Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

15 जुलाई 2012 : क्या कहती है आपकी राशि

Advertiesment
हमें फॉलो करें 15 जुलाई 2012
मेष- अधिक मेहनत करने पर भी फल कम आने से निराश होंगे। सामाजिक आलोचना सहनी पड़ सकती है। संपत्ति के विवाद में न पड़ें, वरना हानि उठाएंगे। उदर विकार या उच्च रक्तचाप परेशान कर सकता है। आय से अधिक धन व्यय होगा। कामकाज में शिथिलता रहेगी। निजी कार्यों में व्यस्त रहना पड़ेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। सकारात्मक सोच के अच्‍छे परिणाम निकलेंगे। लाभ का योग है। तीर्थाटन का मन होगा। समय लाभ का रहेगा। आगे से आगे काम बनेगा। उधारी वसूलने में आसानी रहेगी।

वृषभ- सुखद समाचार प्रसन्नता बढ़ाएंगे। संतान की प्रगति के योग बनेंगे। व्यापार अच्‍छा चलेगा। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। आय के नए साधन बनेंगे। नौकरीपेशा वाले जातक को वेतन संबंधी मामलों में लाभ होगा।
आज का दिन शुभ एवं अनुकूल रहेगा। व्यर्थ की चिंता एवं मानसिक तनाव बना रहेगा। दिनचर्या नियमित रहेगी। पदोन्नति होगी। यात्रा का कार्यक्रम बनेगा। संपन्नता प्राप्त होगी। परिवार का सहयोग ‍प्राप्त होगा। लाभ होगा। शुभ समाचार संचार होगा। काम आसानी से तय होगा। आगे रास्ता तय हो जाएगा।

मिथुन- कार्यों के अच्छे परिणाम आने से संतुष्टि होगी। व्यापार में लाभकारी प्रस्ताव मिलेंगे। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे। रुका पैसा मिलेगा। प्रतिस्पर्धा में लाभ होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। धनलाभ हो जाने से कई कार्य बन जाएंगे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी। आर्थिक समस्याओं का सरलता से समाधान होगा। कार्यों में गति आएगी। मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। निंदा से बचें। अतिथि आगमन से प्रसन्नता होगी। सात्विक चिंतन से प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। व्ययभार बढ़ेगा। मांगने पर सहयोग नहीं मिलेगा। पुराना रोग उभर सकता है।

कर्क- कार्यशैली में परिवर्तन से लाभ होगा। राज्यपक्ष में अधिकारी सहयोग करेंगे। आय से ज्यादा व्यय नहीं करें। परिवार की समस्या हल होगी। शिक्षा से संबंधित कार्यों के लिए दिन शुभ है। पत्राचार द्वारा लाभ होगा। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। पराक्रम एवं पुरुषार्थ के कार्यों में अच्छी सफलता मिलेगी। सुख-संतोष मिलेगा। व्यर्थ के विवादों से बचने का प्रयास करें। निजी समस्या हल होगी। मानसिक शांति मिलेगी। आनंदपूर्ण समय व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यों में सहभागिता रहेगी। पुरानी योजना विस्तार होगा। लाभप्रद जिम्मेदारी मिल सकती है। यात्रा प्रवास शुभ रहेगा।

सिंह- बाहर अथवा विदेश से कार्यक्षेत्र में नए अनुबंध हो सकते हैं। व्यक्तिगत मामलों को टालें नहीं। संतान के कार्यों से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। शत्रु अपने प्रयासों में सफल नहीं होंगे। माता ‍की चिंता रहेगी। कार्य बन जाने की खुशी होगी। भूमि-भवन-मकान आदि के कार्यों का लाभ होगा। वाहन के प्रयोग में सतर्कता वांछनीय है। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। श्रम रहेगा। सत्य बोलें। भ्रमण में समय व्यतीत होगा। मितव्ययिता से रहें। देवदर्शन से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में मांगलिक प्रसंग बनेगा। कारोबारी काम बाधित रहेगा। धार्मिक प्रवृत्ति बनी रहेगी।

कन्या- लाभकारी योजनाओं की शुरुआत के योग बनेंगे। नवीन वस्त्र, आभूषण मिलेंगे। विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग करना चाहिए। आय बढ़ेगी। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण बनेगा। नया कार्य करेंगे, जो भविष्य में लाभदायी होगा। प्रेम-संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। शिक्षा के कार्यों में संतोष रहेगा। पत्र मिलेगा। मानसिक प्रसन्नता होगी। धार्मिक कार्य का आयोजन होगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। परिस्थिति के अनुरूप निर्णय लें। लापरवाही नुकसान करा सकती है। चौकन्ने होकर काम कीजिए। आपसी सलाह से ‍काम बनेंगे।

तुला- आय के नए स्रोत तलाशने का प्रयास करेंगे। विद्यार्थियों को परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कार्यों में विलंब, एकाकीपन एवं अशुभ समाचार मिल सकता है। यात्रा करनी पड़ेगी। शत्रु वर्ग पराजित होगा। प्रियजनों के कारण भावनात्मक पीड़ा होगी। नियमितता का ध्यान रखें। राजनीतिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। भावनात्मक निर्णय न लें। परिस्थिति का विवेक से निर्णय लें। धैर्य रखें। मीठा बोलें। तालमेल बना रहेगा। मिल-जुलकर कारोबारी बाधा दूर कर लेंगे। अपने हित साधना आसान रहेगा।

वृश्चिक- जायदाद संबंधी कामों में सफलता मिलेगी। कारोबार में नई ऊंचाइयां प्राप्त करने के योग हैं। क्रोध, आवेश पर नियंत्रण रखें। महत्वाकांक्षा पूर्ण होगी। कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी। नए कार्य को करने की योजना बनेगी। पारिवारिक सुख एवं सौहार्द बना रहेगा। मानसिक वृत्ति डांवाडोल रहेगी। मित्र मिलन होगा। पारस्परिक प्रेम का विस्तार होगा। अतिथि आगमन होगा। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। रुका काम बनने के आसार रहेंगे। आपसी सलाह से काम तय होगा। रोजमर्रा काम बनाना आसान रहेगा।

धनु- काम को पूरी ईमानदारी के साथ पूरा करेंगे। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। पारिवारिक समस्याएं हल होंगी। खर्च कम करें। घरेलू कारणों से मन परेशान रहेगा। संपत्ति के कार्य उलझ सकते हैं। अस्वस्थता तथा आलस्य का अनुभव होगा। कामकाज के प्रति लगन व रुचि रहेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। वैचारिक क्षमता का विस्तार होगा। मित्र मिलेंगे। नए कार्य की योजना बनेगी। आनंद होगा। सेवा संबंधी व्यवधान दूर होगा। बाहरी लोगों से समन्वय बना रहेगा। अपना हित साध लेंगे।

मकर- संतान के व्यवहार से निराशा होगी। नौकरी में आपको अधिकारी सहयोग करेंगे। निवेश लाभदायी रहेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। ईश्वर में आस्था बढ़ेगी। सुख-समृद्धि बढ़ेगी, पर मन में उत्साह नहीं रहेगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। संतान पक्ष का सुख मिलेगा। मनोनुकूल कार्य होगा। लेखन कार्यों में रुचि रहेगी। मित्रता उपयोगी सिद्ध होगा। यश मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। भ्रमण का कार्यक्रम बनेगा। अनुकूलता रहेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा।

कुंभ- कार्यकुशलता, परिश्रम का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कामों से यश, प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाइयों की मदद कर सुकून महसूस करेंगे। यात्रा में अपने सामान का ध्यान रखें। बिगड़े व अधूरे कार्य होंगे। सरकारी कार्यों में लाभ होंगे। अतिथि के आने की संभावना है। नौकरी एवं राजनीतिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आवश्यक कार्य पूर्ण होंगे। नए उत्तरदायित्वों की पूर्ति होगी। सुख रहेगा। पदोन्नति होगी। मन प्रसन्न रहेगा। वै‍वाहिक प्रकरण में बात आगे बढ़ेगी। परस्पर समन्वय से उत्साहित रहेंगे। स्वास्थ्य में ताजगी रहेगी।

मीन- कार्यक्षेत्र में स्वार्थी मनोवृत्ति के कारण नीचा देखना पड़ सकता है। पारिवारिक विवादों में अहम् का त्याग करें। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता होगी। भाग्य का पूर्ण साथ होगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बनेगा। समय हास-परिहास में व्यतीत होगा। नवीन योजनाओं का विस्तार होगा। प्रगतिवर्धक समाचार मिलेगा। आय से आशातीत सफलता मिलेगी। लाभ मिलेगा। सुख-समृद्धि रहेगी। योजना के अनुरूप कार्य करें। प्रसिद्धि मिलेगी। अनुकूल वातावरण प्राप्त होगा। लाभ रहेगा। परिश्रम से काम तय होगा। कारोबारी बिखराव समेटने में आसानी रहेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi