14 फरवरी 2014 : क्या कहती है आपकी राशि
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...
मेष- वाहन-मशीनरी से दुर्घटना के योग हैं, सावधानी रखें। दिन अशांतिपूर्ण रहेगा। व्यापार-निवेश आदि की जोखिम न उठाएं।
कल्याणकारी उपाय- इष्ट देवता का स्मरण शुभ रहेगा।
वृषभ- कार्यों में सफलता मिलेगी। पराक्रम से लाभ के अवसर बढ़ेंगे। शुभता में वृद्धि तथा शत्रु शांत रहेंगे। लाभ-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं।
कल्याणकारी उपाय- दुर्गार्चन करें।
मिथुन- कुसंग हानिकारक रहेगा। पराक्रम से लाभ-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय, निवेश, नौकरी से लाभ का समय श्रेष्ठ है।
कल्याणकारी उपाय- दुर्गाजी का स्मरण शुभ रहेगा।
कर्क- विरोधी सक्रिय होंगे। मातृपक्ष की चिंता रहेगी। यात्रा, व्यापार, निवेश, नौकरी आदि के लिए श्रेष्ठ समय है। यात्रा में सावधानी रखें।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
सिंह- दुर्घटना, चोरी इत्यादि का संयोग हो सकता है। व्यय बढ़ेगा। शत्रु परेशान करेंगे। निवेश सोच-समझकर करें।
कल्याणकारी उपाय- दान-पुण्य करें।
कन्या- अस्वस्थता रहेगी। बकाया धन के लिए कोशिश लाभ देगी। व्यापार, निवेश, नौकरी से लाभ होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कल्याणकारी उपाय- वृद्धजनों का आशीर्वाद लें।
तुला- योजनाएं लाभ देंगी। शरीर अस्वस्थ रह सकता है। निवेश, नौकरी, व्यवसाय लाभदायक होंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कल्याणकारी उपाय- कन्याओं को भेंट दें।
वृश्चिक- गृहस्थ जीवन सुखी होगा। धार्मिक कार्य होंगे। व्यापार-नौकरी व निवेश लाभदायक होंगे। योजनाएं लाभ देंगी।
कल्याणकारी उपाय- वृद्धजनों को भेंट दें।
धनु- दुर्घटना हानि से बचें। वाद-विवाद से दूर रहें। व्यापार-व्यवसाय, नौकरी, निवेश में विवेक से किया गया कार्य लाभ देगा।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
मकर- गृहस्थ जीवन सुखी, यात्रा, राजकार्य, व्यापार, निवेश लाभदायक रहेगा। यात्रा में सावधानी रखें। योजनाएं ठीक रहेंगी।
कल्याणकारी उपाय- शिवजी का स्मरण शुभ रहेगा।
कुंभ- कुसंग हानिकारक रहेगा। व्यापार-नौकरी में लाभ, निवेश, यात्रा लाभकारक रहेगी। प्रमोशन, पारितोषिक मिल सकता है।
कल्याणकारी उपाय- दुर्गाजी का स्मरण शुभ रहेगा।
मीन- मेहमान बनना शुभ रहेगा। बौद्धिक कार्य होंगे। दूरदराज से शुभ समाचार मिल सकता है। निवेश, आवेदन शुभ रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- शिवजी का स्मरण शुभ रहेगा।