Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

13 सितंबर 2013 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...

Advertiesment
हमें फॉलो करें आज का भविष्य

- डॉ. रामकृष्ण डी. तिवारी

मेष- मेहनत व परिश्रम रंग लाएगा। आपको यह महसूस होगा कि कड़ी मेहनत व कठोर परिश्रम से दुनिया में सब कुछ हासिल किया जा सकता है। लक्ष्य की ओर निशाना साधेंगे।

विशेष- दही का सेवन करें।


वृषभ- घर, ऑफिस व दफ्तर में आपको पूरी मदद मिलेगी। हास-परिहास व मनोरंजन में अधिक समय व्यतीत होगा। घर की मरम्मत या किसी बिगड़ी वस्तु को सुधारेंगे।

विशेष- दूध का सेवन करें।

मिथुन- रोजमर्रा व दैनिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। करियर, नौकरी में आपको कोई बेहतर जॉब ऑफर या अवसर सुलभ हो सकता है। कामकाज व व्यापार में कुछ जिम्मेदारी संभालेंगे।

विशेष- पनीर का सेवन करें।

कर्क- आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। वाहन का सुख प्राप्त होगा। सभी रुके हुए कार्य पूर्ण हो जाएंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कोई पुरस्कार भी आपको मिल सकता है।

विशेष- छाछ का सेवन करें।

सिंह- किसी से कुछ बोलचाल या मनमुटाव हो जाएगा। दूसरों के झगड़ों में आप अपनी टांग नहीं अड़ाएं अन्यथा मुंह की खानी पड़ सकती है। आपका घरेलू बजट बिगड़ सकता है।

विशेष- मिश्री का सेवन करें।

कन्या- करियर की दृष्टि से आपको नया ऑफर मिल सकता है। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। कामकाज की अधिकता के साथ-साथ लाभ की भी अधिकता रहेगी।

विशेष- आलू का सेवन करें।


तुला- समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा तथा यश में भी वृद्धि होगी। उच्च ‍अधिकारी वर्ग से पूर्ण सहयोग मिलेगा। इससे आपके कई शुभ एवं महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध होंगे। लाभ भी मिलेगा।

विशेष- घी का सेवन करें।

वृश्चिक- आपके आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग की मेहरबानी बनी रहेगी। राजकीय व अदालती कार्यों में परेशानी भी होगी, परंतु समस्या का समाधान भी मिलेगा।

विशेष- दही का सेवन करें।

धनु- आपकी मनोकामना पूर्ण होगी। सरकारी पक्ष से लाभ होगा। धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। नवीन कार्य की योजना बनेगी। पारिवारिक कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे।

विशेष- दूध का सेवन करें।


मकर- आपको खर्च की अधिकता रहेगी। व्यवसाय को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में सुधार आएगा। रात्रि को खानपान हल्का रखे। उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत रहेंगे।

विशेष- दही का सेवन करें।

कुंभ- आपको परिश्रम का पूरा फल नहीं मिलेगा और कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। हाथ में आया पैसा जा सकता है। वाहन संभलकर चलाएं, दुर्घटना के योग हैं।

विशेष- आलू का सेवन करें।


मीन- समय अति अनुकूल है अत: आप कोई विशेष कार्य शुरू कर सकते हैं। भाग्य का सितारा साथ देगा। चापलूसों से बचें। आपके प्रयत्नों व तनाव एवं अशांति से राहत मिलेगी।

विशेष- काजू का सेवन करें










Share this Story:

Follow Webdunia Hindi