभ तथा मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शत्रु परास्त होंगे। वाणी पर संयम रखें।

कल्याणकारी उपाय- अपंगों को दान दें।


मिथुन- दुष्टों की संगति हानि देगी। सज्जनों से मशविरा कर कार्य करने से लाभ, पराक्रम तथा सम्मान बढ़ेगा। निवेश कर सकते हैं।

कल्याणकारी उपाय- गरीबों को भोजन दान दें।


कर्क- शत्रु विरोध करेंगे। मातृपक्ष की चिंता रहेगी। यात्रा से लाभ, निवेश शुभकारक रहेगा। विवाद से दूर रहें।

कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें।


सिंह- व्यय बढ़ेगा। दुर्घटना आदि से हानि की आशंका है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु मान-सम्मान को ठेस पहुंचा सकते हैं। निवेश अपने विवेक से करें।

कल्याणकारी उपाय- पीपल को जल चढ़ाएं।


कन्या- मस्तिष्क तथा नेत्र विकार से परेशानी हो सकती है। बकाया धन वापस आ सकता है। यात्रा से लाभ तथा निवेश ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।

कल्याणकारी उपाय- वृद्धों का आशीर्वाद लें।


तुला- शारीरिक कष्ट हो सकता है। नई योजनाएं। फलीभूत होंगी। निवेश से लाभ होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा शुभ रहेगी।

कल्याणकारी उपाय- कन्याओं को भोजन कराएं।


वृश्चिक- जीवनसाथी से सुख, दान-पुण्य, धार्मिक यात्रा में व्यय, प्रसन्नता, निवेश से लाभ तथा योजनाएं फलीभूत होंगी।

कल्याणकारी उपाय- माता-पिता का आशीर्वाद लें।


धनु- वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। वाद-विवाद से दूर रहें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश सोच-समझकर करें।

कल्याणकारी उपाय- इष्ट देवता का स्मरण शुभ रहेगा।


मकर- जीवनसाथी से सुख, यात्रा से लाभ, राजकीय कार्यों में सहयोग मिलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक रहेगा।

कल्याणकारी उपाय- दुर्गाजी का दर्शन शुभ रहेगा।


कुंभ- कुसंग हानिकारक रहेगा। निवेश आदि के लिए शुभ समय है। यात्रा, योजना लाभकारी रहेगी। नई जवाबदारी प्रमोशन आदि मिल सकता है।

कल्याणकारी उपाय- शिवजी के दर्शन शुभ रहेंगे।


मीन- मेजबान खातिरदारी करेंगे। बौद्धिक क्षमता से प्रभाव बढ़ेगा। समाचार-संदेशादि से प्रसन्नता बढ़ेगी। निवेश, नौकरी आदि के लिए शुभ समय है।

कल्याणकारी उपाय- इष्ट देवता का स्मरण शुभ रहेगा

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi