Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

14 जून 2012 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा होगा आज का दिन आपके लिए

Advertiesment
हमें फॉलो करें 14 जून 2012
FILE

मेष- आपके धैर्य एवं कर्मठता के सामने परिस्थितियां झुक जाएंगी। कामकाज में उन्नति रहेगी। व्यावहारिक सहयोग मिलेगा। सामान्य दिन व्यतीत होगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी एवं शारीरिक कष्ट होगा। आत्मकल्याण के लिए प्रयत्न करें। मानसिक स्थिति से संतोष रहेगा। पारिवारिक सुखद समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा। महत्वपूर्ण अनुबंध स्वयं के प्रयास से होंगे। आर्थिक मामलों में जोखिम उठाने से बचें। आसानी से योजना तय होगी। अर्थ मजबूत रहेगा। परिश्रम मिलने का हर्ष रहेगा।

वृषभ- अनायास सहारा मिलने से अस्थि‍रता हटेगी। संपत्ति संबंधित कार्यों में व्यस्त होना पड़ेगा। छोटी-बड़ी बातें आपको विचलित कर सकती हैं। आर्थिक मामलों में तनाव रहेगा। कार्यों में सहजता नहीं रहेगी। लोभ-प्रलोभन से बचने का प्रयास करें। जीवनसाथी को सम्मान दें। परस्पर प्रीति से अच्‍छा लगेगा। गलतफहमी दूर करें। स्वास्थ्य नरम रहेगा। जमीन-जायदाद के मामलों में सफलता मिलेगी। निवेश करना लाभदायक रहेगा। परिवार के साथ यात्रा के योग बनेंगे। कल समय पक्ष का बनेगा। फिलहाल हानि की आशंका बनी रहेगी।

मिथुन- कार्यस्थल पर उन्नति, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भौतिक सुख-साधन में वृद्धि होगी। आपकी पूछपरख बढ़ेगी। कार्य समय पर पूर्ण होंगे। मानसिक, वै‍चारिक उत्साह बढ़ेगा। ग्रह अनुकूल हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आर्थिक योग के लिए दिन अनुकूल। परेशानियों से राहत मिलेगी। व्यावसायिक यात्रा से लाभ मिलेगा। आगे से आगे काम तय होगा। मजबूत अर्थ पक्ष रहेगा। विपरीत परिस्थि‍ति में भी सफलता मिलेगी। नौकरों पर ज्यादा भरोसा न रखें। मेलमिलाप बना रहेगा। मीठा बोलें।

कर्क- रिश्तेदारी में मांगलिक कार्य होंगे। कार्य के प्रति व्यस्तता दिखाना होगी। व्यापार का प्रसार करना होगा। पारिवा‍रिक दृष्टि से दिन उत्तम। मिलनसारिता, आमोद-प्रमोद बढ़ेगा। सूझबूझ से कार्य बना लेंगे। खुशी का माहौल बनेगा। व्यापारिक विस्तार का साहस कर पाएंगे। खर्च उपयोगी होगा। उत्साह रहेगा। वैवाहिक प्रकरण में सफलता के संकेत। सामाजिक कार्यों में हिल-मिलकर सहयोग प्रदान करें। आपसी सहमति बनी रहेगी। यात्रा प्रवास शुभ रहेगा। स्वजनों से भेंट होगी।

सिंह- मान-सम्मान में वृद्धि होगी। रुके काम जल्दी पूरे होंगे। लाभ होगा। चिंता परेशानियों से राहत रहेगी। प्रगति, प्रतिष्ठा रहेगी। दूसरों के अनुभव, मार्गदर्शन से लाभ मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से निश्चिंत रहेंगे। क्रोध से बचें वरना हानि हो सकती है। खर्च बढ़ने की संभावना हो सकती है। परिस्थिति अनुकूल रहेगी। उत्साह व जोश मे वृद्धि होगी। समाज में खोई यश-प्रतिष्ठा पुन: प्राप्त होगी। मांगलिक प्रसंग उत्साहित रखेंगे। स्वास्थ्य सुधरेगा। कारोबार काम में रु‍चि का अभाव रहेगा। वाहन चलाने में नियम का पालन करें।

कन्या- विनम्रता से सब काम बन जाएंगे। धन-संपन्नता रहेगी। अनु‍चित साधनों का प्रयोग न करें। साधारण उत्साह, आत्मविश्वास रहेगा। व्यावहारिक सहयोग मिलेगा। कामकाज में स्था‍यित्व रहेगा। ‍‍विरोधी परेशान करेंगे। उदर विकार व धनहानि हो सकती है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। उत्साह बढ़ेगा। समस्त कार्य निर्विघ्न संपन्न होंगे। वाणी पर संयम रखना जरूरी होगा। घर में सुख-शांति बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। चौकन्ने होकर काम कीजिए। स्वास्थ्य नरम रहेगा। नवीन कारोबारी प्रवृत्ति ठीक नहीं।

webdunia
FILE
तुला- पारिवारिक सुख मिलेगा। व्यावसायिक स्तर, साहस, निवेश उत्तम रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शारीरिक, मानसिक स्वस्थता रहेगी। मेहनत, परिश्रम का लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। लेन-देन में सावधानी बरतें। स्वयं के लिए परेशानी बढ़ेगी। ‍प्रसन्नता का समाचार मिलेगा। अप्रिय चर्चा हो सकती है। व्यय की अधिकता से तनाव में वृद्धि होगी। दूसरों से मधुर संबंध स्थापि‍त होंगे। परिवार में नवीन खुशी मिलेगी। आर्थिक विस्तार होगा। अपना हित सध जाएगा। पहले से आय के साधन बढ़ेंगे।

वृश्चिक- धैर्य धारण करें। अनुकूल समय आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। राजकीय सम्मान होगा। आपसी सद्‍भाव, सहयोग से आगे बढ़ें। कार्यकुशलता बढ़ेगी। रोजगार में उन्नति होगी। हिम्मत, साहस का लाभ मिलेगा। वैचारिक श्रेष्ठता रहेगी। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। शत्रु पक्ष निर्बल होगा। किसी नए पद की प्राप्ति‍ संभव है। धन का निवेश फायदा देगा। आर्थिक लाभ मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्य सरलता से बन जाएंगे। विवादास्पद मामला पक्ष में सुलझेगा। व्यवसाय की बाधाएं तकलीफ देंगी।

धनु- अधिकतर कामकाज पक्षधर रहेंगे। मानसिक, वैचारिक निराशा कम होगी। व्यावसायिक उत्साह रहेगा। नौकरी में आशातीत सफलता मिलेगी। माता-पिता को प्रणाम करें। यात्रा से लाभ एवं प्रयास सार्थक होंगे। प्रियजन से भेंट होगी। आय स्रोत बनेंगे। पदोन्नति बाधा दूर होगी। कार्य में सावधानी बरतें। लांछन लग सकता है। विद्यार्थियों को परिश्रम के यथेष्ट परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथक्ष के स्वास्थ्य की अनदेखी न करें। परिश्रम से अच्‍छा लाभ अर्जित होगा।

मकर- धार्मिक गतिविधियों में संलग्नता रहेगी। वैवाहिक उत्सव में सहभागिता होगी। आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। प्रतिष्ठा, संतोष का वातावरण रहेगा। आमदनी से राहत होगी। निवेश में साहसिक निर्णय ले पाएंगे। नए समाचार एवं नई योजनाओं का सूत्रपात होगा। किसी निर्माण कार्य में व्यस्त होना पड़ेगा। सफलता मिलेगी। स्वभाव में पहले से उदारता आएगी। सामाजिक जिम्मेदारी को पूरा कर सकेंगे। पहले से व्यक्तित्व में सुधार होगा। संसाधन अभाव बना रहेगा। बनते काम में अड़चन रहेगी। बीच-बीच में अवरोध रहेगा।

कुंभ- संपन्नता रहेगी। सूझ-बूझ से निर्णय लें। पारिवा‍रिक दृ‍ष्टि से दिन उत्तम रहेगा। निश्चिंतता रहेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। गुणी व्यक्ति का सम्मान करने से गुण बढ़ते हैं। कामकाज का विस्तार कर पाएंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। परीक्षा या साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। व्यापारिक स्थिति सुधरेगी। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। नए कार्य प्रारंभ करने का उत्साह रहेगा। हर्ष बढ़ेगा। समय पक्ष का रहेगा। यात्रा प्रवास शुभ रहेगा। विरोधियों का सफाया होगा। बाहरी मदद मिल जाएगी।

मीन- यात्रा कार्यक्रम बन सकता है। साहसिक निर्णय लेकर सफल हो सकते हैं। मन चंचल रहेगा। धन का अपव्यय रोकना जरूरी होगा। जीवनसाथी से सहयोग में कमी रहेगी। तर्क-वितर्कता बढ़ेगी जिस कारण अनिश्चितता रहेगी। आमदनी, खर्च, लेन-देन की चिंता रहेगी। उत्साह, आत्मविश्वास में कमी रहेगी। गलतियों से बचें। तनाव व भागदौड़ से परिपूर्ण दिनचर्या रहेगी। स्वजनों को कष्ट से चिंता बढ़ेगी। संतान पक्ष की ओर से चिंतित रहेंगे। आर्थिक मजबूती बन जाएगी। बाहरी मदद मिल जाएगी। काम बनाने में आसानी रहेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi