Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

13 अप्रैल 2013 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...

हमें फॉलो करें 13 अप्रैल 2013 : क्या कहती है आपकी राशि

- डॉ. रामकृष्ण डी. तिवारी

मेष- ‍तमाम बड़े-बड़े मुद्दों और सामाजिक मसलों पर ध्यान दे पाएंगे। आपकी मीठी वाणी व विनम्रता से लोग आपकी ओर आकृष्ट होंगे। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। करी पत्ता का सेवन करें।

वृषभ- यह समय शांति, आनंद व आराम से व्यतीत होगा। विवाह, सगाई, संबंधों में आप लेन-देन करेंगे। आपका संपर्क संचार बढ़ेगा तथा बाधाएं और मुश्किल दूर होंगी। संतरे का सेवन करें।


मिथुन- अपनी हॉबी पूरी करने में तथा खुद को बेहतर साबित करने में लगे रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में आगे बढ़ने से पहले सौ बार सोच लें। इलायची का सेवन करें। यह समय शांति, आनंद व आराम से व्यतीत होगा।

कर्क- धन से जुड़े मामलों में स्थितियां अनुकूल बनेंगी। यात्रा की भी संभावना है। वृद्धावस्था के लिए कुछ बचत संबंधी योजनाओं में निवेश करेंगे। विवाह हेतु कई रिश्ते आएंगे। अंजीर का सेवन करें।

सिंह- आप अपनी जिम्मेदारियों को सहर्ष ‍स्वीकार करेंगे। आप दूसरों की भावनाओं को समझेंगे। आप स्वयं को थोड़ा तनावमुक्त महसूस करेंगे। कार्य बनेंगे। गन्ने का सेवन करें।

कन्या- प्रेम में सफलता प्राप्त होगी। प्रेमिका को कोई महंगी वस्तु उपहार में दे सकते हैं। धन-ऐश्वर्य व आनंद की प्राप्ति होगी। प्रेमिका के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। दलिया का सेवन करें।

तुला- वाहन का सुख प्राप्त होगा। देशसेवा का भाव भी आप में विद्यमान रहेगा तथा शत्रु एवं प्रतिद्वंद्वियों से भी उदारता का व्यवहार करेंगे फलत: वे भी आपकी प्रशंसा करेंगे। करेले का सेवन करें।

वृश्चिक- जीवनसाथी के स्वास्‍थ्य के लिए समय अनुकूल है तथा शारीरिक एवं मानसिक रूप से वे प्रसन्न रहेंगी। आपको सभी कार्यों में सफलता प्रा‍प्त होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अखरोट का सेवन करें।

धनु- अचानक किसी बुरी खबर से मन विचलित रहेगा। किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। वाहन बहुत ही संभलकर चलाएं अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। धनहानि भी हो सकती है। सेब का सेवन करें।

मकर- आप जमीन-जायदाद, प्रॉपर्टी-भवन खरीद सकते हैं। नया वाहन भी खरीद सकते हैं। घर की मरम्मत, रखरखाव आदि पर भी आप खर्च करेंगे। आपको आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। लौकी का सेवन करें।

कुंभ- धन से जुड़े मामलों में स्‍थितियां अनुकूल बनेंगी। यात्रा की भी संभावना है। विवाह हेतु कई रिश्ते आएंगे किंतु कहीं पर भी बात नहीं बनेगी। यह समय मनोरंजन से भरपूर होगा। दूध का सेवन करें।

मीन- कहीं आप मित्रों के साथ बाहर पिकनिक पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। आमोद-प्रमोद जैसी गतिविधियों में शामिल होंगे। आपको अपने स्वास्‍थ्य का ध्यान रखना होगा। पालक का सेवन करें

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi